हाइलाइट
- उत्तर प्रदेश लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना के तहत लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जाएगे:-
- लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र दिया जायगा।
- इसके अतिरिक्त 3,11,000/- रुपये का इनाम भी दिया जाएगा।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
| योजना का अवलोकन
|
|
|---|---|
| योजना का नाम | उत्तर प्रदेश लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना। |
| लाभ | लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के साथ प्रशस्ति पत्र और 3,11,000/- रुपये का इनाम दिया जाएगा। |
| लाभार्थी | राज्य/राष्ट्रीय खिलाड़ी जिसने अपनी टीम के लिए पदक जीता हो। |
| नोडल विभाग | उत्तर प्रदेश, खेल विभाग। |
| सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए योजना को सब्सक्राइब करे। |
| आवेदन का तरीका | योजना के आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किये जाएगे। |
योजना के बारे में
- 'उत्तर प्रदेश लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना' को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू किया गया।
- इस योजना के माध्यम से सरकार राज्य के खिलाडियों के सम्मान के लिए शुरू किया गया है।
- उत्तर प्रदेश लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना के अंतर्गत उन सभी खिलाडियों का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में अपनी टीम के लिए पदक जीता हो।
- इसके अतिरिक्त जिन्होंने राष्ट्रीय सीनियर चैम्पियनशिप में भाग लिया है और ओलंपिक विश्व चैम्पियनशिप, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई और राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप और एसएएफ खेलों में भाग लेने जा रहे हैं वे सभी पात्र है।
- उत्तर प्रदेश लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना के तहत पात्र खिलाड़ियों को लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
- इसके अलावा खिलाडी को 3,11,000/- रुपये की राशि ईनाम के रूप में प्रदान की जाएगी।
- यह पुरस्कार खिलाडियों को जीवकाल में केवल एक बार ही दिया जाएगा और मरणोपरांत भी यह पुरस्कार दिया जा सकता है।
- उत्तर प्रदेश लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना के अंतर्गत आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किये जाएंगे।
- जो भी खिलाडी निम्नलिखित श्रेणी से संबंध रखते है केवल उन्ही को योजना के तहत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा:-
- सामान्य वर्ग।
- विकलांग वर्ग।
- अनुभवी वर्ग।
- योजना का लाभ लेने के लिए खिलाडी को कम से कम वे लगातार 3 वर्षो तक एक ही टीम के सदस्य होना आव्यशक है।
- अनुभवी वर्ग के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गयी है।
योजना के अंतगर्त मिलने वाले लाभ
- उत्तर प्रदेश लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना के तहत लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जाएगे:-
- लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र दिया जायगा।
- इसके अतिरिक्त 3,11,000/- रुपये का इनाम भी दिया जाएगा।
- योजना के अंतर्गत निम्नलिखित खेल श्रेणी के खिलाड़ियों को लाभ दिया जाएगा:-
तैरना कैनोइंग और कयाकिंग हैंडबॉल शूटिंग तायक्वोंडो तीरंदाजी साइकिल चलाना हॉकी टेबल टेनिस नौकायन व्यायाम घोड़े की सवारी जूदो लॉन टेनिस गोल्फ़ बैडमिंटन तलवारबाजी कबड्डी वालीबाल क्रिकेट बास्केटबाल फुटबॉल खो-खो भारोत्तोलन सॉफ्ट टेनिस कराटे वुशु रोइंग कुश्ती जिम्नास्टिक्स मुक्केबाज़ी
पात्रता
- इस योजना के अंतर्गत केवल वही खिलाडी आवेदन कर सकते है जो निम्नलिखित पात्रता को पूरा करते है:-
- खिलाडी उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
- कम से कम वे लगातार 3 वर्षो तक एक ही टीम के सदस्य हो।
- वरिष्ठ टीम के सदस्य जिन्होंने राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिए है वे भी योजना के तहत आवेदन के लिए पात्र है।
- जिस वर्ष खिलाडी ने पदक जीता है वह उसी वर्ष में आवेदक के योग्य है।
- केवल वही खिलाडी पात्र है जिन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया है।
- जिन लोगों ने राष्ट्रीय सीनियर चैम्पियनशिप में भाग लिया है और ओलंपिक विश्व चैम्पियनशिप, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई और राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप और एसएएफ खेलों में भाग लेने जा रहे हैं वे भी आवेदन के पात्र है।
- अनुभवी वर्ग के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गयी है।
- अनुभवी वर्ग का कोई सदस्य यदि जिस वर्ष के लिए आवेदन किया जा रहा है उस वर्ष की 1 अप्रैल को खिलाड़ी की आयु 40 वर्ष या उससे अधिक हो तो भी वे योजना के पात्र है।
- यदि सरकार उम्मीदवार का नाम सूची से निरस्त कर रही है तो उसे पुरस्कार दिए जाने पर प्रशस्ति पत्र और नकद ईनाम वापस करना होगा।
आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- उत्तर प्रदेश लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना के अंतर्गत आवेदन करते समय आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने आवयशक है:-
- खेल प्रतियोगिता प्रमाणपत्र (राज्य/राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय)।
- पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि)।
- पैन कार्ड।
- अधिवास प्रमाणपत्र।
- जन्म प्रमाणपत्र।
- पासपोर्ट के आकार की तस्वीर।
- बैंक विवरण।
- शपथ पत्र।
- विकलांगता प्रमाणपत्र (यदि कोई हो)।
आवेदन की प्रक्रिया
- उत्तर प्रदेश लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना के तहत आवेदन करने के लिए पात्र लाभार्थी ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।
- सबसे पहले आवेदक को उत्तर प्रदेश, खेल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर प्रदेश लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना का ऑफलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा।
- उसके बाद आवेदक को आवेदन पत्र में पूछे गए सभी विवरण को भरना होगा, जैसे:-
- आवेदक के नाम।
- आवेदक के पिता का नाम।
- जन्म तिथि।
- पेशा।
- स्थाई एवं डाक पता।
- मोबाइल नंबर।
- बैंक विवरण।
- राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय खेल उपलब्धि विवरण।
- इसके बाद सभी जरुरी दस्तावेज आवेदन पत्र के साथ सलंग्न कर दे।
- इसके बाद आवेदन पत्र को सम्बंदित विभाग में जमा करना होगा।
महत्वपूर्ण लिंक
- उत्तर प्रदेश लक्ष्मण एवं रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार आवेदन पत्र।
- खेल विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार वेबसाइट।
- उत्तर प्रदेश लक्ष्मण एवं रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार दिशानिर्देश।
सम्पर्क करने का विवरण
अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:
बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!
यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:
- सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
- योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
- दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।
हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।
| सरकार |
|---|
Stay Updated
×
टिप्पणियाँ
रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना के संबंध में
इस योजना से संबंधित प्रश्न 27 अप्रैल 2025 को आयोजित upsssc VPO परीक्षा में पूछा गया। पेपर के एनालिसिस के दौरान मैंने इस योजना के बारे में जानकारी लेने के लिए google पर search किया तो आप का यह post मिल गया।
बहुत बहुत धन्यवाद 🙏🙏🙏
Math
Laxmi bai scooty yojana form
रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार हेतु विनम्र अपील
"आदरणीय मुख्यमंत्री जी (उत्तर प्रदेश),
मैं एक समर्पित विधार्थी हु और वर्तमान में अपनी शिक्षा और के सपनों को जीवित रखने के लिए कड़ा संघर्ष कर रही हूँ। अपनी और पढ़ाई के लिए मैं प्रतिदिन 80 किलोमीटर का सफर तय करती हूँ, जो न केवल शारीरिक बल्कि आर्थिक रूप से भी अब मेरी क्षमता से बाहर होता जा रहा है।
मेरे पास प्रतिभा और जुनून है, लेकिन संसाधनों के अभाव में अब मेरी पढ़ाई छूटने की कगार पर है। रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार मेरे लिए केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि मेरी शिक्षा को जारी रखने की आखिरी उम्मीद है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मेरी मेहनत और आर्थिक स्थिति पर विचार करते हुए मुझे इस योजना के माध्यम से प्रोत्साहित करें, ताकि उत्तर प्रदेश की एक बेटी का भविष्य अंधकार में जाने से बच सके।
सादर,
नाम : पूनम
जिला : एटा
नई टिप्पणी जोड़ें