हाइलाइट
- 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को प्रत्येक माह की वित्तीय सहायता।
- सभी महिलाओ को आर्थिक सहायता के रूप में 1,000/- रूपए प्रति माह दिए जाएंगे।
- सहायता राशि लाभार्थी महिलाओ के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
- आगामी विधानसभा चुनाव जीतने और सरकार बनने पर सहायता राशि को 1,000/- से बढ़ाकर 2,100/- रूपए किया जाएगा।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना हेल्पलाइन नम्बर जल्दी ही जारी होगा।
- दिल्ली महिला एवं बाल विकास विभाग हेल्पलाइन नम्बर :-
- 011-23070378.
- 011-23380513.
- दिल्ली महिला एवं बाल विकास विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected]
|
योजना का अवलोकन
|
|
|---|---|
| योजना का नाम | दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना। |
| आरंभ तिथि | 12 दिसंबर 2024. |
| लाभ | 1,000/- रूपये प्रति माह की आर्थिक सहायता। |
| लाभार्थी | दिल्ली की स्थायी निवासी महिलाए। |
| सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। |
| आवेदन का तरीका | मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के आवेदन घर घर जाकर एवं निर्धारित कैंप के माध्यम से। |
योजना के बारे मे
- सभी महिलाओ के इंतजार को खत्म करते दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओ पर केंद्रित "मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना" के पंजीकरण शुरू कर दिए है।
- पंजीकृत महिलाओ को सरकार द्वारा योजना के तहत प्रत्येक माह 1,000/- रूपए की राशि प्रदान की जाएगी।
- हालाँकि पार्टी प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी ने सहयता राशि को 2,100/- रूपए करने का वायदा किया है।
- मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को वर्तमान मुख्यमंत्री और भूतपूर्व वित्त मंत्री आतिशी जी द्वारा वर्ष 2024-25 का बजट पेश करते हुए मार्च, 4 2024 को जारी किया गया था।
- योजना का लाभ दिल्ली की सभी महिलाओ को देने हेतु सरकार ने 2,000 करोड़ रूपए का बजट भी जारी किया है।
- योजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली की आर्थिक रूप से कमजोर महिला वर्ग को दिया जाएगा, जिसका उपयोग वह दैनिक उपयोग में काम करने वाली वस्तुओ को खरीदने हेतु कर सकती है।
- योजना के दिल्ली में लागू हो जाने के बाद इसे अनेकों मुख्य नाम से जाना जायेगा जैसे "दिल्ली चीफ मिनिस्टर महिला सम्मान योजना" या "दिल्ली चीफ मिनिस्टर महिला सम्मान स्कीम" या "दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान स्कीम" या "दिल्ली की महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता योजना"।
- योजना की घोषणा करते समय सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत दी जाने वाली 1,000/- रूपए की सहायता राशि को बढ़ाकर 2,100/- रूपए किए जाने का भी वायदा किया है।
- सरकार द्वारा 2,100/- रूपए की सहायता राशि को फरवरी 2025 में संभावित आगामी विधान सभा चुनाव में जीत सुनिश्चित होने और पुनः सरकार बनाने पर दिया जाएगा।
- तब तक सभी महिलाओ को आर्थिक सहयता के रूप में 1,000/- रूपए की राशि दी जाएगी।
- दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में 1,000/- प्रति माह की आर्थिक सहायता का लाभ केवल 18 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम की आयु वाली महिलाओं को प्रदान किया जायेगा।
- योजना में सभी अविवाहित और विवाहित महिलाएं लाभ लेने हेतु पात्र होंगी।
- ऐसी महिलाए जो किसी अन्य योजना के तहत पेंशन प्राप्त कर रही है (वृद्ध पेंशन, दिव्यांग पेंशन, या महिला पेंशन योजना), या केंद्र और दिल्ली के सरकारी विभाग में वर्तमान या पूर्व कर्मचारी है, या वो महिलाए जो आयकर दाता है योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।
- उक्त महिलाओं को छोड़ कर सभी महिलायें दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में प्रति माह 1,000/- रूपये पाने के लिए पात्र होंगी।
- मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के पंजीकरण की प्रक्रिया 23 दिसंबर 2024 से आरम्भ हो चुकी है।
- पंजीकरण हेतु आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर सभी पात्र महिलाओ का पंजीकरण करेंगे।
- योजना के लाभ हेतु महिलाओ के पास वोटर आईडी कार्ड होना एवं नवीनतम वोटर लिस्ट में नाम होना जरूरी है।
- पंजीकरण पश्चात पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा उक्त महिला को एक स्लिप और पीले कलर का 'केजरीवाल कवच कार्ड' जारी किया जाएगा।
- उक्त कार्ड पर महिला के फ़ोन पर प्राप्त ओटीपी एवं उक्त महिला का नाम दर्ज किया जाएगा।
- जैसा की दिल्ली में आम आदमी पार्टी पुनः अपनी सरकार बनाने विफल रही है जिसके चलते उनकी द्वारा लागु की गई इस योजना का लाभ लाभार्थियों को नहीं प्राप्त होगा।
- हालाँकि उक्त पात्र महिलाओ नयी सरकार की महत्वकांशी योजना "मुख्यमंत्री महिला समृद्धि योजना" के द्वारा मासिक आर्थिक सहायता का लाभ ले सकती है।
- इस योजना के द्वारा उक्त महिलाओ को 2500 रूपए की राशि आर्थिक सम्बल के तौर पर प्रदान की जाएगी।

योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ
- दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में सभी पात्र और लाभार्थी महिलाओं को निम्नलिखित लाभ प्रदान करेगी :-
- 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को प्रत्येक माह की वित्तीय सहायता।
- सभी महिलाओ को आर्थिक सहायता के रूप में 1,000/- रूपए प्रति माह दिए जाएंगे।
- सहायता राशि लाभार्थी महिलाओ के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
पात्रता की शर्तें
- दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना मिलने वाली 1,000/- रूपये प्रति माह की आर्थिक सहायता केवल उन्ही महिलाओं को प्रदान की जाएगी जो सरकार द्वारा निर्धारित निम्नलिखित पात्रता की शर्तों को पूर्ण करेंगी : -
- लाभार्थी महिला दिल्ली की स्थायी निवासी हो।
- लाभार्थी महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य हो।
- महिला के परिवार के वार्षिक आय 3 लाख से अधिक ना हो।
- महिला के पास वोटर आईडी कार्ड हो एवं उसका नाम वोटर लिस्ट में मौजूद हो।
अपात्रता की शर्तें
- दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ उन महिलाओ को नहीं दिया जाएगा जो निम्नलिखित से किसी भी पात्रता के अंतर्गत आती है : -
- सरकार द्वारा दी जा रही अन्य पेंशन की लाभार्थी महिला।
- लाभार्थी द्वारा गत वर्ष का आयकर भुगतान किया हो (या उसके दायरे में आती हो)
- राज्य या केंद्र सरकार में किसी भी पद पर वर्तमान या पूर्व में कार्यरत कर्मचारी।
- वर्तमान या पूर्व महिला सांसद/विधायक या पार्षद।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय तीन लाख से अधिक हो।
- वृद्ध पेंशन, दिव्यांग पेंशन, या महिला पेंशन योजना की लाभार्थी हो।
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना प्रति माह 1,000/- रूपये की आर्थिक सहायता हेतु आवेदन करते समय लाभार्थी महिला को निम्नलिखित दस्तावेज़ आवेदन पत्र के साथ संलग्न करने होंगे :-
- दिल्ली में निवास का प्रमाण।
- वोटर आईडी कार्ड।
- आधार कार्ड।
- आय प्रमाण पत्र।
- मोबाइल नम्बर।
- स्व घोषणा पत्र।
- मोबाइल नम्बर।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- बैंक खाते का विवरण।

लाभ लेने की प्रक्रिया
- लाभार्थी महिलाए दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए आवेदन कर सकती है।
- योजना के आवेदन की प्रक्रिया 23 दिसंबर 2024 से आरम्भ हो चुकी है।
- अभी मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के आवेदन पत्र ऑफलाइन माध्यम से स्वीकारे जाएंगे।
- पंजीकरण हेतु आप पार्टी के कार्यकर्ता लोगो के घर-घर जाकर योजना के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करेंगी।
- पंजीकरण के दौरान महिलाओ के फ़ोन से 7074870748 नंबर पर मिस्ड कॉल की जाएगी।
- इसके पश्चात उनके फ़ोन पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
- पार्टी के कार्यकर्त्ता एवं वालंटियर द्वारा यह चेक किया जाएगा की उक्त महिला का नाम वोटर लिस्ट में मौजूद है या नहीं।
- वोटर लिस्ट में मौजूद महिलाओ का उक्त ओटीपी के माध्यम से पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
- पंजीकरण पश्चात उक्त महिलाओ को एक स्लिप और केजरीवाल कवच कार्ड भी दिया जाएगा।
- इस कार्ड पर उक्त महिला को एक नंबर भी जारी किया जाएगा।
- जांच में सफल पाए गए आवेदकों को योजना के अंतर्गत दी जाने वाली 1,000/- रूपए की आर्थिक सहायता की राशि उनके खाते में भेज दी जाएगी।
- यदि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के ऑनलाइन आवेदन की जानकारी भविष्य में साझा की जाती है तो उसे यहाँ उपलब्ध कर दिया जाएगा।
- आवेदन सम्बंधित नवीनतम जानकारी के लिए लाभार्थी इस पेज को अवश्य से सब्सक्राइब कर ले।
महत्वपूर्ण लिंक
- दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के पंजीकरण आप कार्यकर्ताओ द्वारा घर घर जाकर किए जाएंगे।
- दिल्ली महिला एवं बाल विकास विभाग वेबसाइट।
सम्पर्क करने का विवरण
- दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना हेल्पलाइन नम्बर जल्दी ही जारी होगा।
- दिल्ली महिला एवं बाल विकास विभाग हेल्पलाइन नम्बर :-
- 011-23070378.
- 011-23380513.
- दिल्ली महिला एवं बाल विकास विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected]
- महिला एवं बाल विकास विभाग, दिल्ली सरकार,
महाराणा प्रताप आईएसबीटी बिल्डिंग,
कश्मीरी गेट, दिल्ली।
10006.
अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:
बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!
यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:
- सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
- योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
- दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।
हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।
| लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार | योजना का प्रकार | सरकार |
|---|---|---|
Stay Updated
×
टिप्पणियाँ
(No subject)
(No subject)
we need 1000 money per month
we need 1000 money per month
Kapde seene ki machine ke liye
Mujhe apna kaam chalu Krna chati hun
what
what
(कोई विषय नहीं)
(No subject)
(कोई विषय नहीं)
(No subject)
(कोई विषय नहीं)
(No subject)
(No subject)
(No subject)
(No subject)
(No subject)
(कोई विषय नहीं)
(कोई विषय नहीं)
kabse shuru hogi
kabse shuru hogi
Mahila samman yojana
Kab se start hogi
kejriwal ji ke jane ke baad…
kejriwal ji ke jane ke baad na jane ye yojana shuru hogi ya nahi
Mahila samman yojana
Kabse shuru hogi
Kab se Shura होगी
Mahila Samman Yojana and Mahila Mahila ke liye Suvidha hai
Ab band na ho jye ye
Ab band na ho jye ye
क्या मुख्यमंत्री महिला…
क्या मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू हो पाएगी?
mahila samman yojana ka…
mahila samman yojana ka application form
mukhamantri samman yojna
mukhamantri samman mahila yojna
Card
Card
नई टिप्पणी जोड़ें