ओडिशा गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना

द्वारा प्रस्तुत Pradeep on Sat, 25/10/2025 - 16:49
उड़ीसा CM
Scheme Open
गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना लोगो।
हाइलाइट
  • सभी छात्रों को स्नातक और परास्नातक के लिए 20,000/- रूपए की आर्थिक सहायता।
  • सहायता राशि पाठ्यक्रम अवधि तक प्राप्त होगी।
  • अन्य छात्रवृति का लाभ पर रहे छात्र भी योजना का लाभ उठा सकेंगे।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
योजना का अवलोकन
योजना का नामओडिशा गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना
आरंभ वर्ष2019
लाभस्नातक और परास्नातक के लिए 20,000 रूपए की आर्थिक सहायता।
लाभार्थीओडिशा के विद्यार्थी।
अधिकारिक पोर्टलओडिशा राज्य छात्रवृति पोर्टल।
नोडल विभागओडिशा उच्च शिक्षा विभाग।
सब्सक्रिप्शनयोजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीकाराज्य छात्रवृति के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से।

योजना के बारे मे

  • ओडिशा सरकार अपनी कल्याणकारी योजना के लिए जानी जाती है, जो विशेष रूप से और आर्थिक रूप से वंचित लोगों के लिए बनाई गई है।
  • हाल ही में राज्य सरकार द्वारा "गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना" को लागु किया गया।
  • योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के उन छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए सहायता देना है जो आर्थिक रूप से वंचित और हाशिए से सम्बंधित परिवारों से है।
  • इसके लिए राज्य सरकार द्वारा सभी पात्र विद्यार्थियों को उनके उच्च शिक्षा हेतु 20,000/- रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना का लाभ स्नातक और परास्नातक में पंजीकृत लाभार्थी छात्रों को ही दिया जाएगा।
  • हालाँकि योजना का लाभ केवल उन्ही पाठ्रयक्रम के लिए देय होगा जिनकी सूची योजना के दिशानिर्देश में जारी की गई होगी।
  • योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि उक्त छात्रों को प्रतिवर्ष उनके पाठ्यक्रम की अवधि खत्म होने तक दी जाएगी।
  • गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना का लाभ ऐसे छात्र भी प्राप्त कर सकते है जो अन्य योजना के तहत दी जाने वाली छात्रवृति का लाभ ग्रहण कर रहे है।
  • योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता विद्यार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना का लाभ लेने हेतु विद्यार्थियों को इसकी दिशानिर्देश में जारी सभी पात्रताओं को पूरा करना होगा।
  • सालाना 2.5 लाख से कम आय वाले परिवार के छात्र ही गोपाबंधु शिक्षा सहायता योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
  • पात्र छात्र गोपाबंधु शिक्षा सहायता योजना के आवेदन ऑनलाइन 'ओडिशा राज्य छात्रवृति पोर्टल' के माध्यम से कर सकते है।
  • प्रत्येक वर्ष ओडिशा उच्च शिखा विभाग द्वारा योजना से सम्बंधित एक विस्तृत दिशानिर्देश जारी किये जाते है, जिसमे योजना से जुडी विशेष जानकारी साझा की जाती है।
  • गोपाबंधु शिक्षा सहायता योजना राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आती है जिसमे "ई- मेधाब्रुति योजना" भी शामिल है।
  • योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि राज्य के सभी सरकारी संस्थानों के स्नातक, परास्नातक, तकनिकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए उपलब्ध होगी।
  • प्राप्त आवेदनों को चयनित नोडल विभाग की गठित समिति द्वारा जांचा जाएगा और जांच में सफल आवेदकों को ही योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • योजना से जुडी अन्य विशेष जानकारी छात्र गोपाबंधु शिक्षा सहायता योजना के नवीनतम दिशानिर्देश कर सकते है।
  • योजना के आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2025 है।

योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ

  • गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी विद्यार्थियों को निम्नलिखित लाभ दिए जाएंगे : -
    • सभी छात्रों को स्नातक और परास्नातक के लिए 20,000/- रूपए की आर्थिक सहायता।
    • सहायता राशि पाठ्यक्रम अवधि तक प्राप्त होगी।
    • अन्य छात्रवृति का लाभ पर रहे छात्र भी योजना का लाभ उठा सकेंगे।

पात्रता की शर्तें

  • गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना का लाभ लेने हेतु लाभार्थी छात्रों को योजना के अंतर्गत जारी पात्रता को पूर्ण करना आवश्यक है। पात्रता पूर्ण न करने की स्थित उक्त विद्यार्थी के आवेदनों को अस्वीकार माना जाएगा।

    • विद्यार्थी निम्नलिखित में से किसी भी परिवार से सम्बन्ध रखता हो : -
      • एचआईवी/एड्स से प्रभावित परिवार।
      • बेघर परिवार।
      • निराश्रित/भीख पर निर्भर परिवार।
      • हाथ से मेला उठाने वाले परिवार (मैनुअल स्केवेंजिंग)।
      • विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह।
      • क़ानूनी तौर पर रिहा बंधुआ मजदूर।
      • एकल माँ द्वारा पाले गए बच्चे (विधवापन, तलाक, या अविवाहित स्थिति के कारण)।
      • ट्रांसजेंडर समुदाय के छात्र।
      • बाल विवाह से बचाई गई छात्राएं वर्तमान में आश्रय गृह या पुनर्वास केंद्र में रह रही हैं (इन छात्रों को लाभ आश्रय गृह या छात्रावास और पाठ्यक्रम की अवधि खत्म होने या 21 वर्ष की आयु होने तक प्राप्त होंगे)।
      • विशेष देखभाल वाले बच्चे (बिना किसी जैविक या कानूनी माता-पिता या गोद लिए हुए अनाथ बच्चे)।
    • राज्य के स्थायी निवासी हो।
    • ओडिशा में मान्यता प्राप्त संस्थानों द्वारा प्रस्तावित स्नातक या स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में नामांकित।
    • परिवार के वर्ष आय 2.5 लाख से अधिक न हो।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना के लिए आवेदन करते समय विद्यार्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करना आवश्यक है : -

    सभी दस्तावेज।निम्नलिखित में से जो लागु हो।
    • निवास प्रमाण पत्र।
    • आय प्रमाण पत्र (चालू वर्ष)।
    • बैंक पासबुक।
    • आयु प्रमाण पत्र।
    • पासपोर्ट साइज फोटो।
    • संस्थान द्वारा जारी प्रवेश रशीद।
    • सी.एम.ओ द्वारा जारी एचआईवी/एड्स प्रमाण पत्र।
    • बेघर होने का प्रमाणपत्र।
    • जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा जारी एकल माँ प्रमाण पत्र।
    • मैनुअल स्केवेंजर प्रमाणपत्र।
    • विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह प्रमाण पत्र।
    • कानूनी रूप से मुक्त बंधुआ मजदूरों को जारी प्रमाण पत्र।
    • जिला बाल संरक्षण अधिकारी से जारी विशेष देखभाल बाल प्रमाण पत्र।
    • ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र।
    • बाल विवाह से मुक्त लड़की को आश्रय गृह में रहते हुए जारी प्रमाण पत्र।

आवेदन करने की प्रक्रिया

  • लाभार्थी विद्यार्थी गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है।
  • गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना के आवेदन पत्र ओडिशा राज्य छात्रवृति पोर्टल से कर सकते है।
  • योजना के आवेदन पत्र मुख्यता दो चरणों से होकर जाएंगे : -

पंजीकरण की प्रक्रिया

  • योजना के आवेदन से पूर्ण विद्यार्थियों को पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है।
  • पंजीकरण हेतु ओडिशा राज्य छात्रवृति पोर्टल पर जाए।
  • मुख्य पेज से "लॉगिन" के लिंक से "पंजीकरण" का चयन करे।
  • पंजीकरण हेतु जरूरी दिशानिर्देश को पढ़े और 'आगे बढे' के बटन का चयन करे।
  • दिए गए स्थान पर आधार नंबर दर्ज करे और ओटीपी के बटन को चयनित करे।
  • आधार कार्ड पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करे।
  • जरूरी विवरण को दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करे।
  • सफल पंजीकरण की जानकारी आवेदकों को ईमेल से प्राप्त होगी।

आवेदन की प्रक्रिया

  • पंजीकृत विद्यार्थी गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
  • सर्वप्रथम आवेदकों को ओडिशा राज्य छात्रवृति पोर्टल पर पंजीकृत विवरण से लॉगिन करना है।
  • आवेदक आधार नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करे।
  • लॉगिन पश्चात विद्यार्थी अपने डैशबोर्ड से गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना का चुनाव करे।
  • आवेदन पत्र में मांगे गए जरूरी विवरण को दर्ज करे।
  • आवश्यक दस्तावेजों को निर्देशानुसार अपलोड करे।
  • पूर्ण रूप से भरे आवेदन को जांच कर जमा कर दे।
  • जांच पश्चात आवेदकों को विभाग द्वारा योजना का लाभ दिय जाएगा।
  • गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना के आवेदन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2025 निर्धारित है।

योजना के महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क कैसे करे

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार योजना का प्रकार सरकार

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन