ओडिशा मो घरा योजना

द्वारा प्रस्तुत Pradeep on Fri, 28/02/2025 - 14:33
उड़ीसा CM
Scheme Open
ओडिशा मो घरा योजना लोगो
हाइलाइट
  • राज्य सरकार द्वारा पात्र लाभार्थियों को मो घरा योजना के तहत निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जाएंगे : -
    • 3 लाख रूपए तक का ग्रह ऋण।
    • जारी ऋण में 70,000/- रूपए तक की सब्सिडी।
    • एससी/एसटी/दिव्यांग वर्ग के लाभार्थियों को 10,000/- रूपए की अतिरिक्त सब्सिडी।
    • पंजीकरण, स्टाम्प ड्यूटी, और लीगल एडवाइस के तहत लगने वाले शुल्क को माफ़ किये जाएंगे।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • मो घरा ओडिशा हेल्पलाइन नंबर : - 0674-6817777
योजना का अवलोकन
योजना का नाम ओडिशा मो घरा योजना
आरंभ वर्ष 2023
लाभ तीन लाख तक का गृह लोन।
प्राप्त लोन पर 70,000/- रूपए तक की सब्सिडी।
एक साल का मोरेटोरियम अवधी।
लाभार्थी परिवार जो पीएमएवाई-जी के लाभार्थी न हो।
नोडल विभाग ओडिशा पंचायती राज एवं पेयजल विभाग।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका ओडिशा मो घरा योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है।

योजना के बारे मे

  • राज्य के ग्रामीण परिवारों को अन्य के साथ मुख्य धारा में जोड़ने हेतु राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओ को लागु किया जाता रहा है।
  • इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए राज्य के ग्रामीण परिवारों के लिए घर निर्माण हेतु एक नई योजना की शुरुआत की है, जिसका नाम है "मो घरा ओडिशा योजना"।
  • केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार के साथ मिलकर प्रधानमंत्री आवास योजना को पहले से ही चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत लाभार्थियों को आवास सुविधा दी जाएगी।
  • यह योजना को ग्रामीण और शहरी लाभार्थियों के लिए शुरू किया गया था, पर कुछ शर्तो के साथ।
  • इन्ही शर्तो के चलते राज्य में कई ऐसे लाभार्थी है, जिन्हे इस आवासीय योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा था।
  • इस समस्या को ध्यान में रखते हुए उन व्यक्तियों को लाभ देने हेतु, राज्य सरकार द्वारा 'ओडिशा मो घरा योजना' को राज्य में लागु किया गया।
  • घोषित होने के बाद योजना को अन्य नाम जैसे की 'ओडिशा मो घरा स्कीम' या 'मो घरा ओडिशा योजना' से भी जाना जाता है।
  • राज्य सरकार द्वारा आवासीय सुविधा के तहत विभिन्न योजना भी चलाई जा रही है जैसे की अंत्योदय गृह योजना, पक्का घर योजना (ग्रामीण), और निर्माण शार्मिक पक्का घर योजना।
  • मो घरा योजना को राज्य में लागू और उसके संचालन की जिम्मेदारी पंचायती राज एवं पेयजल विभाग को सौंपी गई है।
  • मो घरा योजना के द्वारा पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण हेतु तीन लाख तक का ऋण मुहैया करवाया जाएगा।
  • प्राप्त ऋण में सरकार द्वारा उक्त व्यक्ति को निर्धारित राशि की सब्सिडी भी दी जाएगी।
  • योजना के अंतर्गत प्राप्त इस ऋण को लाभार्थी व्यक्ति दस वर्षो की अवधि के अंदर लौटा सकता है, जिसमे प्रथम वर्ष स्थगन अवधि के रूप में प्राप्त होगी।
  • सरकार द्वारा सब्सिडी की राशि आवास निर्माण की प्रक्रिया खत्म होने पर ही जारी की जाएगी।
  • मो घरा योजना के अंतर्गत मिलने वाला ऋण चार स्लैब में निम्नलिखित रूप में दिया जाएगा।
    • पहले स्लैब में व्यक्ति को 1 लाख का ऋण पर 30,000/- रूपए की सब्सिडी मिलेगी।
    • दूसरे स्लैब में 1.5 लाख के ऋण पर 45,000/- हजार की सब्सिडी मिलेगी।
    • तीसरे स्लैब में 2 लाख के ऋण पर 60,000/- हजार की सब्सिडी मिलेगी।
    • चौथे स्लैब में 3 लाख के ऋण पर 60,000/- हजार की सब्सिडी मिलेगी।
  • ऐसे व्यक्ति को एससी/एसटी/या दिव्यांग वर्ग से आते है उन्हें सब्सिडी की राशि में अन्य वर्ग की तुलना में 10,000/- रूपए का अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा।
  • इसके अतिरिक्त आवेदकों को अतिरिक्त लाभ देने हेतु टाइटल डीड को गिरवी रखने में लगने वाले पंजीकरण शुल्क और स्टाम्प ड्यूटी नहीं लिया जाएगा।
  • ओडिशा मो घरा योजना का लाभ उन व्यक्तियों को दिया जाएगा जो पीएमएवाई-जी ग्रामीण के तहत पात्र नहीं है और कच्चे मकान में निवास करते है।
  • इतना ही नहीं ऐसे परिवार जिन्हे अन्य आवास योजना के तहत पूर्व में 70,000/- से कम का लाभ प्राप्त हुआ है इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
  • मो घरा योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है, जिसके आवेदन पत्र उक्त की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ

  • राज्य सरकार द्वारा पात्र लाभार्थियों को मो घरा योजना के तहत निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जाएंगे : -
    • 3 लाख रूपए तक का ग्रह ऋण।
    • प्राप्त ऋण में सरकार की तरफ से 70,000/- रूपए तक की सब्सिडी।
    • एससी/एसटी/दिव्यांग वर्ग के लाभार्थियों को 10,000/- रूपए की अतिरिक्त सब्सिडी।
    • पंजीकरण, स्टाम्प ड्यूटी, और लीगल एडवाइस के तहत लगने वाले शुल्क को माफ़ किये जाएंगे।
      ऋण मूल्य
      सब्सिडी मूल्य
      अन्य वर्ग
      एससी/एसटी/दिव्यांग वर्ग
      1 लाख 30,000/- 40,000/-
      1.5 लाख 45,000/- 55,000/-
      2 लाख 60,000/- 70,000/-
      3 लाख 60,000/- 70,000/-

पात्रता की शर्तें

  • ओडिशा मो घरा योजना के लिए वही व्यक्ति पात्र होंगे जो निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण करेंगे : -
    • आवेदक राज्य का स्थायी निवासी हो।
    • परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का लाभार्थी न हो।
    • कच्चे मकान में रहने वाले परिवार।
    • परिवार जिनको किसी भी आवास योजना के तहत लाभ प्राप्त न हुआ हो।
    • ऐसे परिवार जिनकी आवास योजना के तहत 70,000/- रूपए से कम का लाभ प्राप्त हुआ हो।
    • परिवार की मासिक आय 25,000/- से कम हो।
    • परिवार जिनके पास 5 एकड़ से कम की सिंचित भूमि या 15 एकड़ से कम की असिंचित भूमि हो।
    • सरकारी कर्मचारी या पेंशन भोगी पात्र नहीं होंगे।
    • व्यक्तिगत उपयोग हेतु चार पहिया वाहन रखने वाले परिवार पात्र नहीं होंगे।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • मो घरा ओडिशा के आवेदन के दौरान निम्नलिखित दस्तावेज या उनके विवरण की आवश्यकता होगी : -
    • आधार कार्ड।
    • निवास प्रमाण पत्र।
    • स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
    • जाती प्रमाण पत्र (यदि लागु हो)।
    • आवेदक का आर.ओ.आर।
    • मनरेगा कार्ड।
    • आय प्रमाण पत्र।
    • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागु हो)।

आवेदन की प्रक्रिया

  • पात्र लाभार्थी ओडिशा मो घरा योजना के आवेदन ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते है।
  • ओडिशा मो घरा योजना के आवेदन पत्र इसकी आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है।
  • वेबसाइट के मुख्य पेज से 'पंजीकरण' के लिंक का चयन करे।
  • पंजीकरण के लिए आवेदक को निम्नलिखित विवरण दर्ज करने होंगे।
    ओडिशा मो घरा पंजीकरण विवरण
  • विवरण दर्ज करने के पश्चात 'ओटीपी जारी करे' के बटन का चुनाव करे।
  • पंजीकरण के बाद आवेदक अपना आधार नंबर दर्ज करके लॉगिन करे।
  • आवेदन पत्र में मांगे गए विवरण और दस्तावेज को दर्ज करे।
  • आवेदन पत्र जमा करने से पहले उसकी समीक्षा अवश्य से कर ले।
  • प्राप्त आवेदनों की सत्यता विभाग द्वारा जाँची जाएगी।
  • जांच में सफल आवेदन की पुष्टि एसएमएस के माध्यम से आवेदक को प्राप्त होगी।

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • मो घरा ओडिशा हेल्पलाइन नंबर : - 0674-6817777
  • अधिक जानकारी के लिए लाभार्थी योजना के नोडल विभाग के कार्यालय में जाकर संपर्क भी कर सकते है।
  • पंचायती राज एवं पेयजल विभाग,
    ओडिशा सरकार, सचिवालय भवन, भुवनेश्वर
    पिन- 751001, ओडिशा, भारत।

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

टिप्पणियाँ

Obc

आपका नाम
Sanjulata samal
टिप्पणी

Kapila

Moghara loan

आपका नाम
Kalandi Charan Swain
टिप्पणी

Mo ghara

Home loan

आपका नाम
Hazra parween
टिप्पणी

Mo ghara

Ghara aply

टिप्पणी

Ghara aply

In reply to by अज्ञात (सत्यापित नहीं)

Ghara apply odisha…

आपका नाम
Sumitra Ghadai
टिप्पणी

Ghara apply odisha kendrapara pattamundai At panturi

In reply to by अज्ञात (सत्यापित नहीं)

At panturi

आपका नाम
Sumitra Ghadai
टिप्पणी

Odisha kendrapara pattamundai At panturi Ghara apply registration mobile number is 4593 Name is female Sumitra Ghadai urgent need my Ghara apply please 🙏 help you please 😭🙏🇮🇳🆕 Apply registration

761030

आपका नाम
Sanjay das
टिप्पणी

Chikli gajama

Mo ghara yogana

आपका नाम
Rajendra kumar Pati
टिप्पणी

Mo ghara

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन