हाइलाइट
- प्रवेश एवं छात्रावास शुल्क की प्रतिपूर्ति।
- छात्रावास और डे स्कॉलर्स को प्रतिमाह क्रमशः 1500 रूपए और 500 रूपए का रखरखाव भत्ता प्राप्त होगा।
- राज्य के भीतर प्रशिक्षुता प्रशिक्षण के लिए 1,000/- रुपये और राज्य के बाहर 1,500/- रुपये का भरण-पोषण भत्ता।
- 5,000/- रुपये का एकमुश्त रखरखाव भत्ता (राज्य के बाहर छह महीने का रोजगार पूर्ण होने पर)।
वेबसाइट
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- ओडिशा छात्रवृत्ति पोर्टल हेल्पलाइन नंबर : - 155335
18003456770
सूचना विवरणिका
योजना का अवलोकन | |
|---|---|
| योजना का नाम | ओडिशा सुदाक्ष्य छात्रवृति योजना |
| आरंभ वर्ष | 2024 |
| लाभ |
|
| लाभार्थी | आईटीआई/पॉलिटेक्निक/डिप्लोमा पाठ्यक्रम में नामांकित छात्रा। |
| अधिकारिक पोर्टल | उच्च शिक्षा विभाग, ओडिशा। |
| नोडल विभाग | |
| सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। |
| आवेदन का तरीका | सुदाक्ष्य छात्रवृति योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र के माधयम से। |
योजना के बारे मे
- ओडिशा सरकार ने राज्य की बालिकाओ को उच्च शिक्षा और रोजगार क्षमता को बढ़ावा देने हेतु "सुदाक्ष्य छात्रवृति योजना" की शुरुआत की है।
- लाभार्थी छात्राए योजना के आवेदन पत्र ऑनलाइन से https://scholarship.odisha.gov.in कर सकती है।
- हालाँकि आवेदन हेतु छात्राओं को योजना निर्दिष्ट पात्रताओं को पूर्ण करना होगा।
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य दसवीं उत्तीर्ण करने के बाद बालिकाओ के पॉलिटेक्निक और आईटीआई के सरकारी संस्थानों में नामांकन की संख्या को बढ़ाना है।
- हाल के समय में देखा गया है की काफी संख्या में छात्र मुख्यतः बालिकाए अपनी दसवीं की शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात अपनी शिक्षा को जारी नहीं रख पाती है।
- इसके मूल्य कारणों को खोजने पर पाया गया की उक्त छात्राओं के माता पिता पैसो के आभाव के चलते अपनी बेटियों की शिक्षा को आगे जारी रखने में असमर्थ होते है।
- इस समस्या को ध्यान में रखते हुए ओडिशा सरकार इन छात्राओं को छात्रवृति देने हेतु "सुदाक्ष्य छात्रवृति योजना" की शुरुआत की।
- इस योजना की सहायता से उक्त छात्राए ना केवल अपनी शिक्षा को जारी रख सकेंगी बल्कि अपने लिए रोजगार के दरवाजे भी खोल सकेंगी।
- सुदाक्ष्य छात्रवृति योजना का लाभ मुख्यतः राज्य की ऐसी बालिकाओ को दिया जाएगा जो राज्य के सरकारी पॉलिटेक्निक और आईटीआई संस्थानों में नामांकित है।
- योजना के तहत सभी पात्र छात्राओं को उनके द्वारा आईटीआई/ पॉलिटेक्निक/ डिप्लोमा जैसे पाठ्यक्रम के लिए दिए गए प्रवेश एवं छात्रावास शुल्क की प्रतिपूर्ति प्राप्त होगी।
- आवेदक को उनके द्वारा दिया गया प्रवेश शुल्क उनके संस्थान के प्रधानाध्यापक द्वारा छात्र के बैंक खाते में जमा किया जाएगा।
- इसके अतिरिक्त सभी छात्राओं को योजना के दौरान और योजना के बाद एक निश्चित मात्रा में रखरखाव भत्ता भी दिया जाएगा।
- सरकारी संस्थानों में प्रथम या लेटरल सेमेस्टर में नामांकित छात्रों को छात्रावास के रूप में 1,500 रुपये और डे स्कॉलर के रूप में 500 रुपये की मासिक सहायता मिलेगी।
- पाठ्यक्रम समाप्ति पर प्रत्येक छात्रा को राज्य के भीतर होने वाले प्रशिक्षुता प्रशिक्षण के दौरान प्रतिमाह 1,000/- रूपए और राज्य के बाहर 1,500/- रूपए दिए जाएंगे।
- इतना ही नहीं सुदाक्ष्य छात्रवृति योजना के तहत राज्य के बाहर छह माह का रोजगार पूर्ण करने वाली छात्राओं को 5000 रूपए का एक मुश्त आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- योजना के तहत राज्य सरकार करीब 3000 छात्राओं को उनकी दसवीं की परीक्षा के पश्चात उनके मार्गदर्शन हेतु एक काउंसलिंग कार्यक्रम भी चलाया जाएगा।
- ऐसे आवेदक जो सुदाक्ष्य छात्रवृति योजना के लिए पात्र है अपने आवेदन ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित तिथि या उससे पहले जमा कर सकते है।
- प्राप्त आवेदनों की सत्यता की जांच पश्चात ही उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा।
- योजना सम्बंधित अन्य जानकारी के लिए छात्रा योजना के दिशानिर्देश को अवश्य से पढ़ ले।
- योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है।
योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ
- ओडिशा राज्य सरकार द्वारा संचालित "सुदाक्ष्य छात्रवृति योजना" के तहत लाभार्थी छात्राओं को निम्नलिखित लाभ देय होंगे : -
- प्रवेश एवं छात्रावास शुल्क की प्रतिपूर्ति।
- छात्रावास और डे स्कॉलर्स को प्रतिमाह क्रमशः 1500 रूपए और 500 रूपए का रखरखाव भत्ता प्राप्त होगा।
- राज्य के भीतर प्रशिक्षुता प्रशिक्षण के लिए 1,000/- रुपये और राज्य के बाहर 1,500/- रुपये का भरण-पोषण भत्ता।
- 5,000/- रुपये का एकमुश्त रखरखाव भत्ता (राज्य के बाहर छह महीने का रोजगार पूर्ण होने पर)।
पात्रता की शर्तें
- सुदाक्ष्य छात्रवृति का लाभ केवल उन्ही छात्राओं को उपलब्ध होगा जो योजना निर्देशित निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण करने में सफल रहेंगी : -
- आवेदक राज्य का स्थायी निवासी हो।
- आवेदक छात्रा हो।
- आवेदक सामान्य/एससी/एसटी/ओबीसी/ईबीसी वर्ग से सम्बंधित हो।
- आवेदक आईटीआई/पॉलिटेक्निक/आईटीसी/डिप्लोमा पाठ्यक्रम में अध्यन्नरत हो।
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक सुदाक्ष्य छात्रवृति योजना के लिए आवेदन करते समय अपने निम्नलिखित दस्तावेजों को जरूर साथ में रखे : -
- आधार कार्ड।
- प्रवेश रसीद।
- बैंक पासबुक।
- आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो।
- स्वः घोषणा प्रमाण पत्र।
- कॉलेज आईडी।
- अंतिम उत्तीर्ण परीक्षा की अंकतालिका।
- जाती प्रमाण पत्र।
- आय प्रमाण पत्र।
आवेदन करने की प्रक्रिया
- आवेदक सुदाक्ष्य छात्रवृति योजना के आवेदन ऑनलाइन माधयम से जमा कर सकते है।
- योजना के आवेदन पत्र https://scholarship.odisha.gov.in पर उपलब्ध है।
- आवेदन हेतु प्रत्येक आवेदक का पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।
- पहले से पंजीकृत आवेदक अपने विवरण से लॉगिन करके आवेदन की प्रक्रिया को जारी रख सकते है।
- वही नए पंजीकरण के लिए आवेदकों को पोर्टल के मुख्य पेज "लॉगिन" टैब के अंतर्गत "उम्मीदवार लॉगिन" को चुनें।
- इसके पश्चात दिए गए स्थान पर अपना आधार नंबर दर्ज करे।
- आधार पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करके अपना आधार नंबर सत्यापित करें।
- सत्यापन के बाद जरूरी विवरण दर्ज करके पंजीकरण को पूर्ण करे।
- पंजीकरण पूर्ण होने पर आवेदक को ईमेल के माधयम से पंजीकरण की जानकारी प्राप्त होगी।
- प्राप्त विवरण से आवेदक पोर्टल पर लॉगिन करे।
- लॉगिन होने के पश्चात छात्रा अपने डैशबोर्ड से सुदाक्ष्य छात्रवृति योजना के समक्ष दिए आवेदन के बटन को चुने।
- प्रस्तुत आवेदन पत्र में छात्रा अपने निजी, शैक्षणिक और बैंक विवरण को दर्ज करे।
- दिए गए स्थान पर जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करे।
- आवेदन पत्र जमा करने से पूर्व उसमे दर्ज विवरण को जरूर से जांच ले।
- अंतिम रूप से जमा किये गए आवेदन पत्र की प्रति को डाउनलोड करके भविष्य के लिए संभाल के रख ले।
- ओडिशा सुदाक्ष्य छात्रवृति योजना के आवेदन 27 अक्टूबर 2025 तक स्वीकारे जाएंगे।
योजना के महत्वपूर्ण लिंक
- सुदाक्ष्य छात्रवृति योजना पंजीकरण।
- सुदाक्ष्य छात्रवृति योजना आवेदन पत्र।
- सुदाक्ष्य छात्रवृति योजना दिशानिर्देश।
- ओडिशा राज्य छात्रवृति पोर्टल।
- सुदाक्ष्य छात्रवृति योजना स्वः घोषित पत्र।
संपर्क कैसे करे
- ओडिशा छात्रवृत्ति पोर्टल हेल्पलाइन नंबर : - 155335
18003456770
अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:
बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!
यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:
- सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
- योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
- दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।
हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।
| जाति | लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार | योजना का प्रकार | सरकार |
|---|---|---|---|
Stay Updated
×
नई टिप्पणी जोड़ें