हाइलाइट
- कृषि भूमि पर बांस लगाने और उनके रखरखाव हेतु सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
- लाभार्थी किसान 1200 बांस के पौधे अधिकतम 2 हेक्टेयर कृषि भूमि पर लगा सकता है। (600 पौधे प्रति हेक्टेयर)
- किसानों को 3 वर्ष में प्रत्येक बांस के पौधे पर 350/- रूपये खर्च करने होंगे।
- खर्च किये 350/- रूपये में से सरकार द्वारा 50% यानि 175/- रूपये सब्सिडी के बतौर वापस कर दिए जायेंगे।
- पहले वर्ष में 90/- रूपये, दूसरे वर्ष में 50/- रूपये और तीसरे वर्ष में 35/- रूपये प्रति पौधा प्रदान किये जायेंगे।
वेबसाइट
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- महाराष्ट्र बांस विकास बोर्ड हेल्पलाइन नम्बर :-
- 0712-2970562.
- 9403934709.
- महाराष्ट्र बांस विकास बोर्ड हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected].
सूचना विवरणिका
|
योजना का अवलोकन
|
|
|---|---|
| योजना का नाम | महाराष्ट्र अटल बांस समृद्धि योजना। |
| आरम्भ वर्ष | 2024. |
| लाभ | बांस उगाने पर सब्सिडी। |
| लाभार्थी | महाराष्ट्र के किसान। |
| नोडल विभाग | महाराष्ट्र वन विभाग |
| सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। |
| आवेदन का तरीका | |
योजना के बारे में
- महाराष्ट्र सरकार द्वारा वर्ष 2019 में अटल बांस समृद्धि योजना शुरू की गयी थी।
- योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बढ़ते जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करना और प्रदेश में बांस की खेती को प्रोत्साहित करना है।
- प्रदेश में जब ये योजना शुरू की गयी तब किसानों को बांस के पौधों के रखरखाव के लिए कोई भी प्रोत्साहन राशि नहीं दी जाती थी।
- परन्तु वर्ष 2024 में वित्त और उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी ने अटल बांस समृद्धि योजना के लाभ को संशोदित कर दिया गया।
- काफी अध्यनों से साबित हुआ है की बांस में तापमान को नियंत्रण करने के गुण मौजूद है।
- तो महाराष्ट्र प्रदेश में अधिक से अधिक बांस की खेती को प्रोत्साहन देने के लिए और किसानों की आय को दुगुना करने के लिए सरकार द्वारा अटल बांस समृद्धि योजना के लाभों में बढ़ौतरी कर दी गयी है।
- इस योजना को "अटल बम्बू समृद्धि योजना" या "अटल बांस समृद्धि स्कीम" के नाम से भी जाना जाता है।
- महाराष्ट्र सरकार का वन विभाग इस योजना का नोडल विभाग है।
- ये माना जा रहा है की अटल बांस समृद्धि योजना के माध्यम से लगभग 10 हजार हेक्टेयर निजी कृषि भूमि पर बांस की खेती की जाएगी।
- योजना में अब लाभार्थी किसानों को बांस की खेती और उसके रखरखाव के लिए 3 वर्ष तक सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
- किसान को 3 वर्ष तक प्रत्येक बांस के पौधे पर 350/- रूपये खर्च करने होंगे।
- इन 350/- रूपये में से सरकार द्वारा 50% धनराशि यानि 175/- रूपये प्रति पौधा लाभार्थी किसान को सब्सिडी स्वरूप वापस कर दी जाएगी।
- एक किसान अधिकतम 1200 बांस के पौधे अधिकतम 2 हेक्टेयर कृषि भूमि पर लगा सकता है यानी 600 बांस के पौधे प्रति हेक्टेयर।
- अटल बांस समृद्धि योजना में 175/- प्रति बांस का पौधा दी जाने वाली सब्सिडी की धनराशि किसान को निम्नवार दी जाएगी :-
- पहले वर्ष :- 90/- रूपये प्रति पौधा।
- दूसरे वर्ष :- 50/- रूपये प्रति पौधा।
- तीसरे वर्ष :- 35/- रूपये प्रति पौधा।
- बांस के पेड़ पूर्ण रूप से बन जाने के बाद किसान द्वारा इन्हे बेच कर भी पैसा कमाया जा सकता है।
- किसानों के लिए ये अनिवार्य है की एक बांस के पौधे से दूसरे बांस की दूरी 5*4 मीटर होनी चाहिए।
- पहले वर्ष में किसानों को बांस के पौधों की लागत को कम करके सब्सिडी की राशि प्रदान की जाएगी।
- अटल बांस समृद्धि योजना में दूसरे और तीसरे वर्ष के लिए सब्सिडी प्राप्त करने हेतु ये अनिवार्य है की लगाए गए बांस के पौधों में से 80% प्रतिशत पौधे जीवित होने चाहिए।
- केवल बाँसो की ऑक्सीटेनेंथारा स्टॉकसी, टुल्डा, एस्पर, नूतन, ब्रैंडिसि, बाल्कोआ और स्ट्रिक्टस प्रजातियां लगाने पर ही अटल बांस समृद्धि योजना में सब्सिडी हेतु आवेदन किया जा सकता है।
- लाभार्थी किसान अटल बांस समृद्धि योजना में बांस के पौधों के अधिकृत सप्लायर की सूची यहाँ देख सकते है।
- बांस की प्रजातियों की दरें भी यहाँ देखी जा सकती है।
- पात्र लाभार्थी किसान बांस लगाने हेतु अटल बांस समृद्धि योजना में दी जाने वाली सब्सिडी हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र और ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
- अटल बांस समृद्धि योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 31-10-2024 है।
योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ
- महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानों को अटल बांस समृद्धि योजना के तहत निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
- कृषि भूमि पर बांस लगाने और उनके रखरखाव हेतु सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
- लाभार्थी किसान 1200 बांस के पौधे अधिकतम 2 हेक्टेयर कृषि भूमि पर लगा सकता है। (600 पौधे प्रति हेक्टेयर)
- किसानों को 3 वर्ष में प्रत्येक बांस के पौधे पर 350/- रूपये खर्च करने होंगे।
- खर्च किये 350/- रूपये में से सरकार द्वारा 50% यानि 175/- रूपये सब्सिडी के बतौर वापस कर दिए जायेंगे।
- पहले वर्ष में 90/- रूपये, दूसरे वर्ष में 50/- रूपये और तीसरे वर्ष में 35/- रूपये प्रति पौधा प्रदान किये जायेंगे।
- योजना में सब्सिडी केवल निम्नलिखित बांस की प्रजाति लगाने पर ही दी जाएगी :-
- डेंड्रोकलामस स्ट्रिक्टस।
- बम्बुसा बालकूआ।
- डेंड्रोकलामस ब्रैंडिसि।
- बम्बुसा नूतन।
- डेंड्रोकैलेमस एस्पर।
- बम्बुसा टुल्डा।
- ऑक्सीटेनेंथारा स्टॉकसी।
- पूर्ण रूप से बांस के पौधे बड़े हो जाने पर किसान इन्हे बेच कर पैसे कमा सकते है।
जिलेवार बांस के पौधों के कीमत
- अटल बांस समृद्धि योजना में लगाए जाने वाले बांस के पौधों की कीमत उनके प्रकार और जिले के हिसाब से नीचे दी गयी है :-

पात्रता की शर्तें
- बांस के पौधे कृषि भूमि पर लगाने के लिए किसानों को सब्सिडी तभी प्रदान की जाएगी जब वो अटल बांस समृद्धि योजना की निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण करेंगे :-
- केवल महाराष्ट्र के किसान पात्र।
- किसान के पास न्यूनतम 2 हेक्टेयर कृषि भूमि होनी चाहिए।
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- महाराष्ट्र सरकार की अटल बांस समृद्धि योजना में आवेदन करते समय लाभार्थी किसान के पास निम्नलिखित दस्तावेज़ों का होना अनिवार्य है :-
- आधार कार्ड।
- वोटर आईडी।
- कृषि भूमि के दस्तावेज़।
- 7/12 फॉर्म।
- किरायानामा या लीज एग्रीमेंट। (टेनेंट किसान होने की दशा में)
- बैंक खाते का विवरण।
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
- लाइसेंस। (कोआपरेटिव सोसाइटी, एनजीओ या एसएचजी होने की दशा में)
आवेदन करने की प्रक्रिया
- महाराष्ट्र के किसान अटल बांस समृद्धि योजना में बांस के पौधे लगाने पर सब्सिडी का लाभ लेने हेतु निम्नलिखित 2 माध्यम से आवेदन कर सकते है :-
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
- किसान अटल बांस समृद्धि योजना में ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
- अटल बांस समृद्धि योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र महाराष्ट्र फारेस्ट पोर्टल पर उपलब्ध है।
- किसान लाभार्थी को पोर्टल पर जाना होगा और अटल बांस समृद्धि योजना को चुनना होगा।
- निम्नलिखित विवरण अटल बांस समृद्धि योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरा जायेगा :-
- निजी विवरण।
- जमीन का विवरण।
- बांस के पौधे के प्रकार का विवरण।
- बैंक खाते का विवरण।
- दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे।
- आवेदन पत्र की अच्छे से जांच कर लेने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही अटल बांस समृद्धि योजना का आवेदन पत्र जमा हो जायेगा।
- फारेस्ट अधिकारीयों द्वारा जमा किये गए आवेदन पत्रों की गहनता से जांच की जाएगी।
- जांच के बाद चुने गए लाभार्थी किसानों को अटल बांस समृद्धि योजना के तहत बांस की खेती करने हेतु सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
- अटल बांस समृद्धि योजना में ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2024 है।
ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया
- किसान अटल बांस समृद्धि योजना में ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से भी सब्सिडी हेतु आवेदन कर सकते है।
- अटल बांस समृद्धि योजना का ऑफलाइन आवेदन पत्र निःशुल्क महाराष्ट्र बांस विकास बोर्ड के जिला कार्यालय में उपलब्ध है।
- आवेदन पत्र को प्राप्त कर उसे अच्छे से भरना होगा।
- उसके सभी दस्तावेज़ों को अटल बांस समृद्धि योजना के आवेदन पत्र के साथ संलग्न कर जिला बांस विकास बोर्ड के कार्यालय में जमा कर देना होगा।
- सम्बंधित विभाग के अधिकारी प्राप्त आवेदन पत्रों को दस्तावेज़ों की गहनता से जांच करेंगे।
- अधिकारीयों द्वारा बांस लगाए जाने वाली जमीन का निरिक्षण भी आवश्यकता अनुसार कर सकते है।
- सभी प्रकार के सत्यापन के पश्चात अटल बांस समृद्धि योजना में दी जाने वाली सब्सिडी लाभार्थी किसान के बैंक खाते में प्रदान कर दी जाएगी।
- पात्र किसान 31-10-2024 तक अटल बांस समृद्धि योजना में आवेदन कर सकते है।
बांस के पौधों के सप्लायर
- अटल बांस समृद्धि योजना में निम्नलिखित सप्लायर द्वारा बांस के पौधे किसानों को सप्लाई किये जायेंगे :-
सप्लायर का नाम संपर्क विवरण ग्रोमोर बायोटेक लिमिटेड, 41बी SIPCOT फेज 2, होसुर, जिला - कृष्णागिरी, तमिल नाडु ईमेल :- [email protected]
फ़ोन :- 9443000003ईशवेद बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, बी/2/504, प्राइड रेजेंसी नम्बर 211/2, विमन नगर, पुणे - 411014 ईमेल :- [email protected]
फ़ोन :- 8551954777सीमा बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, गेट नम्बर 524/बी, वथार - वारणानगर रोड, तालसंडे, हटकनंगाले, कोल्हापुर - 416112 ईमेल :- [email protected]
फ़ोन :- 9881547622
महाराष्ट्र बांस विकास बोर्ड कोऑर्डिनेटर्स
- अटल बांस समृद्धि योजना के सम्बन्ध में किसी भी किसान को कोई समस्या उत्पन्न होने की दशा में महाराष्ट्र बांस विकास बोर्ड के कोऑर्डिनेटर्स से संपर्क किया जा सकता है :-

महत्वपूर्ण आवेदन पत्र
योजना के महत्वपूर्ण लिंक
- महाराष्ट्र अटल बांस समृद्धि योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र।
- महाराष्ट्र बांस विकास बोर्ड वेबसाइट।
- महाराष्ट्र फारेस्ट पोर्टल।
- महाराष्ट्र फारेस्ट डिपार्टमेंट वेबसाइट।
- महाराष्ट्र अटल बांस समृद्धि योजना में बांस की दरें।
- महाराष्ट्र अटल बांस समृद्धि योजना के बांस सप्लायर।
- महाराष्ट्र अटल बांस समृद्धि योजना दिशानिर्देश।
संपर्क कैसे करे
- महाराष्ट्र बांस विकास बोर्ड हेल्पलाइन नम्बर :-
- 0712-2970562.
- 9403934709.
- महाराष्ट्र बांस विकास बोर्ड हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected].
- बांस विकास बोर्ड, महाराष्ट्र,
कटोल रोड टोल नाका,
कटोल रोड, मकरधोकड़ा,
नागपुर - 440013.
अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:
बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!
यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:
- सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
- योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
- दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।
हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।
| लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार | योजना का प्रकार | सरकार |
|---|---|---|
Stay Updated
×
टिप्पणियाँ
Got it really needful
Got it really needful
File upload error
File upload error
Do you know how much it cost…
Do you know how much it cost. 1200*35 = 42000. Where a small farmer get this amount
Nice
Nice
Suppliers very far
Suppliers very far
saplings supply kab aur…
saplings supply kab aur kitne din me hogi
applied now whart
applied now whart
1 hectare apply
1 hectare apply
agar kam zameen ho to
agar kam zameen ho to
bans ki kheti
bans ki kheti
last date
last date
नई टिप्पणी जोड़ें