झारखण्ड मानकी मुंडा छात्रवृति योजना

द्वारा प्रस्तुत Pradeep on Sat, 11/05/2024 - 11:29
Hemant Soren CM Jharkhand
Scheme Open
हाइलाइट
  • झारखण्ड मानकी मुंडा छात्रवृति योजना के तहत छात्रों को निम्न लाभ प्रदान किये जाएंगे: -
    • तकनीकी शिक्षण संस्थान में नामांकित छात्रा को डिप्लोमा स्तर पर 15,000/- रूपए प्रतिवर्ष की वित्तीय सहायता।
    • तकनीकी शिक्षण संस्थान में नामांकित स्नातक स्तर पर छात्रा को 30,000/- रूपए प्रतिवर्ष की वित्तीय सहायता।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • झारखण्ड मानकी मुंडा योजना के संपर्क सूत्र जल्द जारी होगा।
योजना का अवलोकन
योजना का नाम झारखण्ड मानकी मुंडा छात्रवृति योजना
आरंभ वर्ष 2024.
लाभ 15,000/- और 30,000/- रूपए की वित्तीय सहायता।
लाभार्थी राज्य की गरीब वर्ग की छात्रा।
नोडल विभाग झारखण्ड उच्च एवं तकनीक शिक्षा विभाग।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका झारखण्ड मानकी मुंडा छात्रवृति योजना के आवेदन का प्रारूप जल्द जारी किया जाएगा।

योजना के बारे मे

  • झारखण्ड सरकार ने अपने राज्य की जनता के लिए कई लाभकारी योजनाओ को लागु किया गया है।
  • इनमे शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, व चिकित्सा से जुडी योजना एहम है।
  • वित्त वर्ष 2024-25 के बजट के दौरान चंपई सोरेन की सरकार ने राज्य की छात्राओं को एक नई सौगात दी है।
  • बजट के दौरान राज्य के वित्त मंत्री ने मानकी मुंडा छात्रवृति योजना को लागु करने का निर्णय लिया।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में तकनीकी क्षेत्र में गिरते छात्राओं के नामांकन स्तर को सदृढ़ बनाना और उन्हें शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि देना।
  • इसके लिए योजना अनुसार तकनीकी शिक्षण संस्थान में नामांकित गरीब वर्ग की छात्राओं को सरकार द्वारा प्रतिवर्ष वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इसमें डिप्लोमा स्तर पर नामांकित छात्राओं को 15,000/- रूपए की वित्तीय सहायता प्रतिवर्ष प्रदान की जाएगी।
  • वही ऐसी छात्रा जो डिग्री स्तर पर तकनीकी शिक्षण संस्था में नामांकित है उनको प्रतिवर्ष 30,000/- रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगा।
  • योजना के अंतर्गत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि लाभार्थी छात्रा के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से जमा की जाएगी।
  • सरकार द्वारा घोषित झारखण्ड मानकी मुंडा छात्रवृति योजना को वर्ष 2024-25 के वित्तीय वर्ष में लागु किया जाएगा।
  • योजना का लाभ केवल वही छात्रा ले सकेंगी जो योजना की पात्रता को पूर्ण करेंगी, जिसके दिशानिर्देश सरकार द्वारा जल्द जारी की जाएगी।
  • योजना के आवेदन का प्रारूप व उसकी प्रक्रिया सरकार द्वारा जारी मानकी मुंडा छात्रवृति योजना के दिशानिर्देश में उल्लेखित की जाएगी।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • झारखण्ड मानकी मुंडा छात्रवृति योजना के तहत छात्रों को निम्न लाभ प्रदान किये जाएंगे: -
    • तकनीकी शिक्षण संस्थान में डिप्लोमा स्तर पर 15,000 रूपए प्रतिवर्ष दी जाएगी।
    • तकनीकी शिक्षण संस्थान में नामांकित स्नातक स्तर पर छात्रों को 30,000/- रूपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

पात्रता

  • झारखण्ड मानकी मुंडा छात्रवृति योजना के लिए आवेदन निम्न पात्रता पूर्ण करने वाले छात्र ही कर सकेंगे: -
    • आवेदक राज्य का निवासी होना चाहिए।
    • आवेदक राज्य के तकनिकी शिक्षण संस्थान से स्नातक और डिप्लोमा कार्यक्रमों में नामांकित हो।
    • योजना का लाभ केवल राज्य की छात्रा को ही उपलब्ध होगा।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • झारखण्ड मानकी मुंडा छात्रवृति योजना में आवेदन हेतु आवेदक को निम्न दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे: -
    • आधार कार्ड।
    • स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
    • पासपोर्ट साइज फोटो।
    • बैंक दस्तावेज।
    • शैक्षणिक प्रमाण पत्र।
    • जाती प्रमाण पत्र।
    • मोबाइल नंबर।
    • आय प्रमाण पत्र।

आवेदन की प्रक्रिया

  • झारखण्ड सरकार द्वारा जारी मानकी मुंडा छात्रवृति योजना एक नवीनतम योजना है।
  • इस योजना को सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 के वित्तीय वर्ष में गरीब वर्ग की छात्रा के लिए लागू किया जा रहा है।
  • योजना के आवेदन की प्रक्रिया वा उससे सम्बंधित दिशानिर्देश सरकार द्वारा जल्द जारी किये जाएंगे।
  • मानकी मुंडा छात्रवृति योजना के आवेदन केवल पात्र लाभार्थी ही कर सकेगा।
  • योजना के लिए आवेदन करते समय छात्रा को अपना विवरण व जरूरी दस्तावेज आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना जरूरी है।
  • योजना अनुसार गठित समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों की समिति द्वारा जांच की जाएगी।
  • जांच में सफल पाए गए आवेदनों को सरकार द्वारा योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • झारखण्ड मानकी मुंडा योजना के संपर्क सूत्र जल्द जारी होगा।

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार योजना का प्रकार सरकार

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन