उत्तर प्रदेश पंच तख्त यात्रा योजना

द्वारा प्रस्तुत Pradeep on Mon, 14/07/2025 - 16:20
उत्तर प्रदेश CM
Scheme Open
उत्तर प्रदेश पंच तख्त यात्रा योजना विवरण
हाइलाइट
  • सिख समुदाय के व्यक्तियों को पांच तख्त स्थलों की धार्मिक यात्रा।
  • यात्रा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को न्यूनतम 10,000 रूपए का अनुदान।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • योजना से जुडी किसी भी जानकारी के लिए धर्मार्थ कार्य विभाग से सम्पर्क करे।
योजना का सारांश
योजना का नामउत्तर प्रदेश पंच तख्त यात्रा योजना
प्रारंभ वर्ष5 जुलाई 2025
लाभन्यूनतम 10,000 रूपए का अनुदान।
लाभार्थीउत्तर प्रदेश सिख समुदाय के व्यक्ति।
नोडल विभागधर्मार्थ कार्य विभाग।
सब्सक्रिप्शनयोजना की जानकारी पाने के लिए यहाँ सब्सक्राइब करें
आवेदन का माध्यमऑनलाइन आवेदन पत्र के द्वारा।

योजना का परिचय: एक संक्षिप्त अवलोकन

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सिख समुदाय के व्यक्तियों के लिए विशेष योजना के शुरुआत की है।
  • इस योजना का नाम है "पंच तख्त तीर्थ यात्रा योजना"।
  • इस योजना के द्वारा राज्य सरकार सिख समुदाय के व्यक्तियों को देश के पांच प्रसिद्ध तख्त स्थलों की धार्मिक यात्रा करवाएगी।
  • इसके लिए सरकार द्वारा सभी व्यक्तियों को न्यूनतम प्रति व्यक्ति 10,000 रूपए की राशि अनुदान स्वरुप दी जाएगी।
  • इस राशि का प्रयोग लाभार्थी व्यक्ति अपनी धार्मिक यात्रा के लिए कर सकेंगे।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के सिख समुदाय के व्यक्तियों को धार्मिक यात्रा करवाना है, जिसे वह आर्थिक स्थिति सही ना होने के चलते करने में असमर्थ है।
  • योजना को राज्य में अन्य नाम जैसे की "उत्तर प्रदेश पंज तख्त तीर्थ यात्रा", "उत्तर प्रदेश सिख तीर्थ यात्रा योजना", "उत्तर प्रदेश तीर्थ यात्रा योजना" से भी जाना जाता है।
  • इस योजना के साथ राज्य सरकार ने बौद्ध धर्म के व्यक्तियों के लिए "बौद्ध तीर्थ यात्रा योजना" की घोषणा की है।
  • पंच तख्त तीर्थ यात्रा योजना के तहत सरकार पात्र व्यक्तियों को देश के पांच प्रसिद्ध तख्त स्थलों की धार्मिक यात्रा करवाएगी।
  • यह पांच तख स्थल है : -
    • श्री आनंदपुर साहिब, पंजाब।
    • श्री अकाल तख्त साहिब, अमृतसर।
    • श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो, पंजाब।
    • श्री तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ महाराष्ट्र।
    • श्री हरमिंदर जी साहिब (पटना साहिब), बिहार।
  • योजना का लाभ केवल उन्ही व्यक्तियों को दिया जाएगा जो योजना में दर्ज सभी पात्रताओं को पूर्ण करेंगे।
  • वरिष्ठ नागरिक के साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के व्यक्ति को यूपी सिख तीर्थ यात्रा के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।
  • इस योजना को राज्य सरकार आईआरसीटीसी के साथ मिलकर संचालित करेगी।
  • इसके लिए राज्य सरकार लाभार्थी व्यक्ति से आवेदन आमंत्रित करेगी।
  • पारदर्शिता बनाए रखने हेतु पंच सिख तीर्थ यात्रा योजना के आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से मँगाए जाएंगे।
  • अभी योजना से जुडी अधिक जानकारी सरकार द्वारा साझा नहीं की गई है।
  • ऐसी आशा की जा सकती है की सम्बन्धित विभाग द्वारा पंच तख्त तीर्थ दर्शन योजना के लिए अलग से पोर्टल का निर्मण किया जाए।
  • योजना से जुड़े दिशानिर्देश या नोटिफिकेशन इसके नोडल विभाग धर्मार्थ कार्य विभाग द्वारा जल्द ही जारी किए जा सकते है।
  • भविष्य में पंच तख्त तीर्थ दर्शन योजना से जुडी कोई भी नवीनतम जानकारी प्राप्त होने पर उसे यहाँ अवश्य से साझा कर दिया जाएगा।
  • ऐसी नवीनतम जानकारी के लिए आप हमारे इस पेज को निशुल्क सब्सक्राइब करके प्राप्त कर सकते है।
Benefits of Viksit Delhi CM Internship Program

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • उत्तर प्रदेश की पंच तख्त यात्रा योजना अपने पात्र नागरिको को निम्नलिखित लाभ प्रदान करेगी: -
    • सिख समुदाय के व्यक्तियों को धार्मिक यात्रा।
    • धार्मिक यात्रा देश के पांच पवित्र तख्त स्थलों के लिए जाएगी: -
      • श्री आनंदपुर साहिब, पंजाब।
      • श्री अकाल तख्त साहिब, अमृतसर।
      • श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो, पंजाब।
      • श्री तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ महाराष्ट्र।
      • श्री हरमिंदर जी साहिब (पटना साहिब), बिहार।
    • यात्रा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को न्यूनतम 10,000 रूपए का अनुदान।
    • महिलाए और पुरुष दोनों ही इस योजना के लिए पात्र होंगे।

पात्रता

  • उत्तर प्रदेश पंज तख्त यात्रा योजना का लाभ केवल उन्ही व्यक्तियों को प्राप्त होगा जो योजना में दर्ज सभी पात्रता को पूर्ण करेंगे। हालाँकि सरकार द्वारा अभी पात्रता सम्बन्धित कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। अतः निम्नलिखित पात्रता संभावित है, जिसमे बदलाव किये जा सकते है: -
    • आवेदक राज्य का स्थायी नागरिक होना चाहिए।
    • आवेदन सिख समुदाय से हो।
    • कमजोर आय वर्ग वाले व्यक्ति को प्राथमिकता।
    • आवेदक को निर्धारित वार्षिक आय मानदंड को पूरा करना आवश्यक है।
    • आवेदक की आयु निर्धारित तय सीमा में हो।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • लाभार्थी व्यक्ति को पंच तख्त यात्रा योजना आवेदन पत्र के साथ अपने कुछ आवश्यक दस्तावेज भी साझा करने है, जिनकी संभावित सूची कुछ इस प्रकार से है: -
    • आधार कार्ड।
    • निवास प्रमाण पत्र।
    • जाती प्रमाण पत्र।
    • पासपोर्ट साइज फोटो।
    • आय प्रमाण पत्र।

आवेदन प्रक्रिया

  • पंच तख्त यात्रा योजना के आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से जमा किए जाएंगे।
  • हालाँकि ऑनलाइन आवेदन पत्र का लिंक अभी जारी नहीं किया गया है।
  • लिंक उपलब्ध होने पर आवेदकों को आवेदन पत्र में अपना कुछ विवरण साझा करना होगा।
  • विवरण के साथ कुछ आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।
  • सफल आवेदन के पश्चात उसकी जानकारी आपको एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगी।
  • विभाग द्वारा प्राप्त आवेदनों की सत्यता की जांच पश्चात लाभार्थी को योजना का लाभ प्राप्त होगा।

महत्वपूर्ण लिंक

  • उत्तर प्रदेश पंच तख्त यात्रा योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र जल्द ही जारी होगा।
  • उत्तर प्रदेश पंच तख्त यात्रा योजना के दिशानिर्देश अभी जारी नहीं हुए है।

सम्पर्क विवरण

  • योजना से जुडी किसी भी जानकारी के लिए धर्मार्थ कार्य विभाग से सम्पर्क करे।

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

योजना का प्रकार सरकार

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन