ओडिशा शहीद माधो सिंह हाथ खर्च योजना

द्वारा प्रस्तुत Pradeep on Sat, 25/10/2025 - 16:45
Mahan Charan Majhi CM Odisha
Scheme Open
शहीद माधो सिंह हाथ खर्च स्कीम लोगो
हाइलाइट
  • 5,000/- रूपए की एकमुश्त वार्षिक वित्तीय सहायता।
  • सहायता राशि विद्यार्थी को बैंक खाते में प्राप्त होगी।
  • वित्तीय सहायता वर्ष में केवल एक बार दी जाएगी।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
योजना का अवलोकन
योजना का नामओडिशा शहीद माधो सिंह हाथ-खर्च योजना
आरंभ वर्ष2024
लाभ5,000/- रूपए की वार्षिक एक मुश्त सहायता।
लाभार्थीराज्य के अनुसूचित जनजाति के छात्र।
अधिकारिक पोर्टलराज्य छात्रवृति पोर्टल, ओडिशा।
नोडल विभागअल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
सब्सक्रिप्शनयोजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीकाऑनलाइन माध्यम से।

योजना के बारे मे

  • ओडिशा की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार द्वारा राज्य की जनता के लिए 2024-25 का अपना प्रथम बजट पेश किया गया।
  • पेश किये गए इस बजट में सरकार ने राज्य की जनता के लिए अनेक लाभकारी योजनाओ की घोषणा की है।
  • इन्ही योजनाओ में से एक कल्याणकारी योजना राज्य के अनुसूचित जाती के बच्चो के लिए घोषित की गई है, जिसका नाम है 'शहीद माधो सिंह हाथ खर्च योजना'।
  • शहीद माधो सिंह हाथ खर्च योजना के तहत सभी पात्र छात्रों को वार्षिक एक मुश्त वित्तीय सहायता स्वरुप 5,000/- रूपए की राशि दी जाएगी।
  • इस योजना की सहायता से राज्य में निरंतर गिर रहे आदिवासी समाज के बच्चो की स्कूल छोड़ने की दर को कम करना है।
  • एक रिपोर्ट के अनुसार राज्य में आदिवासी समाज के बच्चो की साक्षरता दर केवल 52 प्रतिशत है जो की केंद्र की साक्षरता दर 59 प्रतिशत से काफी कम है।
  • देखा गया है की राज्य के अधिकतर बच्चे अपने परिवार की आर्थिक स्तिथि ठीक ना होने के कारण अपनी पढाई को बीच में छोड़ने को मजबूर होते है।
  • इस गिरते शिक्षा की दर को सुधारने और बच्चो को शिक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु सरकार द्वारा इस योजना को लागु करने का निर्णय लिया गया है।
  • सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत लाभार्थी छात्रों को प्रत्येक वर्ष 5,000/- हजार रूपए की राशि प्रदान की जाएगी, जिसका उपयोग छात्र अपनी पढाई में आने वाले खर्च में कर सकते है।
  • छात्रों को यह राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में दी जाएगी, जिसका उपयोग पढाई में होने वाले खर्च में कर सकते है।
  • सरकार द्वारा घोषित शहीद माधो सिंह हाथ-खर्च योजना को अन्य नाम; जैसे की "शहीद माधो सिंह हाथ-खर्च स्कीम" से भी जाना जाता है।
  • योजना का लाभ ऐसे विद्यार्थी को प्राप्त होगा जो सरकारी विद्यालय से कक्षा 8 या 10 की परीक्षा में पास होकर 9वी या 11वी कक्षा में प्रवेश लेने जा रहे है।
  • इसके साथ ही आवेदक के परिवार की वार्षिक आय सभी श्रोतो से ढाई लाख से अधिक की नहीं होनी चाहिए।
  • ध्यान रहे राज्य के निजी स्कूल में पंजीकृत छात्रों को माधो सिंह हाथ-खर्च योजना का लाभ उपलब्ध नहीं होगा।
  • पात्र विद्यार्थी शहीद माधो सिंह हाथ-खर्च योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है।
  • शहीद माधो सिंह हाथ-खर्च योजना के आवेदन पत्र राज्य के छात्रवृति पोर्टल पर उपलब्ध है।
  • छात्र योजना के आवेदन पत्र उसकी अंतिम तिथि से पहले अवश्य जमा कर दे।
  • माधो सिंह हाथ-खर्च योजना के आवेदन अब इसकी विस्तारित तिथि 31 दिसंबर 2025 तक स्वीकारे जाएंगे।
  • योजना के आवेदन हेतु आवेदक के पास अपना आधार नंबर होना आवश्यक है।
  • यदि एक से अधिक छात्रों द्वारा एक ही आधार नंबर से योजना के लिए आवेदन किया जाता है तो ऐसे आवेदनों को स्वीकारा नहीं जाएगा।
  • योजना को राज्य में लागु करने हेतु सरकार द्वारा ओडिशा के अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को इसका नोडल विभाग चयनित किया गया है।
  • छात्र शहीद माधो सिंह हाथ-खर्च योजना के दिशानिर्देश को आवेदन पूर्व अवश्य से पढ़ ले।
  • राज्य के करीब तीन लाख बच्चो को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • शहीद माधो सिंह हाथ-खर्च योजना का लाभ राज्य के बच्चो को उपलब्ध करवाने हेतु सरकार द्वारा 156 करोड़ का बजट जारी किया गया है।

योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ

  • शहीद माधो सिंह हाथ खर्चा योजना के तहत लाभार्थी छात्रों को : -
    • 5,000/- रूपए की एकमुश्त वार्षिक वित्तीय सहायता।
    • सहायता राशि विद्यार्थी को बैंक खाते में प्राप्त होगी।
    • वित्तीय सहायता वर्ष में केवल एक बार दी जाएगी।

पात्रता की शर्तें

  • शहीद माधो सिंह हाथ खर्चा योजना के अंतर्गत मिलने वाली 5,000/- रूपए की वित्तीय सहायता केवल उन्ही छात्रों को प्राप्त होगी जो निम्नलिखित पात्रता के अंतर्गत आते है : -
    • आवेदक ओडिशा राज्य का स्थायी निवासी हो।
    • आवेदक अनुसूचित जनजाति का हो।
    • राज्य के सरकारी या सरकार द्वारा सहायता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 8 पास करके कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाले या कक्षा 10 पास करके कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी।
    • ऐसे आवेदक जिनके परिवार की सभी श्रोतो से आय 2.5 लाख से अधिक ना हो।

अपात्रता

  • ऐसे आवेदक जो निम्नलिखित पात्रता के अंतर्गत आते है उन्हें शहीद माधो सिंह हाथ खर्चा योजना के अंतर्गत मिलने वाली 5000 रूपए की वित्तीय सहायता का लाभ नहीं दिया जाएगा : -
    • यदि किसी आवेदक के परिवार की वर्ष आय सभी श्रोतो से 2.5 लाख से अधिक हो।
    • यदि आवेदक ने ने कक्षा 9 या कक्षा 11 में प्रवेश किसी निजी विद्यालय में लिया हो।
    • यदि एक आधार संख्या पर एक ऐसे अधिक छात्रों ने आवेदन किया हो।
    • यदि छात्र ने कक्षा 8 या 10 निजी विद्यालय से पास करने के बाद सरकारी विद्यालय में कक्षा 9 या कक्षा 11 में प्रवेश लिया हो।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • शहीद माधो सिंह हाथ खर्चा योजना के आवेदन हेतु प्रत्येक विद्यार्थी को अपने निम्नलिखित दस्तावेज स्कूल प्रबंधन के पास जमा करने होंगे : -
    • जाती प्रमाण पत्र।
    • आय प्रमाण पत्र।
    • छात्र का आधार कार्ड।
    • स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
    • निवास प्रमाण पत्र।
    • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
    • अंतिम उत्तीर्ण परीक्षा की अंकतालिका।

आवेदन की प्रक्रिया

  • शहीद माधो सिंह हाथ खर्चा योजना के आवेदन पत्र ऑनलाइन माधयम से जमा किये जाएंगे।
  • विद्यार्थी अपने आवेदनों को योजना की अंतिम तिथि से पहले अवश्य से जमा कर दे।
  • शहीद माधो सिंह हाथ खर्चा योजना के आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित है।
  • शहीद माधो सिंह हाथ खर्चा योजना के आवेदन पत्र राज्य के छात्रवृत्ति पोर्टल पर उपलब्ध है।
  • लेकिन योजना के लिए आवेदन विद्यार्थी के स्कूल प्रबंधन द्वारा ही जमा किया जा सकेगा।
  • पात्र विद्यार्थियों को योजना सम्बन्धित अपने समस्त दस्तावेज स्कूल के हेडमास्टर को उपलब्ध करवाने होंगे।
  • हेडमास्टर या अन्य द्वारा छात्रवृत्ति पोर्टल पर लॉगिन करके विद्यार्थियों के आवेदन जमा करने होंगे।
  • आवेदन जमा करने से पूर्व सभी विद्यार्थियों के दस्तावेज स्कूल प्रबंधन द्वारा जांचे जाएंगे।
  • सफलता पूर्वक दर्ज हुए आवेदनों की जानकारी विद्यार्थी को एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगी।
  • आवेदन पश्चात विद्यार्थियों को शहीद माधो सिंह हाथ खर्चा योजना का लाभ उनके दिए गए बैंक खाते में जमा कर दिया जाएगा।

योजना के महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क कैसे करे

  • ओडिशा राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल हेल्पलाइन नंबर।
  • ओडिशा अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग हेल्पलाइन नंबर : - 0674-2536672
  • ओडिशा अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग हेल्पडेस्क: [email protected]
  • एसटी और एससी विकास, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग,
    लोक सेवा भवन (ओडिशा सचिवालय)
    भुवनेश्वर-751001 ओडिशा, भारत

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

जाति लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार योजना का प्रकार सरकार

टिप्पणियाँ

Subhadra yojana

आपका नाम
Jasobanta kumar
टिप्पणी

Jasobanta kumar

Sahidadha Madha sing hata kharcha

आपका नाम
Malay Ranjan Malik
टिप्पणी

Malay Ranjan Malik

Apply online

आपका नाम
RASMITA BHOI
टिप्पणी

Book kiniba pai paisa nei

Arts

आपका नाम
Ritesh behera
टिप्पणी

Best

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन