ओड़िआ उत्तम छात्र छात्रवृत्ति योजना

द्वारा प्रस्तुत Megha on Mon, 24/02/2025 - 13:23
उड़ीसा CM
Scheme Open
ओडिशा उत्तम छात्र छात्रवृत्ति योजना लोगो
हाइलाइट
  • विदेशी विश्विद्यालयों में स्नातकोत्तर और डॉक्ट्रेट की शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति।
  • छात्रवृत्ति का लाभ राज्य के 30 एससी/एसटी छात्रों को ही मिलेगा।
  • छात्रवृत्ति 100 प्रतिशत निशुल्क रहेगी।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • ओडिशा उत्तम छात्र छात्रवृत्ति के हेल्पलाइन नंबर अभी जारी नहीं हुए है।
योजना का अवलोकन
योजना का नाम ओड़िआ उत्तम छात्र छात्रवृत्ति योजना।
आरंभ वर्ष 2024.
लाभ स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट पाठ्यक्रम के लिए निशुल्क छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
लाभार्थी राज्य के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के छात्र।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए योजना को सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका आवेदन की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

योजना के बारे मे

  • ओडिशा की नवनिर्वाचित भाजपा की सरकार ने चुनाव के दौरान राज्य में सरकार बनने पर कई योजनाओ को लागु करने का निर्णय लिया था।
  • अपने वायदे को निभाते हुए सरकार ने कई योजना को लागु कर दिया लेकिन अभी भी कुछ योजनाओ को लागु किया जाना बाकी है।
  • उन्ही में से एक योजना जिसका राज्य के छात्रों को बेसब्री से इन्तजार है उसका नाम है "उत्तम छात्र छात्रवृत्ति योजना"।
  • यह योजना राज्य के अनुसूचित जाती और जनजाति के छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु निशुल्क छात्रवृत्ति प्रदान करने का वायदा करती है।
  • घोषित योजना का अन्य नाम जैसे की "ओडिशा उच्च शिक्षा उत्तम छात्र छात्रवृति योजना", या "ओडिशा उत्तम छात्रवृति योजना" से भी जाना जाता है।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के एससी/एसटी छात्रों को विदेश के विश्विद्यालयों से स्नातकोत्तर और डॉक्ट्रेट की शिक्षा ग्रहण करने में आर्थिक रूप से मदद करना है।
  • ओड़िआ उत्तम छात्र छात्रवृत्ति योजना के तहत लाभार्थी छात्रों को सरकार द्वारा 100 प्रतिशत निशुल्क छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
  • हालाँकि योजना के तहत केवल 30 उम्दा छात्रों को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • ऐसी आशा है की योजना के चयन हेतु सरकार द्वारा आवेदकों क एक सूची तैयार की जाएगी जिसके तहत टॉप 30 छात्रों को ही इसका लाभ दिया जाएगा।
  • योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु हेतु सभी आवेदकों को इसकी पात्रता साथ के साथ अपनी अंतिम शिक्षा उच्चतम अंको से पास करना आवश्यक होगा।
  • हालाँकि योजना से जुडी एहम जानकारी जैसे की पात्रता सम्बंधित, चयन, और आवेदन की प्रक्रिया अभी जारी नहीं की गई है।
  • ये महत्वपूर्ण जानकारिया ओडिशा उत्तम छात्र छात्रवृत्ति योजना के लागु होने के दौरान उसके दिशानिर्देश के द्वारा साझा की जाएगी।
  • योजना से जुडी किसी भी प्रकार की नवीनतम जानकारी प्राप्त होने पर उसे यहाँ पर साझा कर दिया जाएगा।
  • उत्तम छात्र छात्रवृत्ति योजना से जुडी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए लाभार्थी इस पेज को अवश्य से सब्सक्राइब कर ले।
  • योजना से सम्बंधित जानकारी के लिए इस योजना को सब्सक्राइब भी कर सकते है।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • ओडिशा उत्तम छात्र छात्रवृत्ति योजना के तहत सरकार द्वारा विद्यार्थियों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जाएंगे : -
    • विदेशी विश्विद्यालयों में स्नातकोत्तर और डॉक्ट्रेट की शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति।
    • छात्रवृत्ति का लाभ राज्य के 30 एससी/एसटी छात्रों को ही मिलेगा।
    • छात्रवृत्ति 100 प्रतिशत निशुल्क रहेगी।

पात्रता

  • छात्र राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • वे सभी छात्र जो अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति समुदाय से संबंध रखते है, इस योजना के आवेदन के लिए पात्र है।
  • केवल वही छात्र आवेदन कर सकते है जो विदेशी विश्वविद्यालयों से स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट पाठ्यक्रम करना चाहते है।
  • योजना से जुडी अन्य पात्रता इसके लागु होने पर दिशानिर्देश में जारी की जाएगी।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • ओडिशा उत्तम छात्र छात्रवृत्ति योजना के आवेदन हेतु लाभार्थी छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेज संलग्न करने आवश्यक है : -
    • आधार कार्ड।
    • निवास प्रमाणपत्र।
    • मोबाइल नंबर।
    • पासपोर्ट साइज फोटो।
    • स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
    • पासपोर्ट।
    • विश्विद्यालय द्वारा जारी आवेदन पत्र।
    • पैन कार्ड।
    • आय प्रमाण पत्र।
    • सत्यापन प्रमाण पत्र।
    • चरित्र प्रमाण पत्र।
    • शैक्षिक दस्तावेज़।
    • योजना सम्बंधित अन्य दस्तावेज।

आवेदन की प्रक्रिया

  • आवेदक ओडिशा उत्तम छात्र छात्रवृत्ति के लिए दर्शाये गए माध्यम से ही आवेदन कर सकते है।
  • हालाँकि योजना की घोषणा करते समय योजना के आवेदन किस माध्यम से स्वीकारे जाएंगे इसकी सूचना नहीं दी गई।
  • ओडिशा उत्तम छात्र छात्रवृत्ति के आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से मँगाए जा सकते है।
  • ऐसे छात्र जो योजना के लिए आवेदन करना चाहते है उन्हें इसके लागु होने तक का इंतजार करना जरूरी है।
  • विभाग द्वारा योजना को लागु करने पर इसकी जरूरी दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।
  • जारी किये गए दिशानिर्देश में योजना के आवेदन सम्बंधित सभी जानकारी विस्तार पूर्ण दी जाएगी।
  • ओडिशा उत्तम छात्र छात्रवृत्ति के आवेदन की प्रक्रिया और उसका माध्यम की जानकारी उपलब्ध होने पर उसे यहाँ साझा कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण लिंक

  • ओडिशा उत्तम छात्र छात्रवृत्ति के आवेदन पत्र का लिंक इसके लागु होने पर जारी किया जाएगा।
  • ओड़िआ उत्तम छात्र छात्रवृत्ति योजना दिशानिर्देश अभी उपलभ्द नहीं किये गए है।

संपर्क करने का विवरण

  • ओडिशा उत्तम छात्र छात्रवृत्ति के हेल्पलाइन नंबर अभी जारी नहीं हुए है।

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

जाति लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार योजना का प्रकार सरकार

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन