बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना

author
द्वारा प्रस्तुत Shahrukh on Sat, 28/03/2026 - 13:17
बिहार CM
Scheme Open
 Benefits of Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana Bihar
Youtube Video
हाइलाइट
  • व्यवसाय शुरू करने के लिए 2 लाख दस हजार रूपये की वित्तीय सहायता।
  • शुरुआती चरण में सभी महिलाओं को मिलेंगे दस हजार रूपये।
  • शुरू किये गए व्यापर की समीक्षा के बाद 2 लाख रूपये की राशि दी जाएगी। 
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • ग्राम संगठन कार्यालय से संपर्क करें।

योजना का सारांश

योजना का नामबिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना।
शुरूआत का वर्ष2025.
लाभव्यवसाय शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता।
लाभार्थीबिहार राज्य की महिलाएं।
नोडल विभागग्रामीण विकास विभाग।
सब्सक्रिप्शनयहाँ क्लिक करें योजना से जुड़े अपडेट पाने के लिए
आवेदन का माध्यमआवेदन फॉर्म के माध्यम से
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार के लाभ

योजना के बारे मे

  • साल 2025 में बिहार सरकार ने राज्य की जनता के लिए कई नई कल्याणकारी योजनाएँ शुरू कीं।
  • मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना, मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन उद्यमी योजना और मुख्यमंत्री गुरु शिष्य परंपरा योजना बिहार सरकार की प्रमुख घोषणाएँ हैं जिनके से बहुत सी लागू भी की जा चुकी है।
  • 29 अगस्त 2025 को राज्य कैबिनेट ने एक और महत्वपूर्ण योजना जिसका नाम है मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को मंजूरी दी थी, जिसका उद्देश्य बिहार की महिला लाभार्थियों को सहयोग प्रदान करना है।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उनका स्वयं का स्वरोजगार व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
  • इस योजना का नोडल विभाग बिहार सरकार का ग्रामीण विकास विभाग है।
  • मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत बिहार की सभी पात्र महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से वित्तीय सहायता दी जाएगी जिसमे :-
  • पहली किश्त के बतौर चुने गए व्यवसाय को शुरू करने के लिए 10,000/- रूपये की सहायता दी जाएगी।
  • छह महीने बाद सरकार द्वारा व्यवसाय की प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा।
  • मूल्यांकन के आधार पर 2,00,000/- रूपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जा सकती है।
  • दो लाख रूपये की यह वित्तीय सहायता लाभार्थी महिला को चरणों में दी जाएगी।
  • प्रत्येक चरण में मिलने वाली राशि का 25 प्रतिशत लाभार्थी को स्वयं का अंशदान भी देना होगा।
  • माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10,000/- रूपये की पहली किस्त का वितरण सितंबर 2025 से ही शुरू होगा।
  • बिहार सरकार ने एक अनिवार्य शर्त यह तय की है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत व्यवसाय के लिए दी जाने वाली 10,000/- रूपये की राशि केवल उन्हीं महिला लाभार्थियों को मिलेगी जो स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) की सदस्य होंगी।
  • बिहार सरकार द्वारा हाट-बाज़ार भी स्थापित करने की योजना है जहाँ महिला उद्यमियों को अपने उत्पाद बेचने का अवसर मिलेगा।
  • ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएँ JEEViKA ग्राम संगठन कार्यालय में उपलब्ध "ऑफलाइन आवेदन पत्र भरकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
  • शहरी क्षेत्रों की महिलाएँ ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी, जिसके लिए बिहार ग्रामीण आजीविका प्रोत्साहन समिति (JEEViKA) द्वारा एक समर्पित "मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पोर्टल" लांच किया गया है।
  • भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिनांक 26-09-2025 को आधिकारिक रूप से इस योजना को शुरू कर करीब 75 लाख महिलाओं के बैंक खाते में योजना की पहली किश्त यानी 10 हजार रूपये की धनराशि हस्तांतरित कर दी गयी है।
  • वहीँ दिनांक 03-10-2025 को मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार जी द्वारा 25 लाख महिलाओं के बैंक खाते में महिला रोजगार योजना की पहली किश्त के 10 हजार रूपये हस्तांतरित कर दिए गए है।
  • 6 अक्टूबर 2025 को श्री नीतीश कुमार जी द्वारा फिर से 2,100 करोड़ रूपये की राशि 21 लाख महिलाओं के खाते में हस्तांतरित की है।
  • बिहार सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की राशि की स्थिति पता करने के लिए ग्राम संगठन के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। 

Mahila Rojgar Yojana Installment Details

योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ

  • महिला आवेदिकाओं को स्वयं का स्वरोजगार व्यवसाय स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • प्रारंभिक रूप से 10,000/- रूपये की पहली किस्त दी जाएगी।
  • व्यवसाय की प्रगति की समीक्षा 6 माह बाद की जाएगी।
  • इस मूल्यांकन के आधार पर आवश्यकता अनुसार 2,00,000/- रूपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जा सकती है।
  • महिला उद्यमियों को और अधिक सहयोग देने के लिए हाट बाजार (स्थानीय बाजार) स्थापित किए जाएंगे, जहाँ वे अपने उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री कर सकेंगी।
  • सरकार द्वारा कौशल प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाएगा।

सहायता राशि चरण

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत दी जाने वाली वित्तीय सहायता चरणों में दी जाएगी। प्रत्येक चरण की राशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खातों में भेजी जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रत्येक महिला लाभार्थी को पहले चरण की राशि के बाद मिलने वाली राशि का 25 प्रतिशत स्वयं से योजना में योगदान देना होगा।

चरणसहायता राशिमहिला को अंशदान
पहला चरण10,000 रूपये-
दूसरा चरण20,000 रूपये5,000 रूपये
तीसरा चरण40,000 रूपये10,000 रूपये
चौथा चरण80,000 रूपये20,000 रूपये
पांचवा चरण60,000 रूपये15,000 रूपये

Mahila Rojgar Yojana Installment Stage

पात्रता की शर्तें

  • आवेदिका महिला बिहार की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला आवेदिका की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • केवल जीविका महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिला सदस्य ही सहायता प्राप्त करने के लिए पात्र होंगी।
  • मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ प्रति परिवार केवल एक महिला को मिलेगा।
  • महिला आवेदिकाओं की व्यवसायिक गतिविधियों की 6 माह बाद समीक्षा की जाएगी ताकि आगे की सहायता की आवश्यकता का मूल्यांकन किया जा सके।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के व्यवसाय की सूची

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत महिला आवेदिकाएँ निम्नलिखित व्यवसाय शुरू कर सकती हैं :-

  • जूस कॉर्नर/ फ्रेश जूस शॉप।
  • डेयरी एवं दूध उत्पाद आउटलेट।
  • फल एवं सब्ज़ी की दुकान।
  • जनरल प्रोविजन स्टोर।
  • प्लास्टिक घरेलू सामान की दुकान।
  • कट्लरी एवं दैनिक उपयोग के बर्तन की दुकान।
  • बच्चों के खिलौनों की दुकान।
  • वाहन मरम्मत कार्यशाला।
  • मोबाइल बिक्री एवं रिपेयरिंग शॉप।
  • मोबाइल रिचार्ज और एक्सेसरीज़ की दुकान।
  • स्टेशनरी एवं फोटोकॉपी सेंटर।
  • किराना/ खाद्य उत्पादों की दुकान।
  • ब्यूटी पार्लर एवं कॉस्मेटिक सामान की दुकान।
  • नकली/ कृत्रिम आभूषण की दुकान।
  • कपड़े एवं फुटवियर की दुकान।
  • टेलरिंग एवं सिलाई सेंटर।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स/ घरेलू उपकरण की दुकान।
  • खेती एवं कृषि गतिविधियाँ।
  • ई-रिक्शा या ऑटो-रिक्शा सेवा।
  • बकरी पालन/ बकरी फार्मिंग।
  • पोल्ट्री फार्मिंग व्यवसाय।
  • डेयरी फार्मिंग। (गाय का दूध उत्पादन)
  • कोई भी अन्य स्वरोजगार गतिविधि।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • बिहार का निवास प्रमाण पत्र या अन्य कोई निवास का प्रमाण।
  • महिला आवेदिका का आधार कार्ड।
  • बैंक खाते का विवरण।
  • मोबाइल नंबर।
  • हाल ही का फोटो।
  • व्यवसाय परियोजना रिपोर्ट।

आवेदन करने की प्रक्रिया

  • बिहार प्रदेश की महिला आवेदिका निम्नलिखित तरीकों से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 के लिए आवेदन कर सकती हैं :-
    • ग्रामीण क्षेत्र की आवेदिका के लिए :- ऑफ़लाइन आवेदन पत्र के माध्यम से।
    • शहरी क्षेत्र की आवेदिका के लिए :- ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से।

ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएँ बिहार सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना के तहत 10,000/- रुपये की पहली किस्त पाने के लिए आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
  • यह आवेदन पत्र महिला ग्राम संगठन के कार्यालय में निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा।
  • आवेदिका महिला को कार्यालय से यह फॉर्म लेना होगा और उसमें मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी।
  • सरकार द्वारा आवेदन पत्र को तीन हिस्सों में बाँटा गया है, जिसमें दूसरे हिस्से में आवेदिका को यह बताना होगा कि वह कौन-सा व्यवसाय शुरू करना चाहती है।
  • फॉर्म के साथ आवेदिका को सभी आवश्यक दस्तावेज़ भी संलग्न करने होंगे।
  • सभी विवरण भरने के बाद आवेदन पत्र और दस्तावेज़ों को महिला ग्राम संगठन कार्यालय में जमा कर देना होगा।
  • फॉर्म प्राप्त होने के बाद ग्राम संगठन की अध्यक्ष द्वारा सदस्यों की बैठक बुलाई जाएगी और आवेदन पत्रों के विवरण की जाँच की जाएगी और पहली किस्त जारी करने के लिए अपनी प्रारंभिक स्वीकृति दे दी जाएगी।
  • स्वीकृत महिलाओं की सूची इसके बाद बीआरएलपीएस (BRLPS) की प्रखंड इकाई को भेजी जाएगी।
  • चयनित लाभार्थियों की सभी जानकारी एमआईएस पोर्टल में दर्ज की जाएगी और फिर बीआरएलपीएस की जिला इकाई को भेजी जाएगी।
  • बीआरएलपीएस की जिला इकाई इन विवरणों का पुनः सत्यापन कर मुख्यालय को अग्रेषित करेगी।
  • बीआरएलपीएस के मुख्यालय द्वारा चयनित लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में सीधे 10,000/- रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी।
  • शहरी क्षेत्रों की महिलाएँ इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी, जिसके लिए बिहार ग्रामीण आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी (BRLPS) द्वारा जल्द ही एक अलग ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

  • बिहार सरकार के ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की वेबसाइट को लॉन्च कर दिया गया है।
  • इसी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से शहरी क्षेत्र में रहने वाली महिलाएँ मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10,000/- रूपये की वित्तीय सहायता के लिए आवेदन कर सकती हैं।
  • आवेदिका को पोर्टल खोलना होगा और "आवेदन भरें" पर क्लिक करना होगा।
    बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ऑनलाइन आवेदन
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र में आवेदिका महिला को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, संपर्क विवरण, बैंक खाता विवरण और व्यवसाय से संबंधित जानकारी को भरना होगा।
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रतियों को पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
  • उसके पश्चात आवेदिका महिला को ऑनलाइन आवेदन पत्र को जमा करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी के अधिकारी द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों की जाँच की जाएगी और पात्र महिला लाभार्थियों की सूची बनाई जाएगी।
  • चयनित महिला लाभार्थी को व्यवसाय शुरू करने के लिए पहली किस्त के रूप में 10,000/- रूपये की वित्तीय सहायता बिहार सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत प्रदान कर दी जाएगी।

मुख्य तिथियां

बिहार महिला रोजगार योजना की पेमेंट की तिथियां

योजना के महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क कैसे करे

  • बिहार ग्रामीण आजीविका प्रोत्साहन सोसायटी (BRLPS) का संपर्क नंबर :-
    • 0612-2504980
    • 0612-2504960
  • बिहार ग्रामीण आजीविका प्रोत्साहन सोसायटी (BRLPS) का ईमेल संपर्क :- [email protected].

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार योजना का प्रकार सरकार

टिप्पणियाँ

nice

आपका नाम
charles martin
टिप्पणी

nice

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन