हरियाणा किसान बोनस योजना

author
द्वारा प्रस्तुत Shahrukh on Sat, 17/08/2024 - 14:41
हरियाणा CM
Scheme Open
हरियाणा किसान बोनस योजना लोगो
हाइलाइट
  • एक मुश्त सहायता राशि बोनस स्वरुप किसानों को दी जाएगी।
  • 2,000/- रूपये प्रति एकड़ का बोनस प्रदान किया जायेगा।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा हेल्पलाइन नम्बर :- 18001802117.
  • हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected]
  • हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हेल्पलाइन नम्बर :- 0172 2571544.
  • हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected].
योजना का अवलोकन
योजना का नाम हरियाणा किसान बोनस योजना।
आरम्भ वर्ष 2024
लाभ 2,000/- रूपये प्रति एकड़ का बोनस।
लाभार्थी हरियाणा के किसान।
नोडल विभाग कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका मेरी फसल मेरा ब्यौरा वेबसाइट द्वारा।

योजना के बारे में

  • दिनांक 04-06-2024 से 29-07-2024 के मध्य हरियाणा प्रदेश में कुल 87 मिलीमीटर वर्षा हुई है जो की 40 फीसदी कम है।
  • इस अवधि के दौरान हरियाणा के किसानों को पानी की कमी को पूरा करने के लिए ट्यूबवेल और अन्य श्रोत का सहारा लेना पड़ा।
  • और अत्यधिक गर्मी पड़ने के कारण लगाई गयी फसल को सूखे से बचाने के लिए पानी की भी खूब खपत प्रदेश में हुई है।
  • इन्ही सब परिस्तिथियों की वजह से फसल लगाने की लागत में बढ़ौतरी हो जाने के कारण किसानों पर आर्थिक बोझ पड़ा है।
  • 8 अगस्त 2024 को हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को लाभ देने के लिए एक योजना की घोषणा की है।
  • सरकार द्वारा ये तय किया गया है की सभी किसानों को किसान बोनस योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना को हरियाणा किसान बोनस स्कीम के नाम से भी जाना जाता है।
  • सभी पात्र किसानों को 2,000/- रूपये प्रति एकड़ की धनराशि बोनस स्वरूप दी जाएगी।
  • यह बोनस किसानों को एक मुश्त आर्थिक सहायता के बतौर दिया जायेगा।
  • अभी हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को खरीफ और बागवानी की फसलों के लिए 2,000/- रूपये बोनस की धनराशि दी जा रही है।
  • फल, फूल, सब्ज़ी व अन्य फसल उगाने वाले सभी किसान हरियाणा सरकार की किसान बोनस योजना के तहत 2,000/- रूपये की आर्थिक सहायता बोनस के बतौर प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे।
  • 5 लाख से अधिक किसानों के बैंक खाते में में 15 अगस्त 2024 को 2,000/- बोनस की धनराशि दे दी गयी है।
  • किसानों द्वारा बोनस प्राप्त करने हेतु अपनी फसल का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण कराना आवश्यक है।
  • जिन किसानों के पास 1 एकड़ से कम जमीन है वो किसान भी 2 हज़ार रूपये का एक मुश्त बोनस पाने के हकदार होंगे।
  • योजना के सफल संचालन हेतु सरकार द्वारा लगभग 1300/- करोड़ रूपये इस योजना पर खर्च किये जायेंगे।
  • अपनी फसल को मेरी फसल मेरा ब्यौरा वेबसाइट पर पंजीकृत कर लाभार्थी किसान द्वारा किसान बोनस योजना के तहत 2,000/- के बोनस का लाभ उठाया जा सकता है।

योजना के लाभ

  • हरियाणा सरकार की किसान बोनस योजना में प्रदेश के किसानों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
    • एक मुश्त सहायता राशि बोनस स्वरुप किसानों को दी जाएगी।
    • 2,000/- रूपये प्रति एकड़ का बोनस प्रदान किया जायेगा।

पात्रताएं

  • हरियाणा सरकार द्वारा किसान बोनस योजना में प्रति एकड़ 2,000/- रूपये की धनराशि का बोनस केवल उन्ही किसानों को दिया जायेगा जो निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण करेंगे :-
    • हरियाणा के सभी किसान पात्र।
    • फसल मेरी फसल मेरा ब्यौरा वेबसाइट पर पंजीकृत होनी चाहिए।
    • किसान के पास परिवार पहचान पत्र या आधार कार्ड हो।
    • फल, सब्ज़ी, फूल और अन्य फसल उगाने वाले किसान भी योजना में बोनस पाने हेतु पात्र।

आवश्यक दस्तावेज

  • किसानी लाभार्थी द्वारा अपनी फसल के पंजीकरण के दौरान निम्नलिखित दस्तावेज़ मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड करने होंगे :-

आवेदन की प्रक्रिया

  • किसान बोनस योजना में 2,000/- प्रति एकड़ का बोनस प्राप्त करने के लिए किसान लाभार्थी को अपनी फसल को मेरी फसल मेरा ब्यौरा वेबसाइट पर पंजीकृत करनी होगी।
    Meri Fasal Mera Byora Website
  • किसान पंजीकरण पर क्लिक करना होगा।
    Meri Fasal Mera Byora Farmer Registration
  • उसके बाद परिवार पहचान पत्र नम्बर या आधार नम्बर दर्ज़ करना होगा।
    Meri Fasal Mera Byora PPP Enter
  • ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करना होगा।
  • वेबसाइट द्वारा किसान के परिवार की जानकारी फेच की जाएगी।
  • परिवार के सदस्यों की सूची में से किसान को चुनना होगा।
  • उसके बाद निम्नलिखित जानकारी दर्ज़ होगी :-
    • निजी जानकारी।
    • संपर्क विवरण।
    • खेत से जुडी जानकारी।
    • बैंक खाते का विवरण।
  • कैप्चा भरने के बाद आवेदन पत्र को जमा कर देना होगा।
  • जिन भी किसान लाभार्थियों की फसल मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना में पंजीकृत होगी उन्हें हरियाणा सरकार द्वारा उनके बैंक खाते में बोनस की धनराशि प्रदान कर दी जाएगी।
  • खरीफ फसल का बोनस दिनांक 16 अगस्त 2024 को लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में प्रदान किया जा चुका है।
  • पंजीकृत किसान अपने पंजीकरण की स्थिति यहाँ देख सकते है।

महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क करने का विवरण

  • हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा हेल्पलाइन नम्बर :- 18001802117.
  • हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected]
  • हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हेल्पलाइन नम्बर :- 0172 2571544.
  • हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected].
  • कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा,
    कृषि भवन, सेक्टर 21 पंचकुला।

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार योजना का प्रकार सरकार

टिप्पणियाँ

मेरे खाते में बोनस नही आया है

आपका नाम
गोपाल
टिप्पणी

मेरे खाते में बोनस नही आया है

status check

आपका नाम
purushottam
टिप्पणी

status check

20 ekad hai kitne ekad…

आपका नाम
harvinder
टिप्पणी

20 ekad hai kitne ekad eligible hai

hamar bank khate me to na aya

आपका नाम
kishore
टिप्पणी

hamar bank khate me to na aya

Bonus nahi mila

आपका नाम
Gurpal
टिप्पणी

Bonus nahi mila

samman nidhi ke aur iske…

आपका नाम
harpal singh
टिप्पणी

samman nidhi ke aur iske paise

mere papa ke account me ni…

आपका नाम
himanshu
टिप्पणी

mere papa ke account me ni aaye

2000 रुपए बोनस के नहीं आया

आपका नाम
Kuldeep Singh
टिप्पणी

2000 रुपए बोनस के नहीं आया

Mere khate mai bonus nahi aya

आपका नाम
Navjot Singh
टिप्पणी

Mere khate mai bonuses nahi aya

Mera bonus kharif 2024 nhi aaya h

आपका नाम
Mohd imran
टिप्पणी

Please check status

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन