पंजाब मुख्यमंत्री सेहत योजना

द्वारा प्रस्तुत pradeep on Tue, 07/04/2026 - 15:53
पंजाब CM
Scheme Open
Mukhyamantri Sehat Yojana image
हाइलाइट
  • 10 लाख रुपये तक का निशुल्क कैशलेस इलाज।
  • सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में 2300 से अधिक बीमारियों का इलाज।
  • सभी आय वर्गों के साथ पेंशनर्स और सरकारी कर्मचारियों को भी योजना का लाभ।Health cover for all family members.
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • राज्य स्वास्थ्य एजेंसी पंजाब हेल्पलाइन नंबर: 104
योजना का अवलोकन
योजना का नामपंजाब मुख्यमंत्री सेहत योजना
आरम्भ होने की तिथि2025
लाभ10 लाख रूपये तक कैशलेस इलाज
लाभार्थीपंजाब के निवासी
सब्सक्रिप्शनयोजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीकाकॉमन सर्विस सेंटर, हॉस्पिटल या कैंप के माध्यम से

योजना के बारे में

पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने 8 जुलाई 2025 को "मुख्यमंत्री सेहत योजना" की घोषणा की, जिसे "मुख्य मंत्री सेहत स्कीम" या "चीफ मिनिस्टर सेहत योजना" के नाम से भी जाना जाता है। यह योजना राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जो पंजाब के सभी निवासियों को यूनिवर्सल हेल्थ कवर और 10 लाख रूपये तक मुफ्त कैशलेस इलाज प्रदान करती है।

यह योजना पहले से चल रही "मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना" का विस्तारित रूप है, जिसमें केवल 5 लाख तक का वार्षिक कैशलेस उपचार मिलता था। नई योजना में सरकार ने कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जैसे अब यह किसी एक वर्ग या श्रेणी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका लाभ सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों सहित राज्य के सभी निवासियों को मिलेगा। इतना ही नहीं अब इसमें किसी भी प्रकार की आय सीमा नहीं है, यानी हर आय वर्ग का व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा सकता है।

इस योजना के तहत पंजाब सरकार सभी पात्र निवासियों को MMSY हेल्थ कार्ड (Mukhyamantri Sehat Yojana Health Card) जारी करेगी। इस सेहत कार्ड के माध्यम से लाभार्थी सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में 2300 से अधिक उपचार पैकेज के तहत कैशलेस चिकित्सा उपचार प्राप्त कर सकते हैं।

MMSY हेल्थ कार्ड के लिए पंजीकरण 2 अक्टूबर 2025 से हो चुके है। लाभार्थी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), सेवा केंद्रों और निर्धारित पंजीकरण शिविरों के माध्यम से इस हेल्थ कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय लाभार्थी व्यक्ति को आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज साथ लाना आवश्यक है।

Mukhyamantri Sehat yojana image

योजना के लाभ

  • मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सरकार निम्नलिखित लाभ प्रदान करेगी:
    • प्रति परिवार प्रति वर्ष 10 लाख रूपये तक मुफ्त कैशलेस इलाज।
    • एक ही कार्ड पर परिवार के सभी सदस्यों को स्वास्थ्य कवर।
    • सर्जरी, गंभीर बीमारी के उपचार और पहले से मौजूद बीमारियों सहित 2,300 से अधिक उपचार पैकेज।
    • पंजाब और चंडीगढ़ के सभी सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा।
    • आय सीमा न होने के चलते सभी परिवारों को लाभ मिलेगा।
    • सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी भी इस योजना में शामिल हैं।
    • अस्पताल में भर्ती होने से 3 दिन पहले और छुट्टी के 15 दिन बाद तक के खर्च भी इस योजना में शामिल हैं।

Mukhyamantri Sehat yojana

पात्रताएं

  • मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 10 लाख रूपये तक का कैशलेस इलाज पाने के लिए निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:
    • पंजाब का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
    • राशन कार्ड या बीपीएल कार्ड होना आवश्यक है।
    • पेंशनभोगी और सरकारी कर्मचारी भी पात्र हैं।

आवश्यक दस्तावेज

  • मुख्यमंत्री सेहत योजना का आवेदन फॉर्म जमा करते समय निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:
    • आधार कार्ड
    • वोटर आईडी कार्ड
    • मोबाइल नंबर
    • फैमिली आईडी
    • बच्चों के लिए: आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और माता-पिता का वोटर आईडी कार्ड

लाभ लेने की प्रक्रिया

  • MMSY हेल्थ कार्ड प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को पंजाब मुख्यमंत्री सेहत योजना के लिए आवेदन करना होगा।
  • पंजीकरण से पहले निवासियों को अपनी पात्रता जांचना अनिवार्य है।
  • पात्र होने पर, मुख्यमंत्री सेहत योजना पंजीकरण के लिए नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या सेवा केंद्र पर जाएं।
  • पंजीकरण केंद्र पर अपने सभी दस्तावेज साथ लेकर जाएं।
  • केंद्र पर मौजूद सरकारी अधिकारी आवेदन फॉर्म भरने में सहायता करेंगे।
  • अपना नाम, आधार नंबर, राशन कार्ड नंबर और बैंक विवरण प्रदान करें।
  • सुनिश्चित करें कि सभी जानकारी आपके आधिकारिक दस्तावेजों से बिल्कुल मेल खाती हो।
  • सफल पंजीकरण के बाद, 2 से 3 दिनों के भीतर केंद्र से अपना MMSY सेहत कार्ड प्राप्त करें।
  • किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में अपना सेहत कार्ड दिखाकर ₹10 लाख तक का कैशलेस इलाज प्राप्त करें।

महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क करने का विवरण

  • राज्य स्वास्थ्य एजेंसी पंजाब हेल्पलाइन नंबर: 104

Frequently Asked Questions

यह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शुरू की गई एक सरकारी स्वास्थ्य योजना है, जो पंजाब के सभी निवासियों को प्रति परिवार प्रति वर्ष ₹10 लाख तक मुफ्त कैशलेस चिकित्सा उपचार प्रदान करती है।

राशन कार्ड या बीपीएल कार्ड रखने वाले पंजाब के सभी स्थायी निवासी पात्र हैं। सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी भी इस योजना में शामिल हैं और कोई आय सीमा नहीं है।

लाभार्थी सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में प्रति परिवार प्रति वर्ष ₹10 लाख तक का मुफ्त कैशलेस इलाज प्राप्त कर सकते हैं।

अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या सेवा केंद्र पर आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड, फैमिली आईडी और मोबाइल नंबर लेकर जाएं। सरकारी अधिकारी आवेदन फॉर्म भरने में सहायता करेंगे और 2–3 दिनों में कार्ड मिल जाएगा।

एक सेहत कार्ड पर 2,300 से अधिक उपचार पैकेज शामिल हैं, जिनमें सर्जरी, गंभीर बीमारियों का इलाज और पहले से मौजूद बीमारियाँ भी शामिल हैं।

हाँ, यह योजना अस्पताल में भर्ती होने से 3 दिन पहले और छुट्टी के 15 दिन बाद तक के खर्चों को कवर करती है।

मुख्यमंत्री सेहत योजना हेल्थ कार्ड के लिए पंजीकरण 2 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ।

Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:

Feel free to click on the link and join the discussion!

This forum is a great place to:

  • Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
  • Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
  • Connect with others: Engage with the community and learn from others.

I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.

लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार योजना का प्रकार सरकार

टिप्पणियाँ

Aayushman card

आपका नाम
Rajat Kapoor
टिप्पणी

Sir please mera aayushman card banaya jaye

In reply to by credityoucarec… (सत्यापित नहीं)

Ludhiana

आपका नाम
Pankaj kumar
टिप्पणी

Aayushman card apply please

health insurance

आपका नाम
ankudh
टिप्पणी

i want apply for my health insurance

Punjabi

आपका नाम
Puneet
टिप्पणी

Puneet

Punjab government Mukhyamantri sehat yojna

आपका नाम
Gagandeep Bhasin
टिप्पणी

I want to get medical health insurance from punjab government Mukhyamantri sehat yojna

Vima

आपका नाम
Ahir Manish
टिप्पणी

Bima plnat

Punjabi

आपका नाम
Abhijot bal
टिप्पणी

Punjab board

Xd dyhjr

Argent

आपका नाम
Pawandeep
टिप्पणी

Ok

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन