दिल्ली लखपति बिटिया योजना

द्वारा प्रस्तुत Pradeep on Fri, 03/04/2026 - 15:57
दिल्ली CM
Scheme Open
Delhi Lakhpati Bitiya Yojana Benefits
Youtube Video
हाइलाइट
  • बालिका के नाम से जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक निश्चित राशि जमा की जाएगी।
  • परिपक्व के समय बालिका को लगभग 1,25,000 रूपये प्राप्त होंगे।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • दिल्ली महिला एवं बाल विकास विभाग:
    • 011-23380513.
    • 011-23070378.
  • दिल्ली महिला एवं बाल विकास विभाग ईमेल : [email protected].
  • SBI लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड: 1800229090.
योजना का अवलोकन
योजना का नामदिल्ली लखपति बिटिया योजना
शुरुआत तिथि02-03-2026
लाभलगभग 1,25,000/- की वित्तीय सहायता
लाभार्थीदिल्ली में जन्मी बालिकाएं
सब्सक्रिप्शनयोजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीकालखपति बिटिया योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से

योजना के बारे में

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने बालिकाओं के लिए लखपति बिटिया योजना नामक एक नई प्रमुख पहल शुरू की है, जिसे आधिकारिक रूप से 2 मार्च 2026 को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में लॉन्च किया गया और 01-04-2026, जिसे अब 1 अप्रैल 2026 से पूरे दिल्ली में लागु कर दिया गया है। यह योजना बालिकाओं की दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करने और परिवारों को अपनी बेटियों की शिक्षा में जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक निरंतर सहयोग करने के लिए प्रेरित करने हेतु बनाई गई है, जिसका संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग, दिल्ली सरकार द्वारा किया जाएगा।

यह योजना 2008 से चली आ रही दिल्ली लाडली योजना के स्थान पर शुरू की गई है। नई योजना में निवेश मॉडल को बेहतर बनाया गया है और लाभार्थियों के लिए परिपक्वता राशि बढ़ाई गई है। यह राशि शिक्षा के प्रमुख पड़ावों के अनुसार चरणबद्ध तरीके से जारी की जाएगी, ताकि परिवारों को ठीक उसी समय सहायता मिले जब उन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता हो। स्कूली शिक्षा तक सरकार अलग-अलग चरणों में 36,000/- रूपये का निवेश करेगी, जबकि उच्च शिक्षा में यह राशि कोर्स पर निर्भर है। एक वर्ष के डिप्लोमा के लिए सरकार 10,000/- रूपये का निवेश करेगी, तो दो वर्ष के डिप्लोमा के लिए 20,000/- रूपये ।

इसके अतिरिक्त, तीन वर्षीय स्नातक और तीन वर्षीय प्रोफेशनल डिप्लोमा के लिए भी 20,000/- रूपये इस योजना के तहत जमा किए जाएंगे। चार वर्षीय स्नातक कोर्स में प्रवेश लेने वाली बालिका के लिए सरकार 25,000/- रूपये का निवेश करेगी। निवेश परिपक्व होने के बाद लाभार्थी बालिका को स्नातक तक लगभग 1,25,000/- रूपये प्राप्त होंगे, जिसे वह उच्च शिक्षा या व्यावसायिक उन्नति के लिए उपयोग कर सकती है। धनराशि की सुरक्षित वृद्धि और उचित वित्तीय प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए यह राशि SBI लाइफ इंश्योरेंस के पास रखी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि इस योजना का लाभ प्रत्येक परिवार की केवल दो बेटियों को ही दिया जाएगा। योजना के तहत जमा की गई राशि को बालिका 12वीं कक्षा पास करने और 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर निकाल सकती है, जबकि उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने वाली बालिका यह राशि 21 वर्ष पूरे होने और कोर्स पूरा होने के बाद निकाल सकती है। यह ध्यान देने योग्य है कि दोनों ही स्थितियों में बालिका का विवाह न हुआ हो, यह शर्त अनिवार्य है। पात्र लाभार्थी इस योजना के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, जो जन्म से 1 वर्ष के भीतर और प्रत्येक चरण में प्रवेश लेने के 90 दिनों के भीतर करना आवश्यक है।

योजना के लाभ

  • योजना के तहत सरकार विभिन्न चरणों में बालिका के नाम पर पहले से निर्धारित राशि जमा करेगी।
  • यह राशि बालिका के जन्म से लेकर उसके उच्च शिक्षा ग्रहण करने तक जमा की जाएगी।
  • शुरुआत से योजना में जुड़ने वाली बालिका को स्नातक तक इस योजना से 1,25,000/- रूपये तक की राशि प्राप्त होगी।

चरणवार वित्तीय सहायता संरचना

मील का पत्थरचरणराशिराशि प्राप्त करने शर्त
Bजन्म11,000 रूपयेआयु 18/21
Oकक्षा 1 में प्रवेश5,000 रूपयेआयु 18/21
Sकक्षा 6 में प्रवेश5,000 रूपयेआयु 18/21
Nकक्षा 9 में प्रवेश5,000 रूपयेआयु 18/21
tकक्षा 11/पॉलिटेक्निक/ITI (कक्षा 10 के बाद)5,000 रूपयेआयु 18/21
Tकक्षा 12 में प्रवेश5,000 रूपयेआयु 18/21
D1 वर्षीय व्यावसायिक डिप्लोमा10,000 रूपयेआयु 21 + कोर्स पूरा
d1, d22 वर्षीय डिप्लोमा20,000 रूपये (10,000/वर्ष)आयु 21 + कोर्स पूरा
D1–D33 वर्षीय डिप्लोमा20,000 रूपये (5,000+5,000+10,000)आयु 21 + कोर्स पूरा
G1–G33 वर्षीय स्नातक20,000 रूपये (5,000+5,000+10,000)आयु 21 + कोर्स पूरा
H1–H44 वर्षीय स्नातक25,000 रूपये (5,000+5,000+5,000+10,000)आयु 21 + कोर्स पूरा

पात्रताएं

  • बालिका का जन्म दिल्ली में हुआ हो और परिवार कम से कम 3 वर्षों से दिल्ली में निवास कर रहा हो।
  • एक परिवार की केवल दो बालिकाएं ही लाभ पाने की हकदार हैं।
  • परिवार की कुल वार्षिक आय 1,20,000/- रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • बालिका ने स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा निर्धारित सभी अनिवार्य टीकाकरण पूर्ण किए हों।
  • उच्च शिक्षा के लिए बालिका को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/महाविद्यालय या संस्थान से डिप्लोमा या स्नातक करना होगा।
  • सरकारी/MCD/NDMAC मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाली बालिकाएं भी पात्र हैं।
  • दिल्ली लाडली योजना की मौजूदा लाभार्थी भी उच्च शिक्षा मील के पत्थरों के लिए पात्र हैं, यदि वे 18 वर्ष की आयु तक अविवाहित रहती हैं।

परिपक्वता राशि के लिए पात्रता

  • विद्यालय स्तर के लाभ, कक्षा 12 उत्तीर्ण करने और 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ही निकाले जा सकते हैं।
  • डिप्लोमा और स्नातक के लाभ कोर्स पूरा करने और 21 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद निकाले जा सकते हैं।
  • विद्यालय और उच्च शिक्षा के लाभ उन्हीं बालिकाओं को प्राप्त होंगे जिन्होंने विवाह नहीं किया हो।

आवश्यक दस्तावेज

  • दिल्ली में 3 वर्ष के निवास का प्रमाण
  • बालिका का आधार कार्ड
  • माता-पिता/अभिभावक का आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर और ईमेल
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • टीकाकरण प्रमाण पत्र
  • दिल्ली के निजी विद्यालयों में पढ़ने वाली बालिकाओं को विद्यालय के प्राचार्य द्वारा जारी और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र जमा करना होगा।

लाभ लेने की प्रक्रिया

  • पात्र आवेदक आधिकारिक पोर्टल delhilakhpatibitiyawcd.sbilife.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • दिल्ली सरकार ने SBI लाइफ के सहयोग से "SBI Life Delhi Lakhpati Bitiya Scheme" नामक एक नया पोर्टल तैयार किया है।.
    Delhi Lakhpati Bitiya Scheme Portal
  • माता-पिता को पहले "Sign Up for Parents/Guardians" टैब पर क्लिक करके पंजीकरण पूरा करना होगा।
    Lakhpati Bitiya Scheme Registration image
  • दिल्ली लाडली योजना के मौजूदा लाभार्थियों को अलग से पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है।
  • पंजीकरण के बाद अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन करें।
    Lakhpati Bitiyan Scheme Login
  • लॉग इन होने पर योजना का डैशबोर्ड खुलेगा।
    Lakhpati Bitiya Scheme Dashboard
  • "New Registration" पर क्लिक करें और प्रक्रिया का पालन करें।
  • प्रक्रिया के दौरान आधार नंबर सत्यापन करना होगा।
  • सफल आधार प्रमाणीकरण के बाद आवेदन फॉर्म स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अपनी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • सभी विवरण भरने के बाद आवेदन पत्र जमा करें।
  • आवेदन जमा होने की जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से दी जाएगी।
  • प्रत्येक चरण में योजना के लाभ जारी रखने के लिए आवेदन का नवीनीकरण करना अनिवार्य है।

महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क करने का विवरण

  • दिल्ली महिला एवं बाल विकास विभाग:
    • 011-23380513.
    • 011-23070378.
  • दिल्ली महिला एवं बाल विकास विभाग ईमेल : [email protected].
  • SBI लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड: 1800229090.

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार योजना का प्रकार सरकार

टिप्पणियाँ

DELHI LAKHPATI BITIYA YOJNA

आपका नाम
vivek singh yadav
टिप्पणी

SEVA MAIN MAM/SIR
MERI BETI JO 22/01/2026 MAIN HOYI THI JISKA NAME SIYA YADAV HAI USKA MUJHE KOI PAYMANT NAHI AYI OR MENE JAB APNE ANGADWADI MAIN PATA KYA TO UNNE BOLA MENE FORM BHAR DIYA HAI DELHI LAKHPATI BITIYA YOJNA KA LEKIN MENE BOLA KI MUJHE KUJH PURUF TO DO KI APNE BHAR DIYA LEKIN UNNE BOLA 6 MONTH KA WAIT KRO LEKIN AB 7MONTH HONE WALE HAI NA KI MUJHE KOI PAYMANT AYI OR NA KUJH PATA CHAL RAHA HAI MAIN APNI ANGADWADI MADAM KO BOL BOL KE PARESAN HO GAYA HU TO PLEASE APSE MERA ANURODH HAI KI MERI SUNBAYI KARI JAYE
ADDRESS - BADARPUR BUDH VIHAR MOHAN BABA NAGAR

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन