मध्य प्रदेश निःशुल्क साइकिल वितरण योजना

author
द्वारा प्रस्तुत shahrukh on Thu, 10/07/2025 - 12:54
मध्य प्रदेश CM
Scheme Open
मध्य प्रदेश निःशुल्क साइकिल वितरण योजना लोगो।
हाइलाइट
  • मध्य प्रदेश निःशुल्क साइकिल वितरण योजना में पात्र छात्र/ छात्राओं को विद्यालय आने जाने के लिए निःशुल्क साइकिल या 4,500/- रूपये दिए जायेंगे।
योजना का सारांश
योजना का नाममध्य प्रदेश निःशुल्क साइकिल वितरण योजना। 
प्रारंभ वर्ष2004. 
लाभनिःशुल्क साइकिल या 4,500/- रूपये प्रदान किये जायेंगे। 
लाभार्थीकक्षा 6ठीं या कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी। 
नोडल विभागस्कूल शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश। 
सब्सक्रिप्शनयोजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। 
आवेदन का तरीकाविद्यालय के माध्यम से। 

MP Free Cycle Distribution

योजना का परिचय: एक संक्षिप्त अवलोकन

  • बहुत बार देखा गया है की बच्चे अपने क्षेत्र में स्कूल न होने की वजह से पढ़ना बंद कर देते है।
  • और जो पढ़ने अन्य क्षेत्र या गांव में जाते है उन्हें आने जाने में बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
  • इन्ही सब कठिनाइयों को मद्देनज़र रखते हुवे मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निःशुल्क साइकिल वितरण योजना का सञ्चालन किया जा रहा है।
  • इस योजना की शुरुआत वर्ष 2004 में निःशुल्क साइकिल प्रदाय योजना के नाम से हुई थी।
  • उस समय पात्र विद्यार्थियों को साइकिल हेतु 2,400/- की धनराशि प्रदान की जाती थी।
  • परन्तु वर्ष 2016 से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा क्रय करके पात्र विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की जाती है।
  • इस योजना को "मध्य प्रदेश फ्री साइकिल स्कीम" या "मध्य प्रदेश फ्री साइकिल डिस्ट्रीब्यूशन स्कीम" भी कहा जाता है।
  • मध्य प्रदेश निःशुल्क साइकिल वितरण योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के उन विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल प्रदान करना है जो पढ़ने के लिए अपने गांव से किसी अन्य गांव या ग्राम में जाते है।
  • निःशुल्क साइकिल के लिए कक्षा 6ठीं एवं कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले समस्त विद्यार्थी पात्र होंगे।
  • वर्ष 2023 में मध्य प्रदेश सरकार पात्र छात्रों को साइकिल नहीं दे रही है बल्कि साइकिल के विद्यार्थी के खाते में दिए जा रहे है।
  • 4,500/- साइकिल खरीद हेतु प्रत्येक छात्र को मध्य प्रदेश निःशुल्क साइकिल वितरण योजना में दिए जायेंगे।
  • योजना में निःशुल्क साइकिल केवल उन्ही विद्यार्थियों को वितरित की जाएगी जिनके घर से विद्यालय की दूरी 2 किलोमीटर से अधिक है।
  • कन्या छात्रावास में रहने वाली छात्राएं जिनका विद्यालय 2 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर स्थित है वो भी मध्य प्रदेश निःशुल्क साइकिल वितरण योजना में पात्र होंगी।
  • परन्तु विद्यालय समाप्त होने और छात्रावास छोड़ते समय बालिकाओं को मिली हुई साइकिल छात्रावास में जमा करा देनी होगी।
  • मध्य प्रदेश निःशुल्क साइकिल वितरण योजना में कक्षा 6ठीं के विद्यार्थियों को 18 इंच वाली साइकिल और कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों को 20 इंच वाली साइकिल प्रदान की जाएगी।
  • निःशुल्क साइकिल के लिए पात्र विद्यार्थियों को कहीं भी मध्य प्रदेश निःशुल्क साइकिल वितरण योजना का फॉर्म या आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है।
  • विद्यार्थी जिस विद्यालय में पढ़ रहा है उसी विद्यालय के प्राचार्य या अन्य प्रभारी द्वारा निःशुल्क साइकिल वितरण योजना में पात्र विद्यार्थियों की सूची बना कर मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग को ऑनलाइन माध्यम से भेजनी होगी।
  • उसके बाद विभाग द्वारा लाभार्थी विद्यार्थियों में निःशुल्क साइकिल का वितरण किया जायेगा।
  • वर्ष 2025 में कक्षा 6वीं और 9 वीं में प्रवेश लेने वाले करीब 15 लाख से अधिक विद्यार्थियों को 10 जुलाई 2025 को निशुल्क साइकिल दी जाएगी।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • मध्य प्रदेश निःशुल्क साइकिल वितरण योजना में पात्र छात्र/ छात्राओं को विद्यालय आने जाने के लिए निःशुल्क साइकिल या 4,500/- रूपये प्रदान किये जायेंगे।

पात्रता

  • छात्र/ छात्रा मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • छात्र/ छात्रा निम्नलिखित में से किसी एक कक्षा में पढ़ता/ पढ़ती हो :-
    • कक्षा 6ठीं।
    • कक्षा 9वीं।
  • छात्र/ छात्रा ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालय में पढ़ता/ पढ़ती हो।
  • छात्र/ छात्रा का विद्यालय उसके घर से 2 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर होना चाहिए।

लाभ लेने के लिए आवशयक दस्तावेज

  • मध्य प्रदेश निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के लिए किसी ख़ास दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया

  • मध्य प्रदेश निःशुल्क साइकिल वितरण योजना में कक्षा 6ठीं या कक्षा 9वीं के छात्रों को कहीं भी आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
  • छात्रों के विद्यालय द्वारा पात्र बालक/ बालिकाओं की सूची बनाई जाएगी।
  • उसके बाद विद्यालय के प्रभारी या प्राचार्य द्वारा पात्र बालक/ बालिकाओं की सूची मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
  • मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग द्वारा सूची में वर्णित छात्र/ छात्राओं की पात्रता की जाँच की जाएगी।
  • चुने गए छात्रों की सूची शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय को भेज दी जाएगी।
  • उसके पश्चात लाभार्थी विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत जन समारोह में या विद्यालय में ही निःशुल्क साइकिल प्रदान कर दी जाएगी।

महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क विवरण

Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:

Feel free to click on the link and join the discussion!

This forum is a great place to:

  • Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
  • Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
  • Connect with others: Engage with the community and learn from others.

I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.

टिप्पणियाँ

sir mujhe cycle chahiye me…

टिप्पणी

sir mujhe cycle chahiye me bhopal me rehti hu

school jane me 50 rupye roj…

टिप्पणी

school jane me 50 rupye roj lag jate hai cycle mil jayegi to accha hoga

In reply to by nikita manohar (सत्यापित नहीं)

Cycle lene hetu aavedan Patra

आपका नाम
Nandani verma
टिप्पणी

Cycle

अपनी लड़की के लिए साइकिल…

टिप्पणी

अपनी लड़की के लिए साइकिल चाहिए इस योजना में कैसे आवेदन करे

Hindi english biology chemistry physics

आपका नाम
ज्योति
टिप्पणी

Hamare yaha se school bahut se hai school jaane me ek gante lag jate hai aur ghar aate samy bahut thak jahe hai jiske karad padai karte karte so jate hai thakan ke karad

Madhya pradesh free cycle…

टिप्पणी

Madhya pradesh free cycle distribution scheme list

Cycle nahi mila

टिप्पणी

Cycle nahi mila

Request for free cycle

टिप्पणी

Mujhe ek cycle Chahiye kyunki mujhe tution chal ke jaana padta hai. Mera tution bohut door hai jiski wajh se mere pairon Mai bohut darr hota hai. Financial conditions Achi na hone ke chalte ham cycle afford nhi Kar sakte hai

beti ke liye cycle

आपका नाम
dilsher
टिप्पणी

beti ke liye cycle

Cycle

आपका नाम
KRISHNA KAG
टिप्पणी

Mujhe cycle chaiye me ghar school 4.5 km dur hai please

Maths

आपका नाम
Palak tomar
टिप्पणी

Hamare school me class 9/10 ke ek bhee bachon ke liye sakeel nahi be hai happy Holi

Cycle scheme

आपका नाम
Ayush
टिप्पणी

Mera school or tuition merai ghar sai 6 km dur hai or itna petrol bhi nhai ho pata hai isliye mai adarniya mohanyadav ji sai vinti karta hu ki mujhe bhi cycle mile or mai iss scheme ka fayada utha sakhu dhanyawad

Mujhe cycle cahiye

आपका नाम
Bhagyshri warbhe
टिप्पणी

Mujhe cycle cahiye

In reply to by Warbhebhagysh@… (सत्यापित नहीं)

School

आपका नाम
Vivek
टिप्पणी

स्कूल जाने के लिए साईकिल चाहिए

All subject

आपका नाम
Modh fahim
टिप्पणी

Mera School aur tution Mere Ghar Se 2:00 se 3 kilometer dur hai to mujhe Jaane mein pareshani hoti hai aur bahut Bhari bhej rahata hai Is vajah Se aur pareshani hoti hai

School bahut door hai

आपका नाम
Rohit Thakur
टिप्पणी

School bahut door hai

हिंदी

आपका नाम
किरण मेवाड़ा
टिप्पणी

कालापीपल जाते हैं 9 किलोमीटर दूर जाते हैं कक्षा आठवीं में पढ़ती हूं माननीय मुख्यमंत्री से निवेदन है कि वह हमें एक साइकिल दे

Hindi medium

आपका नाम
Ankush Kumar
टिप्पणी

3 km daly run school

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन