राजस्थान गार्गी पुरस्कार योजना

द्वारा प्रस्तुत Pradeep on Fri, 09/01/2026 - 16:45
Bhajan Lal Sharma CM Rajasthan
Scheme Open
राजस्थान गार्गी पुरस्कार योजना की घोषणा।
Youtube Video
हाइलाइट
  • चयनित छात्रा को दो वर्षो के लिए सालाना 3,000/- रूपए की राशि दी जाएगी।
  • प्रोत्साहन राशि छात्रा को कक्षा 11वी एवं 12वी में अध्यन्न स्वरुप दी जाएगी।
  • राशि उक्त लाभार्थी छात्र को सीधे उनके बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त होगी।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • राजस्थान गार्गी पुरस्कार योजना का हेल्पलाइन नंबर : - 91-6376248644
  • राजस्थान गार्गी पुरस्कार योजना हेल्पडेस्क : - [email protected]
योजना का अवलोकन
योजना का नामराजस्थान गार्गी पुरस्कार योजना
आरंभ वर्ष1998
लाभलाभार्थी को 2 वर्षो तक 3,000/- रूपए प्रतिवर्ष के दर से प्रोत्साहन राशि।
लाभार्थीराज्य की सभी वर्ग की छात्राएं।
नोडल विभागमाध्यमिक शिक्षा विभाग।
सब्सक्रिप्शनयोजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीकाराजस्थान गार्गी पुरस्कार योजना का आवदेन ऑनलाइन तथा ऑफलाइन माध्यम से स्वीकारे जाएंगे।

योजना के बारे मे

  • राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा उनकी वर्षो से चली आ रही है "गार्गी पुरस्कार योजना" के लिए आवेदन मँगाए जा रहे है।
  • योजना की पात्रता को पूर्ण करने वाले विद्यार्थी योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से जमा कर सकते है।
  • राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की छात्राओं की उच्च शिक्षा को मद्देनजर रखते हुए विभिन्न योजनाओ को लागु किया है।
  • योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की सभी वर्ग की बालिका को शिक्षा ग्रहण के लिए प्रोत्साहन करना व ऐसे मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करके उनका होंसला बढ़ाना है।
  • इस योजना के समान राज्य के बच्चो को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और उनको उचित सुविधा प्राप्त करने के लिए कई योजनाओ का संचालन किया जा रहा है; जैसे की : -
  • छात्राओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चालू की गई गार्गी पुरस्कार योजना वर्ष 1998 से राज्य की अनेको छात्राओं को लाभान्वित कर चुकी है।
  • इस योजना के द्वारा राज्य की बालिकाओ को उनके दसवीं में उम्दा प्रदर्शन के चलते अगले दो वर्षो तक 3,000/- रूपए की राशि प्रोत्साहन स्वरुप दी जाएगी।
  • यह राशि उक्त बालिकाओ को दो किश्तों में प्रदान की जाएगी पहली किश्त उनके दसवीं कक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने क्वे पश्चात कक्षा 11 में प्रवेश लेने पर दी जाएगी।
  • वही गार्गी पुरस्कार योजना की दूसरी किश्त छात्रा को उनके 11वी की परीक्षा पास करने के पश्चात दी जाएगी।
  • योजना के तहत चयनित छात्राओ को सरकार द्वारा कक्षा 11वी एवं 12वी में नियमित अध्ययन फलस्वरूप प्रतिवर्ष 3,000/- रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
  • यह राशि उन सभी छात्राओं को दी जाएगी जिन्होंने अपनी माध्यमिक एवं प्रवेशिका परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक अर्जित किये हो।
  • राशि के साथ सरकार द्वारा सभी छात्राओं की प्रमाण पत्र देकर भी पुरस्कृत किया जाएगा।
  • स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल की कक्षा 10 में अध्ययनरत छात्रा जिन्होंने 10 में से 8 सीजीपीए प्राप्त किये हो इस योजना के लिए पात्र होंगी।
  • प्राप्त आवेदनों के आधार पर माध्यमिक शिक्षा राजस्थान के निदेशक द्वारा सभी लाभर्थियो को प्रत्येक वर्ष की बसंत पंचमी को यह राशि प्रदान की जाएँगी। 
     
  • यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डिबीटी के माध्यम से दी जाएगी।
  • छात्र योजना के लिए आवेदन शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट से व ऑफलाइन फॉर्म विभाग के कार्यालय में जमा कर सकते है।
  • योजना के ऑनलाइन आवेदन राजस्थान शाला दर्पण के आधिकारिक पोर्टल से जमा किये जा सकते है।
  • आवेदक योजना के आवेदन पत्र उसकी निर्धारित अंतिम तिथि से पहले अवश्य से कर दे।
  • गार्गी पुरस्कार योजना के आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10-01-2026 निर्धारित की गई है।

योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ

  • राजस्थान गार्गी पुरस्कार योजना के अंतर्गत अभ्यर्थी को निम्न लाभ उपलब्ध कराएँ जाएंगे : -
    • चयनित छात्रा को कक्षा 11वी व 12वी में अध्ययन स्वरुप 3000 रूपए की राशि प्रदान की जाएगी।
    • यह राशि छात्र को प्रतिवर्ष के दर से दी जाएगी।

पात्रता की शर्तें

  • राजस्थान गार्गी पुरस्कार योजना का लाभ लेने हेतु आवेदक को निम्न पात्रता को पूर्ण करना होगा: -
    • राज्य के सभी वर्ग की मूल निवास की छात्राएं।
    • छात्रा ने कक्षा 10 में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक अर्जित किये हो।
    • छात्रा कक्षा 11 व 12 में अध्यनरत हो।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • राजस्थान गार्गी पुरस्कार योजना के आवेदन हेतु आवेदक को निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे: -
    • आधार कार्ड।
    • बैंक खाते का विवरण।
    • मोबाइल नंबर।
    • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
    • मूल निवासी प्रमाण पत्र।
    • निवास प्रमाण पत्र।
    • आय प्रमाण पत्र।
    • भामाशाह कार्ड।
    • स्कूल द्वारा प्रमाणित लिखित दस्तावेज।
    • शैक्षणिक संस्था द्वारा जारी 10वी व 12वी की मार्कशीट।

आवेदन करने की प्रक्रिया

  • आवेदक "राजस्थान गार्गी पुरस्कार योजना" के आवेदन ऑनलाइन तथ ऑफलाइन माध्यम से भेज सकते है, जिनकी प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से है:-

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम राजस्थान शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • मुख्य पेज में आपको बालिका शिक्षा प्रोत्साहन के लिंक का चुनाव करना है।
  • इसके पश्चात आपके समक्ष योजना समन्धित कुछ जानकारी तथा आवेदन का लिंक प्रदर्शित होगा।
  • प्रथम किस्त के लिंक का वह अभ्यर्थी चुनाव करे जो कक्षा 11वी में अध्ययनरत है वही दूसरी किश्त के लिए कक्षा 12वी वाले छात्र।
    Gargi Puraskar Yojana Installment
  • चुनाव उपरान्त आवेदक को अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी।
    Gargi Puraskar Yojana Application Details
  • आवेदन को सफलतापूर्वक जमा करने के पश्चात छात्रा को आवेदन संख्या प्राप्त होगी।
  • इस संख्या की सहायता से आवेदक अपने आवेदन की स्थिति और आवेदन को प्रिंट कर सकेगा।
  • गार्गी पुरस्कार योजना की पहली एवं दूसरी किश्त के आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10-01-2026 निर्धारित है।
  • अतः छात्राए अपने आवेदन पत्र दी गई तिथि से पहले अवश्य जमा कर दे।

ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया

  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदक को माध्यमिक शिक्षा विभाग के जिला कार्यालय में जाकर ऑफलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
  • उसके बाद आवेदक को सभी जरुरी विवरण ध्यानपूर्वक भरने होंगे।
  • सभी विवरण भरने के पश्चात, सभी जरुरी दस्तावेज सलग्न करने होंगे।
  • इसके बाद आवेदन पत्र को दुबारा अच्छे से जांच ले।
  • आवेदन पत्र को माध्यमिक शिक्षा विभाग के जिला कार्यालय में जाकर जमा कर दे।
  • कार्यालय द्वारा सत्यापन के पश्चात पात्र लाभार्थियों को प्रोत्साहन की राशि उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से दी जाएगी।

महतवपूर्ण आवेदन पत्र

योजना के महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क कैसे करे

  • राजस्थान गार्गी पुरस्कार योजना का हेल्पलाइन नंबर:- 91-6376248644
  • राजस्थान गार्गी पुरस्कार योजना हेल्पडेस्क: [email protected]
  • 603, वी फ्लोर, ब्लॉक 5, 
    शिक्षा संकुल, जे.एल.एन. मार्ग, 
    जयपुर-302017 (राजस्थान)
     

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार योजना का प्रकार सरकार

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन