हाइलाइट
- ओडिशा मुख्यमंत्री सहायता योजना के तहत लाभार्थियों को निम्न लाभ प्रदान किये जाएंगे: -
- ऐसे स्थायी निवासी जो बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग, और बेसहारा वर्ग से सम्बंधित है उन्हें राज्य में बीजेपी की सरकार बनने पर तीन हजार रूपए मासिक पेंशन स्वरुप दिए जाएंगे।
- वही ऐसे बुजुर्ग व्यक्ति जिनकी आयु 80 वर्ष से अधिक है और ऐसे दिव्यांग जिनकी दिव्यांगता 80 प्रतिशत से ऊपर है उनको प्रतिमाह 3,500/- रूपए पेंशन दी जाएगी।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- ओडिशा सामाजिक सुरक्षा और विकलांग अधिकारिता विभाग संपर्क सूत्र: 18003457150
- ओडिशा सामाजिक सुरक्षा और विकलांग अधिकारिता विभाग हेल्पडेस्क: [email protected]
| योजना का अवलोकन
|
|
|---|---|
| योजना का नाम | ओडिशा मुख्यमंत्री सहायता योजना |
| आरंभ वर्ष | 2024. |
| लाभ | 3,000/- और 3,500/- रूपए की मासिक पेंशन। |
| लाभार्थी | राज्य के बुजुर्ग, दिव्यांग, विधवा, एवं बेसहारा व्यक्ति। |
| नोडल विभाग | ओडिशा सामाजिक सुरक्षा और विकलांग व्यक्तियों का अधिकारिता विभाग। |
| सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। |
| आवेदन का तरीका | मुख्यमंत्री सहायता योजना के आवेदन की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। |
योजना के बारे मे
- ओडिशा विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी दौर के वायदों का सिलसिला पार्टियों द्वारा जारी हो चूका है।
- इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने भी राज्य में अपनी सरकार बनाने हेतु अपना घोषणा पात्र जारी किया।
- पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा जारी किये गए इस घोषणा पत्र में उन्होंने राज्य के लोगो से कुल 21 वायदे किये है।
- इन वादों में उन्होंने राज्य के लोगो के लिए कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओ को लागु करने का वायदा किया है।
- इन योजनाओ में अगर कोई एक योजना है जो सभी मतदाताओं को आकर्षित कर सकती है वह है, 'ओडिशा मुख्यमंत्री सहायता योजना।'
- योजना का उद्देश्य राज्य के वह तमाम लाभार्थियों जो बुजुर्ग, दिव्यांग, विधवा और बेसहारा वर्ग से आते है, उनको लाभ दिया जाएगा।
- मुख्यमंत्री सहायता योजना के लाभ स्वरुप सरकार द्वारा सभी लाभार्थी को प्रतिमाह 3,000/- रूपए की मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी।
- यह पेंशन बीजू जनता दल की राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली पेंशन 500/- रूपए से छह गुना अधिक है।
- इसके अलावा ऐसे बुजुर्ग व्यक्ति जिनकी आयु 80 वर्ष से अधिक है और ऐसे दिव्यांग जो 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग है उनको बीजेपी की सरकार बनने पर प्रतिमाह 3,500/- रूपए की सहायता पेंशन स्वरुप दी जाएगी।
- यह राशि सत्ता में काबिज बीजू जनता दल की 'मधु बाबू पेंशन योजना' में मिलने वाले 700/- रूपए से पांच गुना अधिक है।
- मुख्यमंत्री सहायता योजना की घोषणा करके बीजेपी पार्टी कई लाख मतदाताओं को लुभाने के लिए अग्रसित है।
- हालाँकि योजना को राज्य में बीजेपी पार्टी के चुनाव जितने उपरांत ही लागु किया जा सकेगा।
- अतः लाभार्थी इस योजना का लाभ तभी उठा सकेंगे जब राज्य में बीजेपी की सरकार विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त करके सत्ता में काबिज होगी।
- मुख्यमंत्री सहायता जोजना केवल चुनावी घोषणा मात्र है, जिसकी अधिक जानकारी चुनावी घोषण पत्र में उपलब्ध नहीं है।
- अतः मुख्यमंत्री सहायता योजना सम्बंधित अन्य जानकारी जैसे की आवेदन का माध्यम, उसकी पात्रता एवं अन्य योजना लागू होने के उपरांत जारी किये जाएंगे।
- भविष्य में मुख्यमंत्री सहायता योजना से संबंधित कोई भी नवीनतम जानकारी यह उपलब्ध कराई जाएगी।
- अतः योजना की नवीनतम जानकारी के लिए हमारे पेज को जरूर से सब्सक्राइब कर ले।
योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
- ओडिशा मुख्यमंत्री सहायता योजना के तहत लाभार्थियों को निम्न लाभ प्रदान किये जाएंगे: -
- ऐसे स्थायी निवासी जो बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग, और बेसहारा वर्ग से सम्बंधित है उन्हें बीजेपी की सरकार बनने पर तीन हजार रूपए मासिक पेंशन स्वरुप दिए जाएंगे।
- वही ऐसे बुजुर्ग व्यक्ति जिनकी आयु 80 वर्ष से अधिक है और ऐसे दिव्यांग जिनकी दिव्यांगता 80 प्रतिशत से ऊपर है उनको प्रतिमाह 3,500/- रूपए पेंशन दी जाएगी।
पात्रता
- मुख्यमंत्री सहायता योजना का लाभ लेने हेतु पात्र व्यक्ति को योजना स्वरुप जारी पात्रता को पूर्ण करना होगा। हालाँकि घोषित योजना बीजेपी द्वारा जारी ओडिशा विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र का हिस्सा है, जिसकी पात्रता सम्बंधित जानकारी अभी साझा नहीं की गई है। अतः नीचे दी गई पात्रता संभावित है, जिसमे भविष्य में योजना के लागु होने पर बदलाव संभव है: -
वर्ग। पात्रता। बुजुर्ग। - राज्य के स्थायी निवासी।
- योजना स्वरुप जारी वार्षिक आय।
- आवेदक की आयु 60 वर्ष से अधिक हो।
दिव्यांग। - राज्य के स्थायी निवासी।
- योजना स्वरुप जारी वार्षिक आय।
- दिव्यांगता का प्रतिशत 80 प्रतिशत से अधिक होना चाहिए।
बेसहारा। - राज्य के स्थायी निवासी।
- योजना स्वरुप जारी वार्षिक आय।
- अन्य मानदंड जल्द उपलब्ध होगी।
विधवा। - राज्य के स्थायी निवासी।
- योजना स्वरुप जारी वार्षिक आय।
- अन्य मानदंड जल्द उपलब्ध होगी।
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- ओडिशा मुख्यमंत्री सहायता योजना के आवेदन के समय लाभार्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे: -
- आधार कार्ड।
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
- आय प्रमाण पत्र।
- जाती प्रमाण पत्र।
- राशन कार्ड।
- बैंक पासबुक।
- मतदाता पहचान पत्र।
- दिव्यांग प्रमाण पत्र।
- जन्म प्रमाण पत्र।
- योजना स्वरुप अन्य दस्तावेज।
आवेदन की प्रक्रिया
- ओडिशा मुख्यमंत्री सहायता योजना बीजेपी पार्टी द्वारा घोषित एक चुनावी योजना है।
- जिसे राज्य में बीजेपी पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव में विजय होने पर लागू किया जाएगा।
- जारी घोषणा पत्र में मुख्यमंत्री सहायता योजना के आवेदन पत्र ऑनलाइन जारी होंगे या ऑफलाइन इस सन्दर्भ में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
- हालाँकि आवेदन जिस भी माध्यम से प्राप्त हो उसमे लाभार्थी को अपना विवरण वा दस्तावेज संलग्न करना आवश्यक है।
- इन आवेदन पत्रों को दर्शाये गए माध्यम द्वारा लाभार्थी द्वारा जमा किया जाएगा।
- प्राप्त आवेदनों की जांच सम्बंधित विभाग द्वार की जाएगी।
- जिसके पश्चात सफल आवेदनों को सरकार द्वारा लाभ प्रदान किया जाएगा।
महत्वपूर्ण लिंक
- ओडिशा सामाजिक सुरक्षा और विकलांग अधिकारिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट।
- ओडिशा मुख्यमंत्री सहायता योजना के आवेदन पत्र अभी जारी नहीं हुए है।
- ओडिशा मुख्यमंत्री सहायता योजना से सम्बंधित जरूरी दिशानिर्देश अभी उपलब्ध नहीं हुए है।
सम्पर्क करने का विवरण
- ओडिशा सामाजिक सुरक्षा और विकलांग अधिकारिता विभाग संपर्क सूत्र: 18003457150
- ओडिशा सामाजिक सुरक्षा और विकलांग अधिकारिता विभाग हेल्पडेस्क: [email protected]
- एसएसईपीडी विभाग, रेड बिल्डिंग, लोकसेवा
भवन, भुवनेश्वर - 751001
और देखें
अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:
बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!
यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:
- सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
- योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
- दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।
हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।
Stay Updated
×
नई टिप्पणी जोड़ें