हाइलाइट
- ओडिशा सरकार द्वारा घोषित कालिया छात्रवृति के तहत लाभार्थियों निम्नलिखित लाभ प्राप्त कर सकेंगे: -
- छात्रवृति को लाभ केवल मेरिट के आधार पर प्रदान किया जाएगा।
- छात्रवृति व्यावसायिक या तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए प्रदान की जाएगी।
- स्नातक, परास्नातक, पीएचडी, और अन्य प्रमुख संस्थान में अध्यनरत छात्रों को छात्रवास और भोजन के लिए प्रतिमाह 1,200/- रूपए प्रदान किये जाएंगे।
- वही डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक, आईटीआई में अध्यनरत छात्रों को प्रतिमाह 1,000/- रूपए छात्रवास व भोजन हेतु दिए जाएंगे।
- कालिया योजना के अंतर्गत सरकारी संस्थान में अध्यनरत छात्र द्वारा जमा की गई ट्यूशन फीस, वार्षिक फीस, एकमुश्त फीस, हॉस्टल शुल्क, मेस शुल्क और अन्य शुल्क छात्र के अकाउंट में जमा कर दी जाएगी।
वेबसाइट
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- ओडिशा राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल हेल्पलाइन नंबर: 155335
टोल फ्री नंबर: 18003456770 - ओडिशा कृषि एवं किसान सशक्तिकरण विभाग हेल्पडेस्क: [email protected]
| योजना का अवलोकन
|
|
|---|---|
| योजना का नाम | ओडिशा कालिया छात्रवृति |
| आरंभ वर्ष | 2019. |
| लाभ | उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृति। |
| लाभार्थी | राज्य के किसान के बच्चे। |
| नोडल विभाग | कृषि एवं किसान सशक्तिकरण विभाग, ओडिशा। |
| सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। |
| आवेदन का तरीका | ओडिशा कालिया छात्रवृति के आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकारे जाएंगे। |
योजना के बारे मे
- अपनी लाभकारी योजनाओ के लिए पहचाने जाने वाली ओडिशा सरकार द्वारा एक नयी योजना संचालित की गई है।
- उनके द्वारा घोषित 'ओडिशा कालिया छात्रवृति' का मुख्य उद्देश्य राज्य के ऐसे लघु और सीमांत किसान, वास्तविक कृषक, भूमिहीन कृषक परिवार को आर्थिक लाभ पहुंचना है।
- कालिया छात्रवृति योजना के तहत, लाभार्थी परिवार के बच्चो को सरकार द्वारा उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु छात्रवृति प्रदान की जाएगी।
- सरकार द्वारा जारी इस योजना का लाभ राज्य में पहले से संचालित 'कालिया योजना' के अंतर्गत आने वाले लाभार्थी के बच्चे ही प्राप्त कर सकेंगे।
- योजना का मुख्य उद्देश्य इन वर्गों के बच्चो को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उनका मनोबल बढ़ाना है।
- योजना के अंतर्गत, सरकार द्वारा लाभार्थी छात्रों को आर्थिक सहायता मुहैया कराकर, उनके शिक्षा के मार्ग में आने वाली आर्थिक बाधाओं को दूर करना है।
- कालिया छात्रवृति योजना के अंतर्गत संस्थान में अध्यनरत छात्रों को उनके द्वारा जमा की गई ट्यूशन फीस, वार्षिक फीस, एकमुश्त फीस, हॉस्टल शुल्क, मेस शुल्क और अन्य शुल्क छात्रों के बैंक अकाउंट में जमा की जाएगी।
- व्यावसायिक या फिर तकनीक क्षेत्र से सम्बंधित कोर्स में अध्यनरत छात्र ही कालिया छात्रवृति के लिए पात्र होंगे।
- सरकारी, निजी व अन्य प्रमुख संस्थान में पढ़ने वाले सभी छात्र इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
- राज्य में या उसके बाहर के संस्थानों में प्रवेश प्राप्त छात्र ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
- ध्यान रहे की राज्य के बाहर केवल सरकारी संस्थान में अध्यनरत छात्र ही छात्रवृति के लिए पात्र होंगे, निजी संस्थान के छात्र इसके लिए पात्र नहीं होंगे।
- सरकारी संस्थान में अध्यनरत छात्रों को छात्रवृति का लाभ उनके संसथान द्वारा जारी की गई राशि या फिर एक लाख तक की राशि, जो भी कम हो प्रदान की जाएगी।
- योजना के अंतर्गत सभी पात्रता को पूर्ण करने वाले छात्र ही योजना का लाभ ले सकेंगे।
- योजना के सफल क्रियान्वय हेतु सरकार द्वारा कृषि एवं कृषक सशक्तिकरण विभाग को योजना का नोडल विभाग बनाया गया है।
- लाभार्थी छात्र कालिया छात्रवृति के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है, अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदनों को निरस्त कर दिया जाएगा।
योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
- ओडिशा सरकार द्वारा घोषित कालिया छात्रवृति के तहत लाभार्थियों निम्नलिखित लाभ प्राप्त कर सकेंगे: -
- छात्रवृति को लाभ केवल मेरिट के आधार पर प्रदान किया जाएगा।
- छात्रवृति व्यावसायिक या तकनीकी पाठ्यक्रमों के साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, कृषि और संबद्ध, नर्सिंग, डिप्लोमा और अन्य ट्रेड के लिए प्रदान की जाएगी।
- स्नातक, परास्नातक, पीएचडी, और अन्य प्रमुख संस्थान में अध्यनरत छात्रों को छात्रवास और भोजन के लिए प्रतिमाह 1,200/- रूपए प्रदान किये जाएंगे।
- वही डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक, आईटीआई में अध्यनरत छात्रों को प्रतिमाह 1,000/- रूपए छात्रवास व भोजन हेतु दिए जाएंगे।
- कालिया योजना के अंतर्गत सरकारी संस्थान में अध्यनरत छात्र द्वारा जमा की गई ट्यूशन फीस, वार्षिक फीस, एकमुश्त फीस, हॉस्टल शुल्क, मेस शुल्क और अन्य शुल्क छात्र के अकाउंट में जमा कर दी जाएगी।
- वही निजी संस्थान में अध्यनरत छात्र को उनके द्वारा चयनित कोर्स के आधार पर छात्रवृति प्रदान की जाएगी।
पात्रता
- कालिया छात्रवृति आवेदन हेतु आवेदकों को निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण करना होगा: -
- छात्र के अभिवावक राज्य सरकार द्वारा जारी कालिया योजना के लाभार्थी हो।
- छात्र को मेरिट के आधार पर किसी भी सरकारी या निजी संस्थान (राज्य या राज्य से बाहर) में दाखिला प्राप्त हो।
- छात्रवृति का लाभ किसी भी एक व्यावसायिक पाठ्यक्रम हेतु प्राप्त होगा, दूसरे व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए छात्रवृति उपलब्ध नहीं होगी।
- राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित छात्रवृति का लाभ ले रहे छात्र इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
- अन्य छात्रवृति का लाभ ले रहे छात्र इस योजना के लिए तभी पात्र होंगे जब पहले से प्राप्त छात्रवृति को वह त्याग दे।
- ऐसे छात्र जिन्होंने संस्थान में प्रवेश साझा लागत से या फिर स्वतः वित्तपोषण या फिर वह अप्रवासी भारतीय है योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
- सभी सरकारी एवं निजी संस्थान के छात्र इस छात्रवृति के लिए आवेदन कर सकते है।
- राज्य से बाहर के निजी संस्थान में अध्यनरत छात्र, कालिया छात्रवृति योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
- वही ऐसे छात्र जो सरकारी संस्थान में अध्यनरत है (राज्य या राज्य के बाहर) इस योजना के लिए पात्र होंगे।
पाठ्यक्रम का प्रकार। |
पाठ्यक्रम का नाम। |
| व्यावसायिक या तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम। |
|
| पीजी स्तर के पाठ्यक्रम। |
|
| डिप्लोमा पाठ्यक्रम। |
|
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- ओडिशा कालिया छात्रवृति हेतु आवेदकों को निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे: -
- आधार कार्ड।
- जाती प्रमाण पत्र।
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
- बैंक दस्तावेज।
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
- अभिभावक लाभार्थी आईडी।
- मेट्रिक के दस्तावेज।
- अंतिम परीक्षा की अंक तालिका।
आवेदन की प्रक्रिया
पंजीकरण पूर्व की प्रक्रिया। |
|
पंजीकरण की जानकारी। |
|
लॉगिन करे। |
|
आवेदन पत्र भरे। |
|
आवेदन की जांच। |
|
महत्वपूर्ण लिंक
- ओडिशा कृषि एवं किसान सशक्तिकरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट।
- ओडिशा राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट।
- ओडिशा कालिया छात्रवृति पंजीकरण लिंक।
- ओडिशा कालिया छात्रवृति लॉगिन।
- ओडिशा कालिया छात्रवृति के दिशानिर्देश।
सम्पर्क करने का विवरण
- ओडिशा राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल हेल्पलाइन नंबर: 155335
टोल फ्री नंबर: 18003456770 - ओडिशा कृषि एवं किसान सशक्तिकरण विभाग हेल्पडेस्क: [email protected]
- कृषि एवं किसान सशक्तिकरण विभाग,
कृषि भवन, भुवनेश्वर,
ओडिशा,
भारत।
अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:
बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!
यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:
- सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
- योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
- दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।
हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।
| लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार | योजना का प्रकार | सरकार |
|---|---|---|
Stay Updated
×
टिप्पणियाँ
Science
Sir l am a poor student please help me.
Science
I am poor family. Plz sir study ke liye help me🥺🥺🥺🙏🙏🙏
नई टिप्पणी जोड़ें