Youtube Video
हाइलाइट
- 'राजस्थान मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' के अंतर्गत लाभार्थी किसानो को सरकार द्वारा निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जाएंगे :-
- प्रत्येक वर्ष किसानो को 3,000/- रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- राजस्थान सहकारिता विभाग हेल्पलाइन नंबर :- 0141-2740045
- राजस्थान सहकारिता विभाग हेल्पडेस्क :- [email protected]
योजना का अवलोकन | |
|---|---|
| योजना का नाम | राजस्थान मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |
| आरंभ वर्ष | 2024 |
| लाभ | 3 हजार रूपए की आर्थिक सहायता। |
| लाभार्थी | राज्य के किसान। |
| नोडल विभाग | राजस्थान सहकारिता विभाग। |
| सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। |
| आवेदन का तरीका | लाभार्थी आवेदन ऑनलाइन, ऑफलाइन और सीएससी के माध्यम से कर सकते है। |
योजना के बारे मे
- शुष्क क्षेत्र और पानी की कमी के चलते राजस्थान में खेती करना अन्य राज्यों के मुकाबले हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है।
- इन चुनोतियो से राजस्थान के किसान को हर वर्ष कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसके चलते किसानो को कई बार आर्थिक नुक्सान भी झेलना पड़ता है।
- इस नुकसान के चलते किसानो को खेती में उपयोग होने वाली जरूरी सामान जैसे की बीज, खाद और उर्वरक खरीदने में समस्या उत्पन्न होती है।
- इस समस्या को दूर करने हेतु राजस्थान सरकार ने 'मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' को लागु करने का निर्णय लिया।
- सरकार द्वारा घोषित इस योजना का लाभ 'पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानो' को अतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए जारी किया गया है।
- 'पीएम किसान योजना' केंद्र सरकार द्वारा संचालित एक कल्याणकारी योजना है, जिसमे किसानो को प्रति वर्ष 6,000/- रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- लेकिन अब पीएम किसान योजना में राजस्थान के लाभार्थियों को सालाना 8,000/- रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- इसका मतलब अब राजस्थान के किसानो को मुख्यमंत्री किसान सामान निधि योजना के तहत 3,000/- रूपए प्रति वर्ष की अतिरिक़्त सहायता दी जाएगी।
- सरकार द्वार यह राशि तीन किश्तों में प्रदान की जाएगी, जी सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।
- सरकार द्वारा पहली किश्त के रूप में राज्य के 65 लाख से अधिक किसानो को करीब 650/- करोड़ रूपए की धनराशि 30 जून 2024 को भेजी जा चुकी है।
- ध्यान रहे योजना का लाभ पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे किसानो को ही प्रदान किया जाएगा।
- अतः राजस्थान मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने हेतु लाभार्थी किसानो को अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं।
- हालाँकि लाभ प्राप्त करने हेतु किसानो को अपना ई-केवाईसी करवाना जरूरी है, जिसे वह राज्य के इ-मित्रा केन्द्रो से या फिर नजदीकी सीएससी केंद्र में जाकर करवा सकते है।
- मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की ई-केवाईसी हेतु किसानो को आधार कार्ड, पैन कार्ड और अपने बैंक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
- राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी द्वारा भरतपुर से दिनांक 18-10-2025 को योजना की चौथी किश्त के रूप में 1,000/- रूपये जारी कर दिए गए है।
- प्रदेश के 71.8 लाख किसानो के बैंक खाते में सरकार द्वारा 718 करोड़ रूपये की धनराशि हस्तांतरित कर दी गयी है।
- लाभार्थी किसान राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की चौथी किश्त की धनराशि की स्थिति जन सूचना पोर्टल या राज सहकार पोर्टल के माध्यम से ज्ञात कर सकते है।
- हमने सीएम किसान सम्मान निधि योजना की धनराशि की स्थिति कैसे पता करे पर एक डिटेल्ड यूट्यूब वीडियो बनाया है जिसे आप हमारे यूट्यूब चैनल पर जाकर या इस लिंक पर जा कर देख सकते है :- https://www.youtube.com/watch?v=JZBWSTKVrw0
योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
- राजस्थान सरकार द्वारा घोषित 'मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' के अंतर्गत लाभार्थी किसानो को निम्न लाभ प्रदान किये जाएंगे :-
- प्रत्येक वर्ष किसानो को 3 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- यह आर्थिक सहायता किसानो को तीन किश्तों में दी जाएगी।
पात्रता
- मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने हेतु आवेदकों को योजना अंतर्गत जारी निम्नलिखित पात्रताओं को पूर्ण करना आवश्यक है :-
- आवेदक राज्य का स्थायी निवासी हो।
- लाभार्थी राज्य के भूमिधारक किसान हो।
- लाभार्थी पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभार्थी हो।
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- राजस्थान मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने हेतु आवेदकों को निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करना आवश्यक है :-
- आधार कार्ड।
- बैंक दस्तावेज।
- निवास प्रमाण पत्र।
- पैन कार्ड।
- जाती प्रमाण पत्र।
- आय प्रमाण पत्र।
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
आवेदन की प्रक्रिया
- राजस्थान मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ राज्य के सभी लाभार्थी किसानो को दिया जाएगा।
- योजना का लाभ लेने हेतु किसानो को अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
- मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ राज्य के पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानो को ही प्राप्त होगा।
- हालाँकि योजना का लाभ लेने हेतु लाभार्थी किसानो को अपना ई-केवाईसी करवाना आवश्यक है।
- ई-केवाईसी के लिए किसान राज्य के ई-मित्रा केंद्र और सीएससी के माध्यम से कर सकेंगे।
महत्वपूर्ण लिंक
- राजस्थान सहकारिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट।
- राजस्थान ई-मित्रा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट।
- प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना का आवेदन लिंक।
- राजस्थान मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की चौथी किश्त की राशि चेक करें।
सम्पर्क करने का विवरण
- राजस्थान सहकारिता विभाग हेल्पलाइन नंबर :- 0141-2740045
- राजस्थान सहकारिता विभाग हेल्पडेस्क :- [email protected]
- रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां
नेहरू सहकार भवन,
भवानी सिंह रोड,
जयपुर, राजस्थान
अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:
बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!
यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:
- सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
- योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
- दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।
हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।
| लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार | योजना का प्रकार | सरकार |
|---|---|---|
Stay Updated
×
टिप्पणियाँ
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि नहीं मिल रही है
साहब किसान लोगों को आप समय पर मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल रहा है और हम लोग अनपढ़ होने के कारण हमारे को 2000 व खाद बीज का भी लाभ नहीं मिल रहा है हमारी देखभाल करने का क्यों नहीं आप बात चित कर रहे हैं साहब राम राम सा
PM Kisan Samman Nidhi
मेरी पृधान मंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा रूक गया है दो किस्त नहीं आई
Cm sahera
Sir cm saheb. Se nhi ho rha kam inko pahle Bagvan ne raj diya bati khane ME rah gye khali Ghosna karte he dal Te nhi nhi to pensal dal rhe nhi cmkisan jai Shree ram
Muhe kist ka sms nhi aaya hai
Mijhe kosan ka sm parapth nhi hua
किसान समृद्धि योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा हैं
मेरे देश की किसान के लिये महत्वपूर्ण योजना प्रधान मंत्री किसान समृद्धि योजना एवं, मुख्य्मंत्री किसान समृद्धि योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा हैं कृपया लाभ दिलवाने की कृपया करें 🙏
Sir ji. Next 5 installment…
Sir ji. Next 5 installment ki fix date bataa do.
Cmyojana
है कृपया हमारे 6000 भेजें और खेती करने के पैसे दे
Pm cm Kisan samaan nidhi nhi mil rahi hai
क्यों नहीं मिल रही हैं मेरे को
प्रधानमंत्री किसान समान निधी नहीं आ रही है
मेरी प्रधानमंत्री समान निधी किस्त दो साल से बंद है में हर जगह कोशिश की लेकिन कोई हल नहीं निकला तेहेसिल में गया तो बोले ऊपर से बंद मेरे जमीन नाम सात साल से है
Sar 22 April ko kist I hai…
Sar 22 April ko kist I hai kya
प्रधानमंत्री सम्मान निधि व मुख्यमंत्री सम्मान निधि किस्त बाबत
सर नम्र निवेदन है कि मेरी प्रधानमंत्री सम्मान निधि किस्त व मुख्यमंत्री सम्मान निधि किस्त 21,22,23 किस्त नहीं आई है आप से अनुरोध है कि मेरी प्रधानमंत्री सम्मान निधि किस्त व मुख्यमंत्री सम्मान निधि किस्त दिलाने कि कृपा करें धन्यवाद
नई टिप्पणी जोड़ें