हाइलाइट
- मध्य प्रदेश निःशुल्क साइकिल वितरण योजना में पात्र छात्र/ छात्राओं को विद्यालय आने जाने के लिए निःशुल्क साइकिल या 4,500/- रूपये दिए जायेंगे।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
योजना का सारांश | ||
|---|---|---|
| योजना का नाम | मध्य प्रदेश निःशुल्क साइकिल वितरण योजना। | |
| प्रारंभ वर्ष | 2004. | |
| लाभ | निःशुल्क साइकिल या 4,500/- रूपये प्रदान किये जायेंगे। | |
| लाभार्थी | कक्षा 6ठीं या कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी। | |
| नोडल विभाग | स्कूल शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश। | |
| सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। | |
| आवेदन का तरीका | विद्यालय के माध्यम से। | |

योजना का परिचय: एक संक्षिप्त अवलोकन
- बहुत बार देखा गया है की बच्चे अपने क्षेत्र में स्कूल न होने की वजह से पढ़ना बंद कर देते है।
- और जो पढ़ने अन्य क्षेत्र या गांव में जाते है उन्हें आने जाने में बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
- इन्ही सब कठिनाइयों को मद्देनज़र रखते हुवे मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निःशुल्क साइकिल वितरण योजना का सञ्चालन किया जा रहा है।
- इस योजना की शुरुआत वर्ष 2004 में निःशुल्क साइकिल प्रदाय योजना के नाम से हुई थी।
- उस समय पात्र विद्यार्थियों को साइकिल हेतु 2,400/- की धनराशि प्रदान की जाती थी।
- परन्तु वर्ष 2016 से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा क्रय करके पात्र विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की जाती है।
- इस योजना को "मध्य प्रदेश फ्री साइकिल स्कीम" या "मध्य प्रदेश फ्री साइकिल डिस्ट्रीब्यूशन स्कीम" भी कहा जाता है।
- मध्य प्रदेश निःशुल्क साइकिल वितरण योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के उन विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल प्रदान करना है जो पढ़ने के लिए अपने गांव से किसी अन्य गांव या ग्राम में जाते है।
- निःशुल्क साइकिल के लिए कक्षा 6ठीं एवं कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले समस्त विद्यार्थी पात्र होंगे।
- वर्ष 2023 में मध्य प्रदेश सरकार पात्र छात्रों को साइकिल नहीं दे रही है बल्कि साइकिल के विद्यार्थी के खाते में दिए जा रहे है।
- 4,500/- साइकिल खरीद हेतु प्रत्येक छात्र को मध्य प्रदेश निःशुल्क साइकिल वितरण योजना में दिए जायेंगे।
- योजना में निःशुल्क साइकिल केवल उन्ही विद्यार्थियों को वितरित की जाएगी जिनके घर से विद्यालय की दूरी 2 किलोमीटर से अधिक है।
- कन्या छात्रावास में रहने वाली छात्राएं जिनका विद्यालय 2 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर स्थित है वो भी मध्य प्रदेश निःशुल्क साइकिल वितरण योजना में पात्र होंगी।
- परन्तु विद्यालय समाप्त होने और छात्रावास छोड़ते समय बालिकाओं को मिली हुई साइकिल छात्रावास में जमा करा देनी होगी।
- मध्य प्रदेश निःशुल्क साइकिल वितरण योजना में कक्षा 6ठीं के विद्यार्थियों को 18 इंच वाली साइकिल और कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों को 20 इंच वाली साइकिल प्रदान की जाएगी।
- निःशुल्क साइकिल के लिए पात्र विद्यार्थियों को कहीं भी मध्य प्रदेश निःशुल्क साइकिल वितरण योजना का फॉर्म या आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है।
- विद्यार्थी जिस विद्यालय में पढ़ रहा है उसी विद्यालय के प्राचार्य या अन्य प्रभारी द्वारा निःशुल्क साइकिल वितरण योजना में पात्र विद्यार्थियों की सूची बना कर मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग को ऑनलाइन माध्यम से भेजनी होगी।
- उसके बाद विभाग द्वारा लाभार्थी विद्यार्थियों में निःशुल्क साइकिल का वितरण किया जायेगा।
- वर्ष 2025 में कक्षा 6वीं और 9 वीं में प्रवेश लेने वाले करीब 15 लाख से अधिक विद्यार्थियों को 10 जुलाई 2025 को निशुल्क साइकिल दी जाएगी।
योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
- मध्य प्रदेश निःशुल्क साइकिल वितरण योजना में पात्र छात्र/ छात्राओं को विद्यालय आने जाने के लिए निःशुल्क साइकिल या 4,500/- रूपये प्रदान किये जायेंगे।
पात्रता
- छात्र/ छात्रा मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
- छात्र/ छात्रा निम्नलिखित में से किसी एक कक्षा में पढ़ता/ पढ़ती हो :-
- कक्षा 6ठीं।
- कक्षा 9वीं।
- छात्र/ छात्रा ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालय में पढ़ता/ पढ़ती हो।
- छात्र/ छात्रा का विद्यालय उसके घर से 2 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर होना चाहिए।
लाभ लेने के लिए आवशयक दस्तावेज
- मध्य प्रदेश निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के लिए किसी ख़ास दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
- मध्य प्रदेश निःशुल्क साइकिल वितरण योजना में कक्षा 6ठीं या कक्षा 9वीं के छात्रों को कहीं भी आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
- छात्रों के विद्यालय द्वारा पात्र बालक/ बालिकाओं की सूची बनाई जाएगी।
- उसके बाद विद्यालय के प्रभारी या प्राचार्य द्वारा पात्र बालक/ बालिकाओं की सूची मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
- मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग द्वारा सूची में वर्णित छात्र/ छात्राओं की पात्रता की जाँच की जाएगी।
- चुने गए छात्रों की सूची शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय को भेज दी जाएगी।
- उसके पश्चात लाभार्थी विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत जन समारोह में या विद्यालय में ही निःशुल्क साइकिल प्रदान कर दी जाएगी।
महत्वपूर्ण लिंक
संपर्क विवरण
अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:
बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!
यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:
- सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
- योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
- दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।
हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।
| जाति | लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार | योजना का प्रकार | सरकार |
|---|---|---|---|
Stay Updated
×
टिप्पणियाँ
sir mujhe cycle chahiye me…
sir mujhe cycle chahiye me bhopal me rehti hu
school jane me 50 rupye roj…
school jane me 50 rupye roj lag jate hai cycle mil jayegi to accha hoga
Cycle lene hetu aavedan Patra
Cycle
अपनी लड़की के लिए साइकिल…
अपनी लड़की के लिए साइकिल चाहिए इस योजना में कैसे आवेदन करे
Hindi english biology chemistry physics
Hamare yaha se school bahut se hai school jaane me ek gante lag jate hai aur ghar aate samy bahut thak jahe hai jiske karad padai karte karte so jate hai thakan ke karad
Madhya pradesh free cycle…
Madhya pradesh free cycle distribution scheme list
Cycle nahi mila
Cycle nahi mila
Request for free cycle
Mujhe ek cycle Chahiye kyunki mujhe tution chal ke jaana padta hai. Mera tution bohut door hai jiski wajh se mere pairon Mai bohut darr hota hai. Financial conditions Achi na hone ke chalte ham cycle afford nhi Kar sakte hai
beti ke liye cycle
beti ke liye cycle
Cycle
Mujhe cycle chaiye me ghar school 4.5 km dur hai please
Maths
Hamare school me class 9/10 ke ek bhee bachon ke liye sakeel nahi be hai happy Holi
Cycle scheme
Mera school or tuition merai ghar sai 6 km dur hai or itna petrol bhi nhai ho pata hai isliye mai adarniya mohanyadav ji sai vinti karta hu ki mujhe bhi cycle mile or mai iss scheme ka fayada utha sakhu dhanyawad
Mujhe cycle cahiye
Mujhe cycle cahiye
School
स्कूल जाने के लिए साईकिल चाहिए
All subject
Mera School aur tution Mere Ghar Se 2:00 se 3 kilometer dur hai to mujhe Jaane mein pareshani hoti hai aur bahut Bhari bhej rahata hai Is vajah Se aur pareshani hoti hai
School bahut door hai
School bahut door hai
हिंदी
कालापीपल जाते हैं 9 किलोमीटर दूर जाते हैं कक्षा आठवीं में पढ़ती हूं माननीय मुख्यमंत्री से निवेदन है कि वह हमें एक साइकिल दे
Hindi medium
3 km daly run school
हिंदी
स्कूल मेरे घर से 2 किलो metre दूर है or मुझे साइकिल नहीं मिली है me class 8 th me हु mere स्कूल का नाम govt h. S स्कूल taksal है ग्वालियर me है or kirar clony compu पर
साईकिल
मेरे बारे पास साइकिल नहीं है
Mujhe bhi cycle chahiyr
Mujhe bhi cycle chahiyr
English
Mere ko Shayad chahie na mere paise Aaye Na mujhe jaakir Mili mere ko Sagar chahie aur paise bhi chahie 4:30 hajar rupaye mere Aaye nahin the isiliye mere ko 4:30 chahie main kaksha chhathvin mein padhta hun atah aapse nivedan hai ki mujhe Sagar dene ki kripa Karen aur 6:30 dene ki kripa Karen Varna main call lagaunga
साइकिल
साइकिल चाहिए प्लीज
हिंदी
2 स्कूल जाने में दिक्कत होती है 2 किलोमीटर
नई टिप्पणी जोड़ें