झारखण्ड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना

द्वारा प्रस्तुत vidhika on Thu, 02/05/2024 - 13:14
झारखंड CM
Scheme Open
झारखण्ड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना लोगो।
हाइलाइट
  • झारखण्ड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएगे :-
    • लाभार्थी छात्रों को 12,000/-रुपए प्रति वर्ष छात्रवृत्ति देय होगी।
    • लाभार्थी छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ कक्षा 9वी से कक्षा 12वी तक दिया जाएगा।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
योजना का अवलोकन
योजना का नाम झारखण्ड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना।
लाभ 12,000/-प्रति वर्ष छात्रवृत्ति दी जाएगी।
लाभार्थी राज्य के विद्यालयों के छात्र।
नोडल विभाग स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड।
आवेदन का तरीका झारखण्ड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से।

योजना के बारे में

  • झारखण्ड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना की शुरुवात झारखण्ड सरकार द्वारा की गई है।
  • योजना का उदेश्य यह है की बच्चो को शिक्षा की ओर प्रेरित करना तथा उनकी भागीदारी को बढ़ाना है।
  • झारखण्ड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना को झारखण्ड स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के माध्यमिक शिक्षा निर्देशालय द्वारा संचालित किया जा रहा है।
  • योजना के अंतर्गत लाभार्थी छात्रों को कक्षा 9वी से कक्षा 12वी तक 12,000/-प्रति वर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
  • परीक्षा के माध्यम से छात्रों का चयन छात्रवृत्ति हेतु योजना के अंतर्गत किया जाएगा।
  • योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए छात्रों को परीक्षा के अंदर न्यूनतम 60% अंक तथा सभी खण्डो में 40% प्राप्त करना अनिवार्य है।
  • अनुसूचित जाति एवं अनिसुचती जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को सभी खण्डो में 35% प्राप्त करना अनिवार्य है।
  • योजना के अंतर्गत जो आवेदक 8वी कक्षा में पढ़ रहे है या 7वी कक्षा को पास कर चुके है।
  • योजना के अंतर्गत 30% सीट बालिकाओ के लिए आरक्षित रहेगी।
  • प्रतियेक वर्ष 5000 छात्रों को छात्रवृत्ति की सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • अधिकतम 400 बच्चो का चयन प्रतियेक जिले से छात्रवृत्ति हेतु किया जाएगा।
  • लाभार्थी छात्र को कक्षा 9वी से कक्षा 12वी तक आयोजित होने वाली प्रतियेक वार्षिक परीक्षा में 60% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है अगर वह छात्र 60% अंक लाने में असक्षम होता है तो उन्हें आगामी वर्ष के लिए छात्रवृत्ति का लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति की 50% राशि ही देय होगी।
  • योजना के अंतर्गत अभिभावक की कोई आयु सिमा नहीं रखी गई है।
  • पात्र लाभ झारखण्ड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से प्राप्त कर सकते है, जो झारखण्ड के झारखण्ड अधिविद्य परिषद, राँची पोर्टल पर उपलब्ध है।

योजना के लाभ

  • झारखण्ड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएगे :-
    • लाभार्थी छात्रों को 12,000/-रुपए प्रति वर्ष छात्रवृत्ति देय होगी।
    • लाभार्थी छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ कक्षा 9वी से कक्षा 12वी तक दिया जाएगा।

पात्रताएं

  • आवेदक झारखण्ड का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक छात्र ने 7 कक्षा पास की होनी चाहिए तथा 8वी कक्षा में पढ़ रहा होना चाहिए ।
  • आवेदक निम्नलिखित विद्यालय में पढ़ रहे छात्र पात्र होंगे :-
    • राजकीय विद्यालय।
    • राजकीयकृत विद्यालय।
    • कस्तूरबा विद्यालय।
    • मण्डल विद्यालय।
    • प्रोजेक्ट विद्यालय।
    • अल्पसंख्यक विद्यालय।
    • गैर सहायता प्राप्त विद्यालय।
    • अनुदानित विद्यालय।
  • आवेदक 7वी कक्षा में न्यूनतम 55% अंक से पास हुआ होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • झारखण्ड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करते समय आवेदक को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी :-
    • झारखण्ड में निवास का प्रमाण/ स्थाई प्रमाण पत्र।
    • बैंक खाते की जानकारी।
    • शैक्षणिक प्रमाण पत्र।
    • जाति प्रमाण पत्र।
    • आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो।
    • ईमेल आईडी।
    • मोबाइल नंबर।

लाभ लेने की प्रक्रिया

  • पात्र लाभार्थी झारखण्ड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना का लाभ ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर के प्राप्त कर सकते है।
  • झारखण्ड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र झारखण्ड के झारखण्ड अधिविद्य परिषद, राँची पोर्टल पर उपलब्ध है।
  • आवेदक को आवेदन करने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
  • पंजीकरण करने के लिए निम्नलिखित विवरण को भरना होगा :-
    • व्यक्तिगत विवरण।
    • सम्पर्क विवरण।
  • पंजीकरण के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद झारखण्ड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना के आवेदन पत्र को भरना होगा।
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों को पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
  • आवेदन पत्र समेत दस्तावेजों की जाँच संबंधित अधिकारियो द्वारा की जाएगी।
  • जाँच के बाद चयनित छात्रों को आईडी एवं पासवर्ड निर्गत किए जाएगे।
  • लाभार्थी छात्रों का चयन परीक्षा के द्वारा किया जाएगा।
  • छात्रों को छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए सभी खण्डो में 40% प्राप्त करना अनिवार्य तथा अनुसूचित जाति/ अनुसूचति जनजाति वर्ग के छात्र को 35% प्राप्त करना अनिवार्य है।

परीक्षा का स्वरूप

  • परीक्षा निम्नलिखित खण्डो में आयोजित की जाएगी :-
    खण्ड परीक्षा स्वरूप विशेषता
    खण्ड-1 बौद्धिक योग्यता परीक्षा
    • कुल 90 प्रश्न होंगे।
    • निम्नलिखित विषय से संबंधित प्रश्न होंगे:-
      • रीजनिंग।
      • इंग्लिश प्रोफिएन्सी(English Profiency)।
      • हिंदी प्रोफिएन्सी(Hindi Profiency)।
    • परीक्षा में प्रश्न एमसीक्यू (MCQ)के प्रकृति में होंगे।
    • 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
    खण्ड-2 शैक्षिक योग्यता परीक्षा
    • कुल 90 प्रश्न होंगे।
    • निम्नलिखित विषय से संबंधित प्रश्न होंगे :-
      • विज्ञान।
      • सामाजिक विज्ञान।
      • गणित।
    • 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
    • परीक्षा में प्रश्न एमसीक्यू(MCQ) के प्रकृति में होंगे।

महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क करने का विवरण

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार योजना का प्रकार सरकार

टिप्पणियाँ

Hidi

आपका नाम
Shivani Kumari
टिप्पणी

Please 🙏🙏 sir mujhe exam dena

In reply to by अज्ञात (सत्यापित नहीं)

Sir mujhe exam Dena hai

आपका नाम
Harshita kumari
टिप्पणी

Sir mujhe exam Dena hai

Math

आपका नाम
Jitendra mehta
टिप्पणी

Samajik garibi Shiksha and swasth ke

Student 12000

आपका नाम
USMAN ALI
टिप्पणी

Help me sar

Hindi or maths

आपका नाम
Sanjana Kumari
टिप्पणी

Please sir mujhe exam Dena hai

Hindi

आपका नाम
Trist_uday Gupta
टिप्पणी

Kuchh doubt

Math

आपका नाम
Arvind Kumar mehta
टिप्पणी

My name is Arvind Kumar mehta Bhilai Sandhya post Daman kara thana bishanpura Raj Jharkhand

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन