उत्तर प्रदेश बौद्ध तीर्थ दर्शन योजना

द्वारा प्रस्तुत Pradeep on Mon, 14/07/2025 - 15:24
उत्तर प्रदेश CM
Scheme Open
उत्तर प्रदेश बौद्ध तीर्थ दर्शन योजना
हाइलाइट
  • पात्र व्यक्तियों को देश के विभिन्न बौद्ध धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी।
  • यात्रा के लिए प्रत्येक व्यक्ति की 10,000 हजार रूपए की राशि अनुदान स्वरुप दी जाएगी।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • योजना से जुडी किसी भी जानकारी के लिए धर्मार्थ कार्य विभाग से सम्पर्क करे।
योजना का सारांश
योजना का नामउत्तर प्रदेश बौद्ध तीर्थ दर्शन योजना
प्रारंभ वर्ष5 जुलाई 2025
लाभन्यूनतम 10,000 रूपए का अनुदान।
लाभार्थीउत्तर प्रदेश हिन्दू/बौद्ध धर्म के व्यक्ति।
नोडल विभागधर्मार्थ कार्य विभाग।
सब्सक्रिप्शनयोजना की जानकारी पाने के लिए यहाँ सब्सक्राइब करें
आवेदन का माध्यमऑनलाइन आवेदन पत्र के द्वारा।

योजना का परिचय: एक संक्षिप्त अवलोकन

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के हिन्दू/बौद्ध धर्म के व्यक्तियों के लिए एक विशेष योजना की शुरुआत की है, जिसका नाम है "बौद्ध तीर्थ दर्शन योजना"।
  • इस योजना के तहत सरकार बौद्ध धर्म के व्यक्तियों को देश के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित बौद्ध तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य तीर्थ यात्रा का सपना लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं अन्य व्यक्तियों को तीर्थ पर जाने की इच्छा को पूरा करना है।
  • योजना को "यूपी तीर्थ यात्रा योजना" और "यूपी बौद्ध तीर्थ यात्रा योजना" के नाम से भी जाना जाता है।
  • सरकार द्वारा बौद्ध तीर्थ दर्शन योजना के तहत सभी लाभार्थी व्यक्ति को 10,000 रूपए की राशि अनुदान स्वरुप दी जाएगी।
  • यह राशि किस माध्यम से प्राप्त होगी इसकी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।
  • इस योजना की घोषणा पंच तख्त तीर्थ यात्रा योजना के साथ गई है, जिसमे सरकार सिख समुदाय के व्यक्तियों को तीर्थ यात्रा का लाभ प्रदान कर रही है।
  • बौद्ध तीर्थ दर्शन योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु इसकी पात्रता को पूर्ण करना आवश्यक है, जिसमे प्राथमिकता बौद्ध भिक्षु और कमजोर आय वर्ग को दी जाएगी।
  • योजना के लाभ हेतु इसके लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाएंगे।
  • पारदर्शिता के चलते बौद्ध तीर्थ दर्शन योजना के आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकारे जाएंगे।
  • प्राप्त आवेदनों में से केवल पात्र व्यक्ति का ही चयन किया जाएगा, जिनको देश के विभिन्न बौद्ध धार्मिक स्थलों की यात्रा पर ले जाया जाएगा।
  • हालाँकि योजना में शामिल धार्मिक स्थलों की जानकारी अभी जारी नहीं की गई है।
  • पंच तख्त तीर्थ दर्शन योजना की तरह इस योजना को भी आईआरसीटीसी के माध्यम से संचालित किया जाएगा।
  • योजना से जुडी अधिक जानकारी अभी साझा नहीं की गई है, जिसे आने वाले समय में योजना के नोडल विभाग धर्मार्थ कार्य विभाग द्वारा जारी किया जा सकता है।
  • बौद्ध तीर्थ दर्शन योजना के दिशानिर्देश प्राप्त होने पर उसकी जानकारी को यहाँ साझा कर दिया जाएगा।
  • बौद्ध तीर्थ दर्शन योजना से जुडी किसी भी नवीनतम जानकारी के लिए हमारे इस पेज को सब्सक्राइब जरूर से कर ले।

Benefits of Viksit Delhi CM Internship Program

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • उत्तर प्रदेश सरकार की बौद्ध तीर्थ दर्शन योजना में लाभार्थी व्यक्तियों को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे: -
    • पात्र व्यक्तियों को देश के विभिन्न बौद्ध धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी।
    • यात्रा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को 10,000 हजार रूपए की राशि अनुदान स्वरुप दी जाएगी।

पात्रता

  • बौद्ध तीर्थ दर्शन योजना का लाभ केवल उन्ही व्यक्तियों को दिया जाएगा जो इस योजना की सभी पात्रताओं को पूर्ण करेंगे। योजना की घोषणा के दौरान सरकार द्वारा पात्रता सम्बंधित कोई विशेष जानकारी नहीं दी गई। अतः निम्नलिखित पात्रता संभावित है, जिसमे बदलाव हो सकते है: -
    • योजना का लाभ केवल बौद्ध धर्म के व्यक्ति को दिया जाएगा।
    • व्यक्ति उत्तर प्रदेश का स्थायी नागरिक हो।
    • प्राथमिकता बौद्ध भिक्षु को दी जाएगी।
    • उक्त व्यक्ति ने पूर्व में किसी अन्य समान योजना का लाभ न लिया हो।
    • परिवार में एक से अधिक व्यक्ति को इसका लाभ प्राप्त होगा या नहीं इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं है।
    • परिवार की वार्षिक निर्धारित सीमा में हो।
    • व्यक्ति की आयु पात्रता सीमा के भीतर हो।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • बौद्ध तीर्थ दर्शन योजना के आवेदन पत्र के साथ सभी व्यक्तियों को अपनी पात्रता सिद्ध करने हेतु कुछ आवश्यक दस्तावेज भी साझा करने होंगे, जैसे की: -
    • आधार कार्ड।
    • निवास प्रमाण पत्र।
    • फॅमिली आईडी।
    • जाती प्रमाण पत्र।
    • पासपोर्ट साइज फोटो।
    • आय प्रमाण पत्र।

आवेदन प्रक्रिया

  • बौद्ध तीर्थ दर्शन योजना के आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से स्वीकारे जाएंगे।
  • योजना के आवेदन पत्र का लिंक अभी उपलब्ध नहीं है, जिसे जल्द ही जारी किये जाने की संभावना है।
  • आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी इसके उपलब्ध होने के बाद साझा कर दी जाएगी।
  • आवेदन पत्र में पात्र व्यक्ति को अपने समस्त विवरण के साथ जरूरी दस्तावेज साझा करने होंगे।
  • विभाग द्वारा सभी प्राप्त आवेदन पत्रों की सत्यता की जाँच की जाएगी।
  • जाँच में सफल पाए गए व्यक्तियों को ही योजना के तहत दिए जाने वाला अनुदान प्राप्त होगा।

महत्वपूर्ण लिंक

  • उत्तर प्रदेश बौद्ध तीर्थ दर्शन योजना आवेदन पत्र का लिंक अभी जारी नहीं किया गया है।
  • बौद्ध तीर्थ दर्शन योजना के दिशानिर्देश अभी उपलब्ध नहीं हुए है।

सम्पर्क विवरण

  • योजना से जुडी किसी भी जानकारी के लिए धर्मार्थ कार्य विभाग से सम्पर्क करे।

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

योजना का प्रकार सरकार

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन