- गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को पोषण हेतु न्यूट्री किट प्रदान करना।
- सुपोषण न्यूट्री किट का वितरण गर्भावस्था में दो बार निशुल्क किया जाता है।
- वितरित की जाने वाली किट में कुल छह खाद्य सामग्री होती है।
- राजस्थान आईसीडीएस नोडल अधिकारी संपर्क नंबर: 0141-2713633
- राजस्थान आईसीडीएस नोडल अधिकारी ईमेल: [email protected]
योजना का अवलोकन | |
|---|---|
| योजना का नाम | राजस्थान मुख्यमंत्री सुपोषण न्यूट्री किट योजना |
| शुरू होने का वर्ष | 2025 |
| लाभ | गर्भवती महिलाओं को पोषण हेतु निशुल्क न्यूट्री किट प्रदान करना। |
| लाभार्थी | राजस्थान की पंजीकृत गर्भवती महिलाएँ |
| नोडल विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान (आईसीडीएस) |
| सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। |
| आवेदन का तरीका | आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से |
योजना के बारे में
राजस्थान मुख्यमंत्री सुपोषण न्यूट्री किट योजना राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण मातृ पोषण योजना है। इस योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आवश्यक पोषण सहायता प्रदान करना, उनके स्वास्थ्य में सुधार करना तथा गर्भ में पल रहे शिशु के स्वस्थ विकास को सुनिश्चित करना है। योजना के अंतर्गत पात्र गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सुपोषण न्यूट्री किट निशुल्क वितरित की जाती है, जिसमें विभिन्न पौष्टिक खाद्य सामग्री शामिल होती हैं।
राजस्थान सरकार गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएँ संचालित कर रही है। इनमें माँ वाउचर योजना, प्रसूति सहायता योजना तथा मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना जैसी योजनाएँ शामिल हैं। जहाँ ये योजनाएँ स्वास्थ्य सेवाओं और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने पर केंद्रित हैं, वहीं राजस्थान मुख्यमंत्री सुपोषण न्यूट्री किट योजना विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त पोषण सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक पोषण की आवश्यकता होती है। पर्याप्त पोषण न मिलने पर एनीमिया, कुपोषण तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है, जिसका प्रभाव माँ और शिशु दोनों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है, ताकि गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके।
योजना का प्रमुख उद्देश्य मातृ कुपोषण को कम करना, गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की रोकथाम करना, सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना तथा नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य में सुधार लाना है। इसके साथ ही सरकार कम वजन वाले बच्चों के जन्म की संख्या को कम करने, शिशु मृत्यु दर में कमी लाने तथा राज्य में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संकेतकों को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है।
इस योजना का लाभ राजस्थान की उन गर्भवती महिलाओं को दिया जाता है जिन्होंने अपने निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र में गर्भावस्था का पंजीकरण कराया है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को गर्भावस्था के दो महत्वपूर्ण चरणों में न्यूट्री किट वितरित की जाती है। पहली किट गर्भावस्था के पाँचवें माह में तथा दूसरी किट नौवें माह में प्रदान की जाती है। इससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आवश्यक पोषण समय पर प्राप्त हो सके। वितरित की जाने वाली किट में कुल छह सामग्री होती है जिनका कुल वजन 3100 ग्राम होता है।
योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) नेटवर्क के माध्यम से किया जाता है। आंगनवाड़ी केंद्रों के जरिए लाभार्थियों की पहचान, सत्यापन तथा न्यूट्री किट का वितरण किया जाता है, जिससे योजना का लाभ पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पात्र महिलाओं तक पहुँच सके।
लगभग ₹25 करोड़ के अनुमानित बजट और करीब 2.35 लाख गर्भवती महिलाओं को लाभान्वित करने के लक्ष्य के साथ राजस्थान मुख्यमंत्री सुपोषण न्यूट्री किट योजना राज्य की प्रमुख मातृ पोषण पहलों में से एक बनकर उभर रही है। यह योजना गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क पोषण सहायता प्रदान कर स्वस्थ मातृत्व, स्वस्थ शिशु और बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
योजना के लाभ
- पात्र गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सुपोषण न्यूट्री किट प्रदान की जाती है।
- प्रत्येक लाभार्थी को गर्भावस्था के दौरान दो बार न्यूट्री किट प्राप्त होती है।
- किट में छह प्रकार की पौष्टिक खाद्य सामग्री शामिल होती है।
- गर्भवती महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार होता है।
- गर्भस्थ शिशु के स्वस्थ विकास में सहायता मिलती है।
- एनीमिया और पोषण संबंधी कमियों को कम करने में मदद मिलती है।
- लाभार्थी को बिना किसी शुल्क के निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र से लाभ प्राप्त होता है।
मुख्यमंत्री सुपोषण न्यूट्री किट में शामिल सामग्री
योजना के अंतर्गत पात्र गर्भवती महिलाओं को छह प्रकार की पौष्टिक खाद्य सामग्री से युक्त निःशुल्क न्यूट्री किट प्रदान की जाती है, जिनका कुल वजन 3100 ग्राम है। ये खाद्य पदार्थ गर्भावस्था के दौरान आवश्यक प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, स्वस्थ वसा, विटामिन एवं खनिज प्रदान करने में सहायक होते हैं। किट में शामिल सामग्री और उनका वजन कुछ इस प्रकार से है।
- 500 ग्राम खजूर
- 1000 ग्राम देसी घी
- 500 ग्राम भुनी हुई मूंगफली
- 500 ग्राम भुना हुआ चना
- 500 ग्राम गुड़
- 100 ग्राम मखाना
पात्रताएं
- आवेदिका राजस्थान की निवासी होनी चाहिए।
- आवेदिका गर्भवती महिला होनी चाहिए।
- गर्भावस्था का पंजीकरण आंगनवाड़ी केंद्र में होना चाहिए।
- महिला की गर्भावस्था कम से कम चार माह पूर्ण कर चुकी हो।
- आंगनवाड़ी अभिलेखों में पंजीकरण अनिवार्य है।
- योजना का लाभ गर्भावस्था के 5वें से 9वें माह के बीच पात्र महिलाओं को प्रदान किया जाता है।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- गर्भावस्था पंजीकरण प्रमाण
- मदर एंड चाइल्ड प्रोटेक्शन (MCP) कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- आंगनवाड़ी पंजीकरण विवरण
न्यूट्री किट वितरण कार्यक्रम
- पहली न्यूट्री किट गर्भावस्था के 5वें माह में प्रदान की जाती है।
- दूसरी न्यूट्री किट गर्भावस्था के 9वें माह में प्रदान की जाती है।
- किट का वितरण आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से किया जाता है।
- वितरण से पूर्व लाभार्थी का सत्यापन आंगनवाड़ी एवं आईसीडीएस रिकॉर्ड के आधार पर किया जाता है।
आवेदन प्रक्रिया
राजस्थान मुख्यमंत्री सुपोषण न्यूट्री किट योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी अलग आवेदन पत्र की आवश्यकता नहीं है। पात्र लाभार्थियों की पहचान गर्भावस्था पंजीकरण रिकॉर्ड के आधार पर की जाती है। हालांकि, आंगनवाड़ी केंद्र में पंजीकरण अनिवार्य है।
- अपने क्षेत्र के निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र पर जाएँ।
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को गर्भावस्था की जानकारी दें और पंजीकरण कराएँ।
- आवश्यक होने पर आधार कार्ड, जन आधार कार्ड एवं MCP कार्ड जमा करें।
- सुनिश्चित करें कि आपकी जानकारी आंगनवाड़ी एवं आईसीडीएस रिकॉर्ड में सही दर्ज हो।
- नियमित स्वास्थ्य जांच करवाएँ और आवश्यक रिकॉर्ड बनाए रखें।
- निर्धारित अवधि पूरी होने पर पात्रता का सत्यापन किया जाएगा।
- पाँचवें माह में पहली सुपोषण न्यूट्री किट प्रदान की जाएगी।
- नौवें माह में दूसरी सुपोषण न्यूट्री किट प्रदान की जाएगी।
- वितरण के समय पहचान सत्यापन किया जा सकता है।
- निर्धारित तिथि पर आंगनवाड़ी केंद्र से न्यूट्री किट प्राप्त करें।
महत्वपूर्ण लिंक
संपर्क जानकारी
- सहायता के लिए लाभार्थी अपने निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र या जिला आईसीडीएस कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
- राजस्थान आईसीडीएस नोडल अधिकारी संपर्क नंबर: 0141-2713633
- राजस्थान आईसीडीएस नोडल अधिकारी ईमेल: [email protected]
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
राजस्थान मुख्यमंत्री सुपोषण न्यूट्री किट योजना राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई एक मातृ पोषण योजना है, जिसके तहत पात्र गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान निःशुल्क पौष्टिक खाद्य सामग्री से युक्त न्यूट्री किट प्रदान की जाती है।
इस किट में कुल छह पौष्टिक खाद्य सामग्री शामिल होती हैं, जिसमे 500 ग्राम खजूर, 1000 ग्राम देसी घी, 500 ग्राम भुनी हुई मूंगफली, 500 ग्राम भुना हुआ चना, 500 ग्राम गुड़ तथा 100 ग्राम मखाना शामिल हैं।
पात्र गर्भवती महिलाओं को अपने निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र में गर्भावस्था का पंजीकरण कराना आवश्यक है। पंजीकरण एवं सत्यापन के बाद तथा गर्भावस्था की निर्धारित अवधि पूरी होने पर सुपोषण न्यूट्री किट आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से वितरित की जाती है। लाभार्थियों को पहली किट गर्भावस्था के पाँचवें माह में तथा दूसरी किट नौवें माह में प्रदान की जाती है।
राजस्थान मुख्यमंत्री सुपोषण न्यूट्री किट योजना के तहत पात्र गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान कुल दो बार सुपोषण न्यूट्री किट प्रदान की जाती है। पहली किट गर्भावस्था के पाँचवें माह में और दूसरी किट नौवें माह में दी जाती है, ताकि गर्भावस्था के महत्वपूर्ण चरणों में महिलाओं को आवश्यक पोषण सहायता मिल सके।
हाँ। राजस्थान मुख्यमंत्री सुपोषण न्यूट्री किट योजना के अंतर्गत पात्र गर्भवती महिलाओं को सुपोषण न्यूट्री किट पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की जाती है। लाभार्थियों को किट प्राप्त करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होता।
अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:
बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!
यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:
- सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
- योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
- दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।
हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।
टिप्पणियाँ
Aaganwadi worker according
Bharat sarkar ki jitni bhi yojanaye h unka laabh un laabhrthiyo ko nhi mil pata Jo ki non educated h or jinko in yojanayo k baare PTA nhi h aaganwadi worker in sare yojano k baare btati nhi h or na pura rasan na to bachho ko or na hi pregnant women ko nhi milta h or na rasan pura bati h or sara ki sara rasan black m sell kr deti h AJ TK kisi ko bhi aaganwadi worker se pura labh nhi milta inke sath Kam krne wale or yaha tk ki parshad tk mile hote h kisi ko kuchh ko pta bhi chalta to mna kr deti h sarkar wade krti h lekin kuchh bhi deti nhi h to hm aaganwadi worker kaha se bate.
Aaganwadi worker ki tarf se na to koi medical kit (subidha) milti h
Na garbhwati mahila ko koi rasan (newtri kit) milta h
Na hi bachho ka poshan aahar milta h
Na hi kisi bhi ladies ko sanitary pads diye jate h
Form sbke fill kiye jate h pr benifit kisi kisi ko ya aaganwadi worker k apne hi jankro ko di jati h
Ab hamri sarkar se ek hi gujarish h ki in yojanayo k bare aaganwadi kendr m bord pr likhkr har mahine tangwayA jaye
Ek esa portal taiyar krwaya jaye jis pr dAily time se photo click karke dala jaye inhone in yojanayo k bare dala h ya nhi
Or ye rasan bata h ya nhi in sbki photo click karke dalni chahiye tatha
Apl /Bpl card dharko ki trha rasan se genhu Lene ki time pr OTP system kr rkha waise hi in aaganwadi kendro pr bhi rasan lete samay OTP system laagu hona chahiye jisse aaganwadi kendro pr in sari yojanayo ka fayda un sbhi ko mil skte jo inse vanchit rah jate h or to or ye kalabazari ruk sake.... dhanyvad AGR is pr focuses ho sake to...
Cm nutri kit nhi mila
मेरे भी गर्भवती के बाद डिलीवरी हुए 4 महीना हो गया लेकिन न्यूट्री किट अब तक देखा ही नहीं
न्यूट्रिशन किट सम्बन्धित
मेरा नाम कैलाश राठौड़ में गाँव कानावास से जिला पाली से
गर्भवती महिला को न्यूट्रीशन किट कितनी बार मिलता है
Neutrison kit
Neutrison kit kitani bar milta h
2 bar milta 5 we month,9we…
2 bar milta 5 we month,9we month m
Aww
Shramik garbhvatiyon ke liye Uttam poshan ki Salah Di jaati Hai
Sirf dikhava hai pura itume nahi milta
Rajasthan govt ullu banati hai ghee khajoor chane etc kuch nahi milta jhuthi sarkar
नई टिप्पणी जोड़ें