हाइलाइट
- हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा छात्रवृत्ति योजना में पात्र छात्र को निम्नलिखित छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी :-
तकनीकी पाठ्यक्रम छात्र वर्ग छात्रवृत्ति की धनराशि तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम
तकनीकी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमसामान्य 300/- प्रति माह अनुसूचित जाति 500/- प्रति माह अनुसूचित जनजाति तकनीकी डिप्लोमा पाठ्यक्रम सामान्य 200/- प्रति माह अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आईटीआई सामान्य 100/- प्रति माह अनुसूचित जाति 250/- प्रति माह अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग
वेबसाइट
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग हेल्पलाइन नम्बर :-
- 01907-266120.
- 01907-267671.
- 01907-266716.
- हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected].
सूचना विवरणिका
|
योजना का अवलोकन |
||
|---|---|---|
| योजना का नाम | हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा छात्रवृत्ति योजना। | |
| लाभ | तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को प्रति माह की छात्रवृत्ति। | |
| लाभार्थी | तकनीकी पाठ्यक्रम में पढ़ने वाले छात्र। | |
| नोडल विभाग | हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग। | |
| सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। | |
| आवेदन का तरीका | हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र द्वारा। | |
योजना के बारे में
- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए तकनीकी शिक्षा छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की गयी है।
- योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को आर्थिक लाभ पहुँचाना है।
- हिमाचल प्रदेश सरकार का तकनीकी शिक्षा विभाग इस योजना का नोडल विभाग है।
- हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के तहत पात्र छात्रों को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
- छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति की दरें निम्न होगी :-
- 300/- रूपये प्रति माह सामान्य और 500/- रूपये प्रति माह अनुसूचित जाति/ जनजाति के छात्रों को जो तकनीकी स्नातक या स्नातकोत्तर के छात्र है।
- 200/- रूपये प्रति माह सामान्य, अनुसूचित जाति/ जनजाति, व अन्य पिछड़ा वर्ग के उन छात्रों को जो तकनीकी डिप्लोमा या स्नातकोत्तर डिप्लोमा के छात्र है।
- 100/- रूपये प्रति माह सामान्य और 250/- रूपये प्रति माह अनुसूचित जाति/ जनजाति, व अन्य पिछड़ा वर्ग के उन छात्रों को जो आईटीआई के छात्र है।
- तकनीकी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम छात्रवृत्ति के लिए केवल सामान्य वर्ग और अनुसूचित जाति/ जनजाति के छात्र ही पात्र है।
- आईटीआई पाठ्यक्रम की छात्रवृत्ति के लिए सभी वर्ग के छात्र पात्र है।
- हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा छात्रवृत्ति योजना में सीटों का आवंटन निम्न है :-
- 175 तकनीकी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए।
- 75 डिप्लोमा या स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए।
- आईटीआई के लिए सभी छात्र पात्र होंगे।
- छात्राओं के आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य नहीं है।
- आईटीआई पाठ्यक्रम की छात्रवृत्ति के लिए सामान्य वर्ग के छात्रों को आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
- योजना में छात्रवृत्ति के लिए केवल वही छात्र पात्र होंगे जो तकनीकी पाठ्यक्रम के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे होंगे।
- पात्र छात्र छात्रवृत्ति के लिए आवेदन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर जा कर हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से कर सकते है।
योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
- हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा छात्रवृत्ति योजना में पात्र छात्र को निम्नलिखित छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी :-
तकनीकी पाठ्यक्रम छात्र वर्ग छात्रवृत्ति की धनराशि तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम
तकनीकी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमसामान्य 300/- प्रति माह अनुसूचित जाति 500/- प्रति माह अनुसूचित जनजाति तकनीकी डिप्लोमा पाठ्यक्रम सामान्य 200/- प्रति माह अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आईटीआई सामान्य 100/- प्रति माह अनुसूचित जाति 250/- प्रति माह अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग
पात्रता
- छात्र हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- छात्र निम्नलिखित में से किसी एक तकनीकी पाठ्यक्रम में पढ़ रहा हो :-
- तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम।
- तकनीकी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम।
- तकनीकी डिप्लोमा पाठ्यक्रम।
- तकनीकी मास्टर डिप्लोमा पाठ्यक्रम।
- आईटीआई।
- छात्र के परिवार की वार्षिक आय 36,000/- रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के पिछले पाठ्यक्रम में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी :-
- हिमाचल प्रदेश में निवास का प्रमाण।
- आधार कार्ड।
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
- आय प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र।
- कक्षा 10वीं से ले कर अब तक के शिक्षा से सम्बंधित दस्तावेज़।
- तकनीकी पाठ्यक्रम में दाखिले से सम्बंधित दस्तावेज़।
- बैंक खाते का विवरण।
- मोबाइल नम्बर।
- ईमेल आईडी।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
- छात्र छात्रवृत्ति का लाभ हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा छात्रवृत्ति योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से उठा सकते है।
- हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा छात्रवृत्ति योजना का आवेदन पत्र भारत सरकार के राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर उपलब्ध है।
- सर्वप्रथम आवेदक को अपना पंजीकरण करना होगा।
- पंजीकरण हो जाने के पश्चात मिले हुवे यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के पश्चात हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र में चरण वार निम्नलिखित विवरण भरना होगा :-
- निजी जानकारी।
- संपर्क विवरण।
- पढाई से सम्बंधित जानकारी।
- सब भरने के बाद मांगे गए दस्तावेज़ पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
- आवेदन पत्र को अच्छे से भर कर सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
- विभाग के अधिकारीयों द्वारा भी हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी।
- जांच में छात्रवृत्ति के लिए चुने गए छात्रों को उनके मोबाइल पर एसएमएस या ईमेल के माध्यम से सूचित कर दिया जायेगा।
- छात्रवृत्ति की धनराशि छात्र के दिए गए खाते में नियमित रूप से हस्तांतरित कर दी जाएगी।
छात्रवृत्ति के लिए आवंटित सीटों का विवरण
- तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम :-
छात्र वर्ग सीटें सामान्य 127 अनुसूचित जाति 26 अनुसूचित जनजाति 13 अन्य पिछड़ा वर्ग 0 कुल 175 9 सीटें स्नातकोत्तर के लिए संरक्षित होगी। - तकनीकी डिप्लोमा पाठ्यक्रम :-
Category सीटें सामान्य 54 अनुसूचित जाति 11 अनुसूचित जनजाति 06 अन्य पिछड़ा वर्ग 0 कुल 75 4 सीटें स्नातकोत्तर के लिए संरक्षित होगी। - आईटीआई :-
- कोई स्थायी सीटें नहीं है।
- सभी अनुसूचित जाति/ जनजाति के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
- सामान्य वर्ग के छात्रों का चयन मेरिट के आधार पर होगा।
महत्वपूर्ण लिंक
- हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा छात्रवृत्ति योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र।
- हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा छात्रवृत्ति योजना पंजीकरण।
- हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा छात्रवृत्ति योजना लॉगिन।
- हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के आवेदन की स्थिति।
- राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल।
- हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग पोर्टल।
- हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा छात्रवृत्ति योजना दिशानिर्देश।
संपर्क करने का विवरण
- हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग हेल्पलाइन नम्बर :-
- 01907-266120.
- 01907-267671.
- 01907-266716.
- हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected].
- तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हिमाचल प्रदेश,
सुंदरनगर, जिला :- मंडी,
हिमाचल प्रदेश - 175018.
अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:
बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!
यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:
- सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
- योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
- दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।
हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।
| जाति | लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार | योजना का प्रकार | सरकार |
|---|---|---|---|
Stay Updated
×
टिप्पणियाँ
Arts
Mujhe bhi scheme ka bata do
नई टिप्पणी जोड़ें